• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी हाइब्रिड जेडएक्स : क्या ज्यादा कीमत देकर इस वेरिएंट को लेना है पैसा वसूल डील?

    यह होंडा सिटी हाइब्रिड का सबसे बेस्ट मॉडल है जिसके केबिन में कई अतिरिक्त कंफर्ट फीचर्स मिलते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 28, 2023 14:00 ist
    info icon
    published onMar 28, 2023 14:00 IST
    last updated onMar 28, 2023 14:00 IST
    895 Views
    • Write a कमेंट

    Honda City Hybrid

    होंडा सिटी हाइब्रिड के टॉप जेडएक्स वेरिएंट की कीमत बेस वेरिएंट वी के मुकाबले 1.5 लाख रुपये ज्यादा है, लेकिन ज्यादा प्राइस पर इस वेरिएंट में कई दमदार प्रीमियम फीचर्स जरूर मिलते हैं। इस गाड़ी के जेडएक्स वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपये से भी ज्यादा है, ऐसे में यह मार्केट में मौजूद दूसरी हाइब्रिड कारों से ज्यादा महंगी पड़ती है। क्या सिटी हाइब्रिड कार के जेडएक्स वेरिएंट की ज्यादा प्राइस एकदम वाजिब है इसके बारे में जानेंगे यहां:

    वेरिएंट 

    कीमत 

    जेडएक्स 

    20.39 लाख रुपये 

    सिटी हाइब्रिड जेडएक्स वेरिएंट को क्यों चुनें?

    होंडा सिटी हाइब्रिड के जेडएक्स वेरिएंट में प्रीमियम एक्सपीरिएंस के लिए एलईडी हेडलैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, लैदर अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग और 8 स्पीकर जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, लेन वॉच कैमरा और ऑटो डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यदि आपको ज्यादा कीमत का भुगतान करने में कोई परेशानी नहीं है तो ऐसे में आप सिटी हाइब्रिड के फुली फीचर लोडेड जेडएक्स वेरिएंट को चुन सकते हैं।

    Honda City Hybrid

    हाइलाइट 

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

     

    • फुल एलईडी हेडलैंप
    • एलईडी डीआरएल और फ्रंट फॉग लैंप
    • एलईडी टेल लैंप
    • 16 इंच के अलॉय व्हील
    • आइवरी और ब्लैक इंटीरियर थीम
    • लैदर सीट अपहोल्स्ट्री
    • इंस्ट्रूमेंट पैनल के लिए कार्बन फाइबर फिनिश
    • स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब के लिए लेदर फिनिश
    • ऑटोमेटिक फोल्डिंग ओआरवीएम
    • रियर सनशेड
    • एम्बिएंट लाइटिंग
    • पुश बटन स्टार्ट स्टॉप
    • ऑटोमेटिक एसी
    • पैडल शिफ्टर्स (रिजनरेटिव ब्रेकिंग के लिए)
    • वायरलैस चार्जर
    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट व टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट
    • 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
    • 8 स्पीकर
    • एडीएएस
    • छह एयरबैग
    • रियर डिस्क ब्रेक
    • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
    • रियर पार्किंग कैमरा
    • ईएससी
    • ट्रेक्शन कंट्रोल
    • हिल स्टार्ट असिस्ट
    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)
    • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
    • रेन-सेंसिंग वाइपर
    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    जेडएक्स वेरिएंट में किस चीज की है कमी?

    सिटी हाइब्रिड के जेडएक्स वेरिएंट में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन इसमें मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में कई फीचर्स का अभाव है। इस वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीटें जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं, यह दोनों ही फीचर्स इसी प्राइस में आने वाली कई दूसरी कारों में मिलते हैं। इसमें 8-इंच की इंफोटेनमेंट यूनिट दी गई है जो सेगमेंट में सबसे छोटी है।

    Honda City Hybrid

    2023 हुंडई वरना की लॉन्चिंग के साथ सिटी सेडान के लिए मुकाबला काफी बढ़ गया है। नई वरना में हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एडीएएस, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम दिया गया है।

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    वी 

    फीचर लोडेड केबिन और एडीएएस सेफ्टी फीचर्स के लिए चुनें।

    जेडएक्स 

    ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए अतिरिक्त कीमत देना है सही, लेकिन एक्स्ट्रा जरूरी फीचर नहीं दिए गए हैं।

    यह भी देखेंः होंडा सिटी हाइब्रिड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी हाइब्रिड

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है