• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगले महीने शोकेस की जाएगी हुंडई ऑरा 

    ऑरा में तीन बीएस6 इंजन (दो पेट्रोल और एक डीजल) मिलेंगे। 

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 21, 2020 14:06 ist
    info icon
    published onNov 21, 2019 16:10 IST
    last updated onJan 21, 2020 14:06 IST
    615 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने ऑरा सेडान (Aura Sedan) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    • हुंडई ऑरा, ग्रैंड आई10 निओस का सेडान वर्ज़न है। इसे दिसंबर में पेश किया जाएगा। 
    • यह हुंडई की सब-4 मीटर सेडान 'एक्सेंट' का नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल है। 
    • ऑरा की लॉन्च के बाद भी एक्सेंट की बिक्री जारी रहेगी। 
    • इसमें तीन बीएस6 इंजन (दो पेट्रोल और एक डीजल) मिलेंगे। 
    • निओस की तरह ऑरा के भी पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। 
    • संभावना है कि हुंडई ऑरा की एक्स-शोरूम रेट 6 से 9 लाख रुपये के बीच रहेगी।  

    हुंडई ने हाल ही में अपने रिसर्च एंड डिवेलपमेंट सेंटर से ऑरा कार को हरी झंडी दिखते हुए इसकी आधिकारिक तौरपर टेस्टिंग शुरू की थी। इसके कुछ दिनों बाद, कंपनी ने इसके इंजन स्पेसिफिकेशन को साझा किया। अब जानकारी सामने आ रही है कि हुंडई एक्सेंट के इस नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल 'ऑरा' को इसी साल प्रदर्शित भी किया जाएगा। कंपनी दिसम्बर महीने में इसपर से पर्दा उठाने की योजना में है।

    हुंडई की इन सब गतिविधियों से अंदेशा लगाया जा रहा है कि ऑरा को फरवरी में आयोजित होने वाले 2020 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ऑरा की लॉन्च के बाद भी एक्सेंट की बिक्री जारी रहेगी। लेकिन जिस प्रकार निओस की लॉन्च के बाद अब ग्रैंड आई10 के कुछ वेरिएंट्स बंद कर दिए गए हैं, उसी प्रकार एक्सेंट भी कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स में ही उपलब्ध होगी। 

    हुंडई ऑरा में निओस और एक्सेंट वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा। साथ ही इसमें हुंडई वेन्यू वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। हालांकि, वेन्यू की तरह ऑरा में इस इंजन के साथ ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं दिया जाएगा। इसकी जगह, ऑरा के दोनों 1.2-लीटर इंजन के साथ मैनुअल व एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।  

    आईये एक नज़र डालें हुंडई ऑरा के इंजन स्पेसिफिकेशन पर:- 

    इंजन 

    पेट्रोल

    पेट्रोल

    डीजल

    डिस्प्लेसमेंट 

    1.2-लीटर कप्पा ड्यूल वीटीवीटी

    1.0-लीटर टर्बो जीडीआई

    1.2-लीटर यू2 डीआरडीआई

    पावर 

    83पीएस

    100पीएस

    75पीएस

    टॉर्क 

    113एनएम

    172एनएम

    190एनएम

    गियरबॉक्स 

    5-स्पीड मैनुअल/एएमटी

    5-स्पीड मैनुअल

    5-स्पीड मैनुअल/एएमटी

    उत्सर्जन मानक

    बीएस6 बीएस6 बीएस6

     उम्मीद है कि ऑरा सब-कॉम्पैक्ट सेडान को 6 से 9 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इस प्राइस रेंज में ऑरा का मुकाबला टाटा टिगॉरहोंडा अमेज़मारुति सुजुकी डिज़ायरफोक्सवैगन एमियो और फोर्ड एस्पायर से होगा।

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई ऑरा 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है