• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 एमजी जेडएस ईवी की ऑफिशियल इमेज हुई जारी, जल्द होगी लॉन्च

    भारत में इस गाड़ी को फरवरी तक लॉन्च किया जाएगा। इसका एक्सटीरियर यूके जेडएस ईवी मॉडल से मिलता जुलता है। 2022 जेडएस ईवी में नया बंपर, लाइटिंग और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें एडीएएस के साथ पायलट असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं| इस कार में बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है जिसकी ड्राइविंग रेंज ज्यादा हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 07, 2022 14:52 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2022 14:52 IST
    last updated onFeb 07, 2022 14:52 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    MG ZS EV 2022

    • भारत में इस गाड़ी को फरवरी तक लॉन्च किया जाएगा।

    • इसका एक्सटीरियर यूके जेडएस ईवी मॉडल से मिलता जुलता है।

    • 2022 जेडएस ईवी में नया बंपर, लाइटिंग और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    • इसमें एडीएएस के साथ पायलट असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं|

    • इस कार में बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है जिसकी ड्राइविंग रेंज ज्यादा हो सकती है।

    एमजी मोटर ने फेसलिफ्ट जेडएस ईवी की ऑफिशियल फोटोज जारी की है। अपडेट जेडएस ईवी की बिक्री इस महीने के अंत तक शुरू होगी। इस ईवी का एक्सटीरियर जेडएस ईवी के ब्रिटेन में उपलब्ध मॉडल से मिलता जुलता है। वहीं, इसका इंटीरियर एस्टर से लिया गया है।

    MG ZS EV 2022

    अपडेटेड जेडएस ईवी में नया बंपर, नई फ्रंट ग्रिल, नई एलईडी हेडलाइट और डीआरएल्स, नई टेललाइट और नए 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इसमें चार्जिंग पोर्ट अब एमजी लोगो के पीछे की तरफ नहीं देकर बल्कि पास में दिया जायेगा।

    इसका इंटीरियर एमजी एस्टर से मिलता जुलता होगा। 2022 एमजी जेडएस ईवी में बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नए क्लाइमेट कंट्रोल स्विच दिए जा सकते हैं।  इसके अलावा इसमें वायरलैस चार्जिंग और पर्सनल एआई असिस्टेंट भी दिए जा सकते हैं।

    पुराने स्पाई वीडियो के अनुसार 2022 एमजी जेडएस ईवी में एडीएएस (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) दिया जाएगा।  इसमें एस्टर वाले सेफ्टी फीचर्स जैसे ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग दिए जा सकते हैं।

    एमजी जेडएस ईवी में पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक हेडलाइट और वाइपर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, छह एयरबैग, हिल स्टार्ट/डिसेंट कंट्रोल, ऑल-व्हील-डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    MG ZS EV 2022

    अनुमान है कि इसमें बड़ा बैटरी पैक (51 किलोवाट आवर) दिया जा सकता है जिसके चलते इसकी ड्राइविंग रेंज बढ़ सकती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर मौजूदा मॉडल की तरह ही 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी।

    यह भी पढ़ें : टाटा नेक्सन ईवी की टक्कर में एमजी लाएगी एक इलेक्ट्रिक कार, 2023 में होगी लॉन्च

    फेसलिफ्ट एमजी जेडएस ईवी की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में एमजी जेडएस ईवी की कीमत 21.49 लाख से 25.18 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से रहेगा।

    यह भी देखें: एमजी जेडएस ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है