• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वेलेंटाइन डे पर लॉन्च होगी यह मशहूर होंडा कार

    पहले से ज्यादा पुख्ता होगी सुरक्षा, मिलेंगे छह एयरबैग

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 07, 2017 14:51 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2017 14:51 IST
    last updated onFeb 07, 2017 14:51 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा सिटी फैंस के लिए एक अच्छी खबर है, नई सिटी पहले से भी ज्यादा सुरक्षित होने वाली है और इसे वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई है, तस्वीर में सिटी सेडान को छह एयरबैग के साथ दिखाया गया है, अब तक सिटी सेडान में केवल ड्यूल फ्रंट एयरबैग ही आते थे।

    नई सिटी सेडान का मुकाबला फेसलिफ्ट स्कोडा रैपिड, फॉक्सवेगन वेंटो, हुंडई वरना और मारूति सियाज़ समेत सेगमेंट की दूसरी कारों से होगा। नई सिटी की कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, अटकलें हैं कि मुकाबले में बेहतर बनाए रखने के लिए होंडा, नई सिटी को काफी आक्रामक कीमत पर उतारेगी।

    मौजूदा समय में होंडा सिटी को कड़ी टक्कर हुंडई वरना से मिली है, वरना में छह एयरबैग दिए गए हैं, ऐसे में होंडा सिटी में भी ये फीचर देना कंपनी के लिए जरूरी हो गया था। जल्द ही हुंडई, नई वरना और मारूति, नई सियाज़ को लाने वाली है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यहां मुकाबला और भी कड़ा होने वाला है।

    संभावना है कि पुरानी सिटी सेडान की तरह नई सिटी में भी ड्यूल फ्रंट एयरबैग और एबीएस के साथ ईबीडी सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे। संभावना है कि मुकाबले में बेहतर बनाने के लिए नई सियाज़ में भी दो से ज्यादा एयरबैग मिल सकते हैं।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    D
    dr sanjay krishnan
    Feb 8, 2017, 9:49:49 AM

    pleease intimate regarding new launches and call for test drives

      जवाब
      Write a Reply
      1
      J
      jayprakash mahant
      Feb 7, 2017, 6:30:10 PM

      when Honda is planning to launch Odessy Automatic or similar MPV (Peoples carrier) like innova in india?

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग सेडान कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है