• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट पर ग्राहकों को मिल सकता है लंबा वेटिंग पीरियड, सितंबर में लॉन्च होगी ये एसयूवी कार

    एलिवेट एसयूवी डीलरशिप पर अगस्त के मिड तक पहुंचना शुरू होगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 27, 2023 12:21 ist
    info icon
    published onJul 27, 2023 12:21 IST
    last updated onJul 27, 2023 12:21 IST
    613 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    • एलिवेट एसयूवी की बुकिंग जुलाई से शुरू हो गई थी।
    • ज्यादा डिमांड के चलते इस गाड़ी पर चार महीने तक का वेटिंग पीरियड रहने की उम्मीद है।
    • इस एसयूवी कार का सीरीज़ प्रोडक्शन जुलाई के अंत में शुरू हो जाएगा। भारत में इसे सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है।
    • इस गाड़ी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (121 पीएस) दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसका सर्टिफाइड माइलेज 16.92 किमी/लीटर होगा।
    • इस अपकमिंग कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, छह एयरबैग और एडीएएस जैसे फीचर्स मिलेंगे।
    • भारत में एलिवेट एसयूवी की कीमत 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    होंडा एलिवेट एसयूवी को भारत में सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की बुकिंग फिलहाल जारी है। होंडा का मानना है कि ज्यादा डिमांड के चलते इस गाड़ी पर लॉन्च के दौरान लगभग चार महीने का वेटिंग पीरियड रहने की उम्मीद है।

    कंपनी ने खुलासा किया है कि एलिवेट कॉम्पेक्ट एसयूवी का सीरीज़ प्रोडक्शन जुलाई के अंत तक शुरू हो जाएगा। यह गाड़ी डीलरशिप पर अगस्त के मध्य तक पहुंचना शुरू हो जाएगी जिसके बाद खरीददार इसे शोरूम पर जाकर देख सकेंगे।

    एलिवेट इंजन

    Honda Elevate

    एलिवेट एसयूवी में 1.5-लीटर पेट्रोल आई-वीटेक इंजन दिया गया है जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसके मैनुअल वेरिएंट 15.31 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम होंगे, जबकि सीवीटी वेरिएंट्स 16.92 किमी/लीटर का माइलेज देंगे।

    सिटी सेडान की तरह इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन नहीं मिलेगा। इसकी बजाए कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन 2026 तक उतारेगी

    एलिवेट फीचर

    Honda Elevate cabin

    होंडा एलिवेट कार में कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे जिनमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक एसी और क्रूज़ कंट्रोल शामिल होंगे।

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जाएगा जिसके तहत ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन-कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    एलिवेट प्राइस व कंपेरिजन

    होंडा एलिवेट की कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर से रहेगा।

    यह भी पढ़ें: क्या होंडा एलिवेट एसयूवी के साथ नई डब्ल्यूआर-वी को भी भारत में किया जाना चाहिए लॉन्च? जानिए हमारी राय

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है