• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने एलीट आई-20 एस्टा (ओ) के फीचर्स में फिर किए बदलाव

    हुंडई ने प्रीमियम हैचबैक एलीट आई-20 को एक बार फिर से अपडेट किया है। एलीट आई-20 के टॉप वेरिएंट एस्टा (ओ) में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं और कुछ पुराने फीचर्स हटाए गए हैं।  आई-20 के फीचर्स में इस साल दूसरी बार बदलाव किए गए हैं। माना जा रहा है कि कंपनी इस सेगमेंट में कड़ी प्रतियोगिता को देखते हुए कंपनी इस कार की अच्छी-खासी बिक्री के बावजूद इसे अपडेट कर रही है।

    मनीष
    मनीष
    Published On दिसंबर 18, 2015 17:09 ist
    info icon
    published onDec 18, 2015 17:09 IST
    last updated onDec 18, 2015 17:09 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Elite i20

    टीम बीएचपी की रिपोर्ट के अनुसार, हुंडई एलीट आई-20 एस्टा (ओ) में एक छोटा एंटीना दिया गया है। यह फीचर्स हुंडई आई-20 एक्टिव से लिया गया है। अपडेट में मैट फिनिश ब्लैक सी पिलर की जगह स्पोर्ट्स ग्लॉसी ब्लैक सी पिलर दिया गया है। हुंडई ने आई-20 एस्टा (ओ) ऑटो डिम होने वाले रियर व्यू मिरर से छुटकारा पा लिया है।

    Hyundai Elite i20

    यह भी पढ़ें : हुंडई एलीट i20 सीरीज़ होगी अपडेट, मिलेगा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हैं। पेट्रोल वर्जन में 1.2-लीटर कप्पा2  इंजन दिया जा रहा है, जो 83 पीएस पावर और 115 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल में 1.4-लीटर यू2 सीआरडीआई इंजन है जो  90 पीएस पावर और 220 एनएम टॉर्क देता है।

    पेट्रोल वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल और डीजल वर्जन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जा रहा है। एलीट आई-20 के एस्टा (ओ) वेरिएंट की कीमत 7.2 लाख रूपए और 8.3 लाख रूपए एक्स-शोरूम दिल्ली है। हाल ही में हुंडई ने 1 जनरवरी 2016 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा भी की है।

    यह भी पढ़ें : हुण्डई ने i20 N स्पोर्ट को दिखाया

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है