• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा एक्सयूवी500 के इंटीरियर से जुड़ी जानकारियां आई सामने 

    नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा एक्सयूवी500 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

    निखिल
    निखिल
    Published On नवंबर 27, 2019 19:57 ist
    info icon
    published onNov 27, 2019 19:57 IST
    last updated onNov 27, 2019 19:57 IST
    498 Views
    • Write a कमेंट

    वर्तमान में महिंद्रा सेकेंड-जनरेशन एक्सयूवी500 पर काम कर रही है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। हाल ही में एक बार फिर इसके टेस्टिंग मॉडल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, कार को पुरी तरह से कवर किया हुआ है। मगर फिर भी कार के इंटीरियर से जुड़ी कई जानकारियों का खुलासा हुआ है।   

    नई महिंद्रा एक्सयूवी500 के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम का लेआउट आपको किया सेल्टोस की याद दिलाएगा। इसमें भी सेल्टोस की तरह इंस्ट्रूमेंट और इंफोटेनमेंट को एक ही केसिंग में दिया गया है। उम्मीद है कि इसमें नई सेंगयॉन्ग कोरानड़ो के जैसा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया जाएगा। 

    नई एक्सयूवी500 में सेंट्रल एसी वेंट्स को टचस्क्रीन यूनिट के नीचे पोज़िशन किया गया है। कार के इंटीरियर की फोटो पर गौर करने पर आप पाएंगे कि इसमें एसी कंट्रोल्स के अलावा कोई अन्य फिजिकल बटन नहीं दिए गए हैं। ऐसे में संभावना है कि इसमें भी एमजी हेक्टर की तरह अधिकांश फंक्शन इंफोटेनमेंट से ही कंट्रोल होंगे।  

    इसके अलावा, एक्सयूवी500 के इस नेक्स्ट-जनरेशन वर्ज़न में नई डिज़ाइन का बॉटम-फ्लैट स्टीयरिंग व्हील और डोर हैंडल भी दिए गए हैं। 

    बात की जाए मैकेनिकल बदलावों की तो, 2020 महिंद्रा एक्सयूवी500 में बीएस6 नॉर्म्स का पालन करने वाले 2.0-लीटर के नए पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे। 

    महिंद्रा ने अब तक इसके लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन अनुमान है कि इसे 2020 की दूसरी छमाही तक उतारा जाएगा। नई एक्सयूवी500 की कीमत इसके मौजूदा मॉडल (12.22-18.55 लाख रुपये एक्स-शोरूम मुंबई) के लगभग बराबर रहने की उम्मीद हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर, जीप कंपास और टाटा हैरियर के अपकमिंग 7-सीटर वर्ज़न (ग्रेविटास) के साथ होगा।        

    सौजन्य

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sunil kumar tamrakar
    Nov 28, 2019, 7:27:03 PM

    आपके बताए अनुसार व बाहर से देखने पर गाड़ी अच्छी दिख रही है आप फ्यूल एवरेज भी डीजल में २० तक अगर दें तो बढ़िया है। उम्मीद है कि हमारे पास आ जाए।

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है