• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी होंडा जैज़ ईवी

    अगले दस सालों में कंपनी इलेक्ट्रिक कारों पर 9200 करोड़ रूपए का निवेश करेगी

    सॉनी
    सॉनी
    Published On जनवरी 15, 2019 17:52 ist
    info icon
    published onJan 15, 2019 17:52 IST
    last updated onJan 15, 2019 17:52 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Jazz EV Spotted Testing On Indian Roads

    भारत में इन दिनों अधिकांश कार कंपनियां मास-मार्केट वाली इलेक्ट्रिक कारों पर काम रही है। कंपनियों की रणनीति नए मॉडल के बजाय मौजूदा कारों के इलेक्ट्रिक वेरिएंट लाने की है। इस रणनीति के तहत मारूति जल्द ही वैगन-आर ईवी और टाटा मोटर्स जल्द टियागो/टिगॉर ईवी लॉन्च करने वाली है। अब होंडा भी इस रेस में शामिल हो गई है। हाल ही में होंडा जै़ज के इलेक्ट्रिक अवतार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

    Honda Fit EV

    होंडा के अनुसार अगले दस सालों में कंपनी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों के लिए भारत में 9200 करोड़ रूपए निवेश करेगी। कंपनी की पहली मास-मार्केट हाइब्रिड कार 2021 तक आ सकती है। इसके कुछ समय बाद फुली इलेक्ट्रिक कार आएगी।

    कैमरे में कैद हुई तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पुरानी जनरेशन की जैज़ पर बनी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि टेक्नोलॉजी को टेस्ट करने के लिए कंपनी ने पुरानी जनरेशन वाले मॉडल का इस्तेमाल किया है। मौजूदा जनरेशन की जैज़ का ईलेक्ट्रिक अवतार अभी सामने नहीं आया है। चर्चाएं हैं कि नई जनरेशन की जैज़ के इलेक्ट्रिक अवतार पर भी काम चल रहा है।

    Honda Sports EV

    भारत में अभी होंडा कारों की रेंज में एक मात्र हाइब्रिड कार है। इस लिस्ट में अकॉर्ड हाइब्रिड का नाम शामिल है। इसकी कीमत 43.21 लाख रूपए है।

    भारत में अभी कुछ ही इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं। सिंगल चार्ज में ये ज्यादा दूरी तय नहीं कर पाती। लंबी रेंज वाली पहली इलेक्ट्रिक कार इसी साल यानी 2019 में आएगी। इस लिस्ट में हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और निसान लीफ का नाम शामिल है। ये दोनों कारें सिंगल चार्ज में 200 किमी से ज्यादा का सफर तय करेंगी।

    यह भी पढें : नई मारूति वैगन-आर की बुकिंग शुरू, वेरिएंट और कलर से जुड़ी जानकारी भी आई सामने

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है