• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    माइलेज़ के मुकाबले में कहां टिकती है नई होंडा सिटी ?

    नई होंडा सिटी का मुकाबला सेगमेंट की दूसरी कारों से

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On फरवरी 13, 2017 18:06 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2017 18:03 IST
    last updated onFeb 13, 2017 18:06 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा की नई सिटी सेडान मंगलवार यानी 14 फरवरी को लॉन्च होने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही यह कई फीचर्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारूति सियाज़, हुंडई वरना, फॉक्सवेगन वेंटो और स्कोडा रैपिड से होगा। यहां हमने माइलेज के मोर्चे पर सेगमेंट की बाकी कारों से इसकी तुलना की है।

    तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    पेट्रोल इंजन

    नई होंडा सिटी में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर का आई-वीटेक पेट्रोल इंजन दिया गया है, कम शोर और अच्छी परफॉर्मेंस की वजह से यह इंजन अपनी शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। इस में 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प भी उपलब्ध है। माइलेज के मामले में होंