• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई एलीट आई20 का मुकाबला मारूति बलेनो से…

    मारूति बलेनो को कहां तक टक्कर देगी नई एलीट आई20, जानिये यहां

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On फरवरी 15, 2018 14:10 ist
    info icon
    published onFeb 15, 2018 14:10 IST
    last updated onFeb 15, 2018 14:10 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने नई एलीट आई20 को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5.35 लाख रूपए से शुरू होती है जो 9.15 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला मारूति बलेनो से है। यहां हमने कई मोर्चों पर नई एलीट आई20 की तुलना मारूति बलेनो से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    Maruti Baleno RS

    कीमत और फीचर

    मारूति बलेनो और एलीट आई20 दोनों में ही ड्यूल एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) स्टैंडर्ड दिए गए हैं। बलेनो की कीमत 5.36 लाख रूपए से शुरू होती है, जबकि एलीट आई20 की कीमत 5.35 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

    मारूति बलेनो के फीचर लोडेड डीज़ल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 8.50 लाख रूपए है, वहीं एलीट आई20 की कीमत 9.15 लाख रूपए है। एलीट आई20 के टॉप वेरिएंट में बलेनो से ज्यादा फीचर दिए गए हैं जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं। इस में साइड और कर्टन एयरबैग, क्लच लॉक, कॉर्नरिंग लैंप्स और कूल्ड ग्लोवबॉक्स दिए गए हैं, जिसका अभाव बलेनो में खलता है।

    कद-काठी

      हुंडई एलीट आई20 मारूति सुज़ुकी बलेनो
    लंबाई 3985 एमएम 3995 एमएम
    चौड़ाई 1734 एमएम 1745 एमएम
    ऊंचाई 1505 एमएम 1510 एमएम
    व्हीलबेस 2570 एमएम 2520 एमएम
    ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम 170 एमएम

    Hyundai Elite i20 2018

    इंजन और परफॉर्मेंस

    पेट्रोल

      एलीट आई20 मारूति सुज़ुकी बलेनो
    इंजन क्षमता 1.2 लीटर 1.2 लीटर
    पावर 83 पीएस 84 पीएस
    टॉर्क 114.7 एनएम 115 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल 5-स्पीड मैनुअल/सीवीटी
    माइलेज 18.6 किमी प्रति लीटर 21.4 किमी प्रति लीटर

    डीज़ल

      हुंडई एलीट आई20 मारूति सुज़ुकी बलेनो
    इंजन क्षमता 1.4 लीटर 1.3 लीटर
    पावर 90 पीएस 75 पीएस
    टॉर्क 219.66 एनएम 190 एनएम
    गियरबॉक्स 6-स्पीड मैनुअल 5-स्पीड मैनुअल
    माइलेज 22.54 किमी प्रति लीटर 27.39 किमी प्रति लीटर

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई नई मारूति वैगन-आर

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है