• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2 जुलाई को लॉन्च होगी होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट, जानिए क्या मिलेगा खास

    अगर कोरोना महामारी ना आई होती तो अब तक होंडा डीलरशिप पर फेसलिफ्ट डब्ल्यूआर-वी पहुंच गई होती और कुछ लोग इसे अपने घर भी ला चुके होते। लेकिन कुछ देर ही सही, अब यह कार 2 जुलाई 2020 को लॉन्च होगी। कंपनी ने इस अपकमिंग कार को डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है, साथ ही इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट (Honda WR-V Facelift) को 21,000 में बुक करवा सकते हैं। 

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 02, 2020 14:26 ist
    info icon
    published onJun 30, 2020 17:26 IST
    last updated onJul 02, 2020 14:26 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : होंडा ने डब्ल्यूआर-वी फेसिलफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दो वेरिएंट एसवी और वीएक्स में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 8.50 लाख रुपये से 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। नई होंडा डब्ल्यूआर-वी (New Honda WRV) में क्या खासियतें समाई हैं, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    अगर कोरोना महामारी ना आई होती तो अब तक होंडा डीलरशिप पर फेसलिफ्ट डब्ल्यूआर-वी पहुंच गई होती और कुछ लोग इसे अपने घर भी ला चुके होते। लेकिन कुछ देर ही सही, अब यह कार 2 जुलाई 2020 को लॉन्च होगी। कंपनी ने इस अपकमिंग कार को डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है, साथ ही इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट (Honda WR-V Facelift) को 21,000 में बुक करवा सकते हैं। 

    हाल ही में इस जैज़ बेस्ड क्रॉसओवर कार की कुछ जानकारियां लीक हुई थी। लीक हुई जानकारी के अनुसार यह गाड़ी दो वेरिएंट एसवी और वीएक्स में आएगी। वहीं मौजूदा होंडा डब्ल्यूआर-वी एस और वीएक्स वेरिएंट में मिलती है। फेसलिफ्ट डब्ल्यूआर-वी में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप और टेललैंप में एलईडी एलीमेंट का इस्तेमाल होगा। कंपनी ने इसकी फ्रंट प्रोफाइल के साथ बंपर और ग्रिल में भी बदलाव किया है। होंडा डब्ल्यूआर-वी 2020 (Honda WRV 2020) के केबिन में नई लैदरेट अपहोल्स्ट्री और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ) जैसे अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। ये दोनों फीचर इसके सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल की तरह क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और सनरूफ जैसे फीचर मिलना भी जारी रहेंगे। 

    यह भी पढ़ें : होंडा सिटी 2020 में नहीं मिलेगा डीजल ऑटोमैटिक का ऑप्शन, जानिए क्या है वजह

    न्यू होंडा डब्ल्यूआर-वी में पहले की तरह 1.2 लीटर पेट्रोल (90पीएस/110एनएम) और 1.5 लीटर डीजल (100पीएस/200एनएम) इंजन ऑप्शन मिलना जारी रहेंगे। हालांकि इन इंजन को इसमें बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड करके शामिल किया जाएगा। पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, वहीं डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। पहले की तरह इस बार भी इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं मिलेगा। 

    बीएस6 होंडा डब्ल्यूआर-वी कार की प्राइस (BS6 Honda WRV Car Price) 8.5 लाख से 11 लाख रुपये के बीच हो सकती है। वर्तमान में इस गाड़ी की कीमत 8.5 लाख से 10.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन मारुति विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी300 से होगा। जल्द ही इसकी टक्कर में किया सॉनेट, निसान मैग्नाइट, टोयोटा अर्बन क्रूजर और रेनो काइगर जैसी गाड़ियां भी आने वाली है।

    यह भी पढ़ें : क्या फर्क है नई और पुरानी होंडा सिटी में, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    होंडा डब्ल्यूआर-वी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है