• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के मुकाबले 2025 टाटा हैरियर ईवी में आपको इन 10 फीचर्स का मिलेगा एडवांटेज, देखिए पूरी लिस्ट

    हैरियर ईवी की शुरूआती कीमत 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है,ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इसके कुछ वेरिएंट्स की कीमत क्रेटा इलेक्ट्रिक के कुछ वेरिएंट्स की कीमत के आसपास ही होगी।

    भानु
    भानु
    Published On जून 09, 2025 19:16 ist
    info icon
    published onJun 09, 2025 19:16 IST
    last updated onJun 09, 2025 19:16 IST
    105 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कारमेकर की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी है। ये टाटा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी भी है जिसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से नहीं है। हालांकि, 

    टाटा हैरियर की पूरी प्राइस लिस्ट अभी सामने आनी बाकी है,मगर इस रिपोर्ट में हमनें ऐसे 10 फीचर्स की लिस्ट तैयार की है जो आपको क्रेटा इलेक्ट्रिक के मुकाबले मिलेंगे टाटा हैरियर ईवी में। 

    बूस्ट मोड के साथ ऑल व्हील ड्राइव

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी ड्युअल मोटर के साथ ऑल व्हील ड्राइवट्रेन दिया गया है। इसकी फ्रंट मोटर 158 पीएस की पावर जनरेट करती है और रियर मोटर 238 पीएस की पावर जनरेट करती है और इनका कंबाइंड टॉर्क आउटपुट 504 एनएम है। हैरियर इलेक्ट्रिक सबसे तेज टाटा इलेक्ट्रिक कार है और इसमें बूस्ट मोड दिया गया है जिससे ये 6.3 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। 

    दूसरी तरफ क्रेटा इलेक्ट्रिक में केवल सिंगल मोटर सेटअप के साथ फ्रंट व्हील ड्राइवट्रेन ही दिया गया है। 

    डिजिटल आईआरवीएम

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी में डिजिटल इंटरनल रियरव्यू मिरर दिया गया है जो शार्क फिन एंटीना पर लगे कैमरा की फीड का लाइव ​वीडियो दिखाता है। कार में यदि पीछे ज्यादा पैसेंजर्स हो या लगेज रखा हो या फिर पीछे के कांच पर धूल जमी हुई हो तो ऐसी स्थिती में ये आपको साफ व्यू देता है। इसके मुकाबले क्रेटा इलेक्ट्रिक कार में बेसिक ऑटो डिमिंग आईआरवीएम ही दिया गया है। 

    हैरियर ईवी के आईआरवीएम में एक डैशकैम भी लगा है जो सड़क हादसों आदि जैसी चीजें रिकॉर्ड कर लेता है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में फैक्ट्री फिटेड डैशकैम नहीं दिया गया है। 

    समन मोड

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी में दिए गए समन मोड की मदद से ये गाड़ी की एफओबी के जरिए आगे पीछे की जा सकती है। इस फीचर से आप केबिन में बिना अपनी मौजूदगी के कार को गैराज या फिर पार्किंग स्पेस से बाहर निकाल सकते हैं। हुंडई ने अपनी क्रेटा ईवी में ये फीचर नहीं दिया है। 

    ऑटो पार्क असिस्ट

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी में हैंड्स फ्री पा​र्किंग सिस्टम भी दिया गया है। एक बटन दबाते ही ये बेहतर पार्किंग स्पॉट को ढूंढ लेता है और बिना किसी थ्रॉटल और ब्रेक इनपुट के कार पार्क करवा देता है। ये फीचर नए कार ड्राइवर्स के लिए काफी अच्छा है जिन्हें भीड़ वाली जगहों पर कार को ठीक से पार्क करने में दिक्कत आती है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में ये फीचर नहीं दिया गया है। 

