• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑन-रोड कितना माइलेज देती है हुंडई क्रेटा डीजल मैनुअल, जानिए यहां

    हुंडई (Hyundai) ने अपनी सेकंड जनरेशन की क्रेटा (Second Generation Creta) को भारत में 16 मार्च 2020 को लॉन्च किया था। इसकी प्राइस 9.99 लाख रुपए से 17.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। इस एसयूवी में किया सेल्टोस वाले इंजन ऑप्शंस 1.5-लीटर पेट्रोल (115 पीएस/144 एनएम), 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस/250 एनएम) और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस/ 242 एनएम) दिए गए हैं। क्रेटा के माइलेज का टेस्ट करने के लिए हाल ही में हमने इसके डीजल-मैनुअल वेरिएंट को चलाकर देखा। तो क्या रहे इसके नतीजे, ये जानेंगे यहां:- 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 08, 2020 13:20 ist
    info icon
    published onJun 08, 2020 13:18 IST
    last updated onJun 08, 2020 13:20 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई (Hyundai) ने अपनी सेकंड जनरेशन की क्रेटा (Second Generation Creta) को भारत में 16 मार्च 2020 को लॉन्च किया था। इसकी प्राइस 9.99 लाख रुपए से 17.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। इस एसयूवी में किया सेल्टोस वाले इंजन ऑप्शंस 1.5-लीटर पेट्रोल (115 पीएस/144 एनएम), 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस/250 एनएम) और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस/ 242 एनएम) दिए गए हैं। क्रेटा के माइलेज का टेस्ट करने के लिए हाल ही में हमने इसके डीजल-मैनुअल वेरिएंट को चलाकर देखा। तो क्या रहे इसके नतीजे, ये जानेंगे यहां:- 

    इंजन 

    1.5-लीटर 

    पावर 

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी 

    माइलेज (एआरएआई)

    21.4 किलोमीटर/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    16.03 किलोमीटर/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (हाइवे)

    20.23 किलोमीटर/लीटर

    हमारे टेस्ट में हुंडई क्रेटा का डीजल-मैनुअल वेरिएंट सिटी और हाइवे पर कंपनी के बताए आंकड़ों को छूने में असमर्थ रहा। हालांकि, हाइवे पर इसके माइलेज फिगर में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला।  

    यह भी पढ़ें : नई हुंडई क्रेटा को मिली 24,000 से ज्यादा बुकिंग

    हमनें हुंडई क्रेटा को तीन अलग-अलग ड्राइविंग पैटर्न पर भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे:-

    सिटी : हाइवे (50:50)

    सिटी : हाइवे  (25:75)

    सिटी : हाइवे  (75:25)

    17.88 किलोमीटर/लीटर 

    18.98  किलोमीटर/लीटर 

    16.90  किलोमीटर/लीटर 

    यदि आपका आवागमन हाईवे और सिटी के बीच समान रूप से बंटा हुआ है, तो ऐसे में क्रेटा डीजल-मैनुअल लगभग 18 किलोमीटर/लीटर का माइलेज निकाल सकती है। वहीं, आप सिटी में कम जबकि हाईवे राइडिंग में ज्यादा वक्त बिताते हैं तो आपको यह एसयूवी इससे 1 किलोमीटर ज्यादा यानी 19 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है। इस हिसाब से यह कंपनी के बताए आंकड़ों के थोड़ा और करीब पहुच जाती है। अगर आप ज्यादा समय सिटी ड्राइव में बिताते हैं तो यह गाड़ी लगभग 17 किलोमीटर/लीटर का औसत माइलेज देने में सक्षम हो सकती है। 

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि माइलेज, ड्राइविंग की स्थिति, कार की कंडिशन और ड्राइविंग पैटर्न पर निर्भर करता है, ऐसे में आपके परिणाम हमसे भिन्न हो सकते हैं। यदि आपके पास भी क्रेटा डीजल-मैनुअल कार है तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव को जरूर बताएं।

    यह भी पढ़ें : हुंडई ने अपने ऑनलाइन सेल्स प्लेटफार्म को किया अपडेट, अब मिलेंगे पहले से ज्यादा ऑप्शन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    I
    imraan ayub khan
    Jun 6, 2020, 10:57:23 AM

    What about petrol real mileage

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on हुंडई क्रेटा 2020-2024

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है