• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कैस्पर माइक्रो एसयूवी के इंटीरियर की दिखी झलक

    हुंडई कैस्पर की प्राइस 6 लाख रुपये तक रखी जा सकती है जिसका मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस, टाटा एचबीएक्स और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी जैसी कारों से होगा।   

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 20, 2021 18:41 ist
    info icon
    published onJul 20, 2021 18:41 IST
    last updated onJul 20, 2021 18:41 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Casper

    हुंडई की अपकमिंग माइक्रो एसयूवी कैस्पर के इंटीरियर की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। लीक हुई तस्वीरों में इसकी एक्सटीरियर स्टाइलिंग के साथ साथ इंटीरियर की भी झलक देखने को मिली है। 

    Hyundai Casper

    नई हुंडई कैस्पर के केबिन में ब्लैक इंसर्ट्स के साथ व्हाइट लैदर फिनिशिंग वाली सीटें दी गई है। इसके अलावा इसके फ्रंट केबिन में आर्मरेस्ट और कुछ छोटे मोटे स्टोरेज स्पेस भी नजर आए हैं। हालांकि इनके अलावा इसके इंटीरियर में दिए गए कुछ और फीचर्स नजर नहीं आए हैं। 

    Hyundai Casper

    इसके एक्स्टीरियर की लीक हुई तस्वीरों में 17 इंच के अलॉय व्हील, सी-पिलर माउंटेड डोर हैंडल, सर्कुलर हेडलैंप नजर आ रहे हैं साथ ही इसमें रेक्टेंगुलर फ्रंट ग्रिल,एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स,बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स भी दिए गए हैं। इसकी विंडोज़ भी छोटी नजर आ रही है इसक अलावा इसमें शार्प एजेस के साथ बॉक्सी डिजाइन भी नजर आ रहा है। 

    हुंडई कैस्पर माइक्रो एसयूवी में कंपनी काफी प्रीमियम फीचर्स दे सकती है जिनमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक एसी, रियर पार्किंग कैमरा और एलईडी लाइटिंग शामिल हैं। 

    Hyundai Casper

    हुंडई एएक्स1 में कंपनी ग्रैंड आई10 निओस 1.2 लीटर पेट्रोल 83पीएस/114एनएम,1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (100पीएस/172एनएम), और 1.2-लीटर डीजल (75पीएस/190एनएम) की चॉइस दे सकती है। इन इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जाएगा वहीं पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस भी दी जा सकती है। 

    हुंडई कैस्पर की प्राइस 6 लाख रुपये तक रखी जा सकती है जिसका मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस, टाटा एचबीएक्स और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी जैसी कारों से होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है