    बड़ा इंफोटेनमेंट 

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी के केबिन में 14.5 इंख् का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ये ना केवल क्रेटा ईवी में दी गई 10.25 इंच यूनिट से बड़ा है बल्कि इसके साथ सैमसंग की प्रीमियम ओएलईडी डिस्प्ले भी दी गई है जिससे काफी शानदार विजिबिलिटी मिलती है। हैरियर ईवी और क्रेटा ईवी के दोनों ही इंफोटेनमेंट में इन कार ईवी चार्जिंग पेमेंट की सुविधा दी गई है। 

    ट्रांसपेरेंट मोड

    टाटा हैरियर ईवी में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है जिसमें ट्रांसपेरेंट व्यू मोड मिलता  है जो कार के नीचे के दृश्य भी दिखाता है। इससे खराब रास्तों और रास्तें पर आने वाली रूकावटों पर से गुजरने में भी मदद करता है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में भी 360 डिग्री कैमरा दिया गया है मगर इसमें ट्रांसपेरेंट मोड फंक्शन नहीं दिया गया है। 

    डॉल्बी अटमोस के साथ 10 स्पीकर साउंड सिस्टम 

    टाटा हैरियर ईवी में 10 स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम दिया गया है जो डॉल्बी अटमोस को सपोर्ट करता है। क्रेटा ईवी में दिए गए 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम के कंपेरिजन में जेबीएल साउंड सिस्टम का इन केबिन ऑडियो एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर है। 

    पावर्ड टेलगेट

    हैरियर ईवी में पावर्ड टेलगेट और हैंड्स फ्री ओपनिंग दी गई है जिसे लोडिंग और अनलोडिंग आसान हो जाती है। इसके लिए आपको बस रियर बंपर के नीचे अपना पैर हवा में हिलाना होता है जिसके बाद इसका बूट ऑटोमैटिकली खुल जाता है। दूसरी तरफ क्रेटा इलेक्ट्रिक में पावर्ड टेलगेट नहीं दिया गया है। 

    7 एयरबैग्स

    टाटा हैरियर ईवी और हुंडई क्रेटा ईवी दोनों में ही 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। हालांकि,हैरियर ईवी के फुल लोडेड वेरिएंट में एक एक्सट्रा एयरबैग भी मिलता है। इसमें सातवे एयरबैग के रूप में स्टीयरिंग व्हील के नीचे ड्राइवर के लिए नी एयरबैग दिया गया है जिससे दुर्घटना की स्थिती में आपको एक्सट्रा प्रोटेक्शन मिलती है। 

    मल्टी लिंक रियर सस्पेंशन

    हैरियर ईवी में मल्टी लिंक रियर सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। इससे आपके बेहतर राइड कंफर्ट और हैंडलिंग मिलती है,वहीं क्रेटा इलेक्ट्रिक में टॉरिसन बीम सेटअप दिया गया है। 

    बोनस - 6 मल्टी टैरेन मोड्स

    2025 Tata Harrier EV

    इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों में मल्टी टैरेन मोड्स दिए गए हैं मगर हैरियर में आपको कुछ एक्सट्रा मिलता है। इसमे 6 मोड्स: नॉर्मल,रॉक क्रॉल,मड रट्स,स्नो/ग्रास,सैंड और कस्टम भी दिए गए हैं। ये चीज ऑफ रोड ट्रिप्स के लिए काफी काम आती है। 

    इसके कंपेरिजन में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में टैरेन मोड्स नहीं दिए गए हैं मगर इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स: इको,नॉर्मल और स्पोर्ट दिए गए हैं। बता दें कि हैरियर ईवी में भी इसी तरीके के ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। 

    Tata Harrier EV side profile

    तो कुल मिलाकर हैरियर ईवी और क्रेटा इलेक्ट्रिक दोनों ही अपने अपने सेगमेंट की एक अच्छे पैकेज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है।  जहां हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार की कीमत  17.99 लाख रुपये से लेकर 23.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है तो वहीं टाटा हैरियर ईवी की इंट्रोडक्ट्री एक्सशोरूम कीमत 21.49 लाख रुपये है और इसकी फुल प्राइस लिस्ट अभी सामने आनी बाकी है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है