• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस तरह बनाएं अपनी नई हुंडई क्रेटा को और भी खास!

    हुंडई (Hyundai) की सेंकड जनरेशन क्रेटा (Creta) भारत में हाल ही में लॉन्च हुई है। इसकी प्राइस 9.99 लाख रुपये से 17.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) के बीच रखी गई है। हुंडई अपनी नई क्रेटा के साथ दो नए प्री-सेट एक्ससेरी पैक्स 'एडवेंचर' और 'परफॉर्मेंस' की भी पेशकश कर रही है। हालांकि, यह पैक्स उन ग्राहकों के लिए हैं जो अपनी कार को हटकर दिखाने के लिए अलग-अलग एक्सटीरियर और इंटीरियर एसेसरीज़ नहीं खरीदना चाहते हैं।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 19, 2020 15:59 ist
    info icon
    published onMar 19, 2020 15:56 IST
    last updated onMar 19, 2020 15:59 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट
    • नई क्रेटा की प्राइस 9.99 लाख रुपये से 17.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) के बीच है।
    • एडवेंचर और परफॉर्मेंस दोनों ही पैक्स की प्राइस 40,000 रुपये रखी गई है।  
    • इन दोनों पैक्स के अलावा ग्राहक अलग-अलग एसेसरीज़ भी चुन सकते हैं।  
    • एक्सटीरियर एसेसरीज़ में बॉडी कवर, रूफ रेल्स और डोर वाइज़र शामिल हैं।
    • इंटीरियर एसेसरीज़ में सीट कवर्स, फ्लोर मैट और कार कुशंस दिए गए हैं।   

     

    हुंडई (Hyundai) की सेंकड जनरेशन क्रेटा (Creta) भारत में हाल ही में लॉन्च हुई है। इसकी प्राइस 9.99 लाख रुपये से 17.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) के बीच रखी गई है। हुंडई अपनी नई क्रेटा के साथ दो नए प्री-सेट एक्ससेरी पैक्स 'एडवेंचर' और 'परफॉर्मेंस' की भी पेशकश कर रही है। हालांकि, यह पैक्स उन ग्राहकों के लिए हैं जो अपनी कार को हटकर दिखाने के लिए अलग-अलग एक्सटीरियर और इंटीरियर एसेसरीज़ नहीं खरीदना चाहते हैं।  

    एडवेंचर पैक ( 40,000 रुपये)

    Hyundai Creta Accessories Adventure Pack 

    एडवेंचर पैक के तहत हुंडई कुल छह एसेसरीज़ उपलब्ध करा रही है। इनमें फ्रंट व रियर फॉक्स स्किड प्लेट (रियर स्किड प्लेट पर फेक ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स मिलते हैं), एडवेंचर बैजिंग के साथ डोर क्लेडिंग, फॉग लैंप और रियर रिफ्लेक्टर क्रोम एप्लीक और साइड स्टेप शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा vs किया सेल्टोस: जानिए कौनसी एसयूवी है बेहतर  

    Hyundai Creta Accessories Adventure Pack 

    परफॉर्मेंस पैक (40,000 रुपये)

    परफॉर्मेंस पैक के अंतर्गत कुल चार एसेसरीज़ दी जा रही है। इनमें फ्रंट व रियर फॉक्स स्किड प्लेट (रियर स्किड प्लेट पर फेक ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स मिलते हैं), साइड स्टेप और आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम) गार्निश शामिल हैं। एडवेंचर पैक में शामिल सभी आइटम्स में अतिरिक्त स्पोर्टी रेड इंसर्ट दिया गया है। 

    Hyundai Creta Accessories Performance Pack 

    इन पैक्स के अलावा कंपनी नई क्रेटा को स्टाइलिंग देने के लिए कई अतिरिक्त एसेसरीज़ की भी पेशकश कर रही है। आइये नज़र डालते हैं इस पर:- 

    Hyundai Creta Accessories Performance Pack 

     

    एक्सटीरियर

    • हेडलैंप क्रोम 
    • फॉग लैंप क्रोम 
    • क्रोम ओआरवीएम
    • साइड स्टेप 
    • डोर वाइज़र 
    • क्रोम विंडो स्ट्रिप
    • क्रोम बॉडी साइड क्लेडिंग 
    • टेललैंप क्रोम 
    • अपर टेललैंप क्रोम 
    • रियर रिफ्लेक्टर क्रोम 
    • क्रोम टेलगेट  
    • बॉडी कवर 
    • रूफ रेल्स (ई और ईएक्स वेरिएंट के लिए)
    • अलॉय व्हील्स (ई और ईएक्स वेरिएंट के लिए)
    • फुल व्हील कवर्स (ई और ईएक्स वेरिएंट के लिए)

    यह भी पढ़ें : क्या फर्क है नई और पुरानी हुंडई क्रेटा में, जानिए यहां

    इंटीरियर 

    • सीट कवर 
    • फ्लोर मैट 
    • सन ब्लाइंड 
    • मोबाइल चार्जर 
    • स्पीकर्स 
    • स्टीयरिंग व्हील कवर 
    • इंफोटेनमेंट सिस्टम (ई वेरिएंट वेरिएंट के लिए)
    • कार कुशंस 
    • कार ट्रैकर ( ई, ईएक्स और एस वेरिएंट के लिए)
    • रिवर्स कैमरा (ई और ईएक्स वेरिएंट के लिए) 

    ऊपर दी गई सूची में से ग्राहक कोई भी दो एसेसरी किट या फिर अलग-अलग फीचर्स अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए आप नज़दीकी हुंडई डीलरशिप पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। 

    Second-gen Hyundai Creta

    सेगमेंट में 2020 क्रेटा का मुकाबला पहले की तरह ही किया सेल्टोस (Kia Seltos), रेनो डस्टर (Renault Duster), रेनो कैप्चर (Renault Captur) और निसान किक्स (Nissan Kicks) से है। प्राइस के मामले में इसका कम्पेरिज़न टाटा हैरियर (Tata Harrier) और एमजी हेक्टर (MG Hector) के कुछ वेरिएंट से भी है। इसके अलावा इसकी टक्कर फोक्सवैगन टाइगन और 2021 के शुरुआत में लॉन्च की जाने वाली स्कोडा विज़न इन से भी होगी। 

    यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा vs वेन्यू : जानिए कौनसी एसयूवी रहेगी आपके लिए बेहतर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई क्रेटा 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है