• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी हाइब्रिड वी वेरिएंट एनालिसिसः क्या इसका बेस वेरिएंट लेना रहेगा सही, जानिए यहां

    होंडा सिटी हाइब्रिड वी वेरिएंट में काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं जो आपको टॉप वेरिएंट में मिलते हैं। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 28, 2023 13:48 ist
    info icon
    published onMar 28, 2023 13:48 IST
    last updated onMar 28, 2023 13:48 IST
    446 Views
    • Write a कमेंट

    Honda City Hybrid

    होंडा सिटी हाइब्रिड को पहले केवल सिंगल टॉप वेरिएंट जेडएक्स में पेश किया गया था। अब इसका ज्यादा अफोर्डेबल वी वेरिएंट भी लॉन्च हो चुका है। क्या इस वेरिएंट को लेना रहेगा सही? जानेंगे आगे:

    वेरिएंट

    कीमत

    वी

    18.89 लाख रुपये

    जेडएक्स

    20.39 लाख रुपये

    अंतर

    1.5 लाख रुपये

    क्यों चुनना चाहिए इसे?

    Honda City Hybrid

    होंडा सिटी हाइब्रिड वी वेरिएंट में काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं जो आपको टॉप वेरिएंट में मिलते हैं। बाहर से ये बिल्कुल टॉप वेरिएंट जैसा नजर आता है। हालांकि इसके इंटीरियर को अलग तरह की थीम और फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें  8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक एसी, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यहां तक कि इस वेरिएंट में एडीएएस भी दिया गया है जिससे इसे एक ऑल राउंडर वेरिएंट कहा जा सकता है। 

    यह भी पढ़ेंः 2023 होंडा सिटी के नए बेस वेरिएंट एसवी में क्या कुछ मिलता है खासए जानिए यहां

    इस वेरिएंट में आपको काफी एफिशिएंट हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ एक प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा। ऐसे में आपको अपनी सेडान में ये सब चाहिए तो होंडा सिटी हाइब्रिड वी वेरिएंट आपके लिए रहेगा एक बेहतर पैकेज। 

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट फीचर्स

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    हाइलाइटेड फीचर्स

    • एलईडी डीआरएल

    • प्रोजेक्टर हेडलैंप

    • एलईडी फ्रंट फॉग लैंप

    • जेड के आकार का एलईडी टेल लैंप

    • बेज और ब्लैक इंटीरियर थीम

    • फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री

    • सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (7-इंच टीएफटी)

    • पुश बटन स्टार्ट स्टॉप

    • रिमोट इंजन स्टार्ट / स्टॉप

    • रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एसी

    • ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट

    • पैडल शिफ्टर्स (रीजनरेटिव ब्रेकिंग के लिए)

    • वायरलेस चार्जर

    • 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉयड ऑटोऔर एपल कारप्ले

    • एडीएएस - लेन कीप असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ऑटो हाई बीम

    • चार एयरबैग

    • चारों तरफ डिस्क ब्रेक

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    अन्य फीचर्स

    • 16 इंच के अलॉय व्हील

    • स्पोर्टी मेश फ्रंट ग्रिल

    • कार्बन फाइबर एलिमेंट

    • डोर हैंडल पर क्रोम फिनिश

    • फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    • टिल्ट एंड टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • पावर्ड ओआरवीएम

    • पीएम 2.5 एयर फिल्टर

    • इंटीग्रेटेड एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट कनेक्टिविटी के साथ एडवांस्ड टेलिमेटिक्स

    • 4 स्पीकर्स

    • ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • रियर पार्किंग कैमरा

    • ईएससी

    • ट्रैक्शन कंट्रोल

    जेडएक्स वेरिएंट चुनने पर मिलने वाले एक्सट्रा फीचर्स

    • फुल एलईडी हेडलैंप

    • इलेक्ट्रिक सनरूफ

    • डोर हैंडल के लिए क्रोम फिनिश

    • लैदरेट अपहोल्स्ट्री

    • आइवरी और ब्लैक इंटीरियर थीम

    • इंस्ट्रूमेंट पैनल के लिए कार्बन फाइबर फिनिश

    • ऑटोमैटिक फोल्डिंग ओआरवीएम

    • रियर सनशेड

    • एंबिएंट लाइटिंग

    • 8 स्पीकर्स

    • छह एयरबैग

    • लेन वॉच कैमरा

    • ऑटो डिमिंग आईआरवीएम

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    वी वेरिएंट क्यों नहीं चुनें?

    Honda City Hybrid

    वैसे तो ये फीचर लोडेड वेरिएंट है, मगर इसे होंडा सिटी का बेस वर्जन नहीं कहा जा सकता है चाहे फिर ये रेगुलर पेट्रोल ऑटोमैटिक सेडान से लाख रुपये तक महंगा ही क्यों ना हो। उदाहरण के तौर पर बताएं तो होंडा सिटी वी सीवीटी के मुकाबले सिटी हाइब्रिड वी की कीमत 5.27 लाख रुपये तक ज्यादा है, वहीं सिटी हाइब्रिड जेडएक्स और सिटी जेडएक्स सीवीटी की कीमत में 4.42 लाख रुपये तक का अंतर है। 

    यह भी पढ़ेंः नई हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs स्कोडा स्लाविया Vs फोक्सवैगन वर्टस Vs मारुति सियाज: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    बता दें कि सिटी हाइब्रिड वी में जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं जो आपको अच्छा केबिन एक्सपीरियंस दे सकते हैं। इस कार के जेडएक्स वेरिएंट में 6 एयरबैग, लेन वॉच कैमरा और रेन सेंसिंग वायपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो आपको ज्यादा सेफ रखने में सक्षम है। 

    वेरिएंट 

    निष्कर्ष 

    वी 

    फीचर लोडेड केबिन और एडीएएस सेफ्टी फीचर्स के लिए चुनें।

    जेडएक्स 

    ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए अतिरिक्त कीमत देना है सही, लेकिन एक्स्ट्रा जरूरी फीचर नहीं दिए गए हैं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी हाइब्रिड

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है