• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर 2020 सेल्स रिपोर्ट: हुंडई क्रेटा सेगमेंट में टॉप पर बरकरार

    हुंडई क्रेटा के सेकंड जनरेशन मॉडल को मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था और तब से ये हर महीने बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 20, 2020 12:11 ist
    info icon
    published onNov 20, 2020 11:55 IST
    last updated onNov 20, 2020 12:11 IST
    5.5K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई क्रेटा के सेकंड जनरेशन मॉडल को मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था और तब से ये हर महीने बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है। अक्टूबर 2020 के सेल्स चार्ट में भी इसने किया सेल्टोस का पछाड़ते हुए नंबर 1 का स्थान हासिल किया। वहीं किया सेल्टोस की मंथली डिमांड गिरती जा रही है जबकि सेगमेंट की बाकि कारों को मंथली सेल्स ग्रोथ में सकारात्मक आंकड़े प्राप्त हो रहे हैं। चलिए नजर डालते हैं सेल्स के मोर्चे पर किस एसयूवी का रहा कैसा प्रदर्शन:

    कॉम्पैक्ट एसयूवी एंड क्रॉसओवर

     

    अक्टूबर2020

    सितंबर2020

    मासिक ग्रोथ

    मौजूदा मार्केट शेयर(%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर(%)

    सालाना मार्केट शेयर(%)

    6 माह में औसत बिक्री

    हुंडई क्रेटा

    14023

    12325

    13.77

    46.9

    47.17

    -0.27

    7645

    मारुति सुजुकी एस-क्रॉस

    2526

    2098

    20.4

    8.44

    8.79

    -0.35

    846

    रेनो डस्टर

    362

    133

    172.18

    1.21

    4.03

    -2.82

    203

    किया सेल्टोस

    8900

    9079

    -1.97

    29.77

    83.41

    28.33

    6122

    निसान किक्स

    122

    58

    110.34

    0.4

    2.03

    -1.63

    80

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    3961

    3527

    12.3

    13.25

    36.52

    -23.27

    2213

    कुल

    29894

    27220

    9.82

    99.97

         

    निष्कर्ष:

    Hyundai Creta

    पिछले महीने 47 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ हुंडई क्रेटा को 14,000 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। सितंबर में 12,300 यूनिट्स बिक्री के बाद इसकी मासिक बिक्री में 14 प्रतिशत की वृद्धि भी हुई है। 

    Kia Seltos

    सितंबर 2020 के मुकाबले किया सेल्टोस की बिक्री के आंकड़े में गिरावट दर्ज की गई है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की ये एकमात्र कार है जिसकी अक्टूबर में मासिक बिक्री के आंकड़े में गिरावट ही आई है। हालांकि इसके पास दूसरा सबसे ज्यादा मार्केट शेयर 30 प्रतिशत है। 

    Mahindra Scorpio

    3961 यूनिट्स बिक्री के साथ महिंद्रा के लैडर  ऑन फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार कॉम्पैक्ट एसयूवी स्कॉर्पियो सेल्स चार्ट में तीसरे नंबर पर रही। पिछले साल के मुकाबले में इस साल इसके मार्केट शेयर में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

    Maruti Suzuki S-Cross

    केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध मारुति एस-क्रॉस अक्टूबर 2020 में 2,526 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त् हुए और वो सेल्स चार्ट में चौथे स्थान पर रही। सितंबर के मुकाबले कंपनी 428 यूनिट ज्यादा बेच पाने में कामयाब हो पाई।

    Renault Duster

    रेनॉल्ट डस्टर को अक्टूबर 2020 में महज 362 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए मगर इसकी मासिक बिक्री में सबसे ज्यादा 172 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसकी डिमांड में बढ़ोतरी के पीछे ये कारण भी हो सकता है कि हाल ही में कंपनी टर्बो वेरिएंट्स पेश किए हैं। 

    Nissan Kicks

    सितंबर 2020 की तरह अक्टूबर के सेल्स चार्ट में निसान किक्स आखिरी पायदान पर रही। पिछले महीने इसे केवल 122 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। इसका मार्केट शेयर 0.4 प्रतिशत है। 

    आने वाले कुछ समय में इस सेगमेंट में स्कोडा विजन आईएन और फोक्सवैगन टाइगन जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी शामिल होने वाली है जिन्हें 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। 

    कुल मिलाकर अक्टूबर में सेगमेंट ने 9.82 प्रतिशत मासिक वृद्धि दर्ज की गई है और कुल बिक्री के आंकड़े 29,894 यूनिट रहे। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है