• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने अपनी सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट डीजल कारें ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा को किया बंद

    डीलरशिप्स के जरिए जानकारी मिली है कि अब इनके केवल लिमिटेड स्टॉक ही उपलब्ध है क्योंकि इनकी ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 16, 2022 18:28 ist
    info icon
    published onMay 16, 2022 18:28 IST
    last updated onMay 16, 2022 18:28 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    hyundai grand i10 nios

    हुंडई मोटर्स ने अपनी ग्रांड आई10 निओस और ऑरा के डीजल वेरिएंट्स को बंद कर दिया है। इन दोनों कारों के डीजल मॉडल के बंद होने की प्रमुख वजह पेट्रोल और डीजल मॉडल के बीच बड़े प्राइस गैप को माना जा सकता है। 

    बता दें कि ग्रैंड आई10 निओस डीजल स्पोर्टज़ और स्पोर्ट्ज एएमटी वेरिएंट्स में उपलब्ध थी जिनकी कीमत क्रमश: 7.85 लाख रुपये और 8.46 लाख रुपये थी। लॉन्च के समय ये मैग्ना और टॉप वेरिएंट एस्टा वेरिएंट्स में भी उपलब्ध थी। 

    hyundai aura

    ऑरा सेडान की बात करें तो ये एस और एसएक्स+ एएमटी डीजल वेरिएंट्स में उपलब्ध थी जिसकी कीमत क्रमश: 8.06 लाख रुपये और 9.51 लाख रुपये थी। लॉन्च के समय ये दो और डीजल वेरिएंट्स एस एएमटी और एसएक्स ऑप्शनल में भी उपलब्ध थी। 

    दोनों कारों में 1.2 लीटर 3 सिलेंडर डीजल इंजन दिया जा रहा था जो 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी यूनिट्स की चॉइस दी गई थी। अब इन कारों में 83 पीएस की पावर वाले 1.2 लीटर पेट्रोल,69 पीएस की पावर वाले पेट्रोल सीएनजी और 100 पीएस की पावर वाले 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस मिला करेगी। 

    ऑरा और ग्रैंड आई10 निओस भारत की सबसे एफिशिएंट डीजल कारों में शुमार थी जिनकी दावाकृत फ्यूल एफिशिएंसी 25 किलोमीटर प्रति लीटर से उपर बताई गई थी। अब भारत में सबसे अफोर्डेबल डीजल कारों में पहले नंबर पर टाटा अल्ट्रोज और दूसरे नंबर पर हुंडई आई20 शुमार है। 

    यह भी पढ़ें:इन टॉप 20 कार में मिलता है पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन, इनके माइलेज फिगर पर भी डालें एक नज़र

    ग्रांड आई10 निओस का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट,टाटा पंच और रेनो ट्राइबर से है जिनमें डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है। दूसरी तरफ ऑरा सेडान का मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर और टाटा​ टिगॉर से है जिनमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों तरह के पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। इस सेगमेंट में होंडा अमेज एकमात्र ऐसी कार है जिसमें  डीजल इंजन की चॉइस भी दी गई है। 

    और पढ़ें : हुंडई ग्रैंड आई10 निओस एएमटी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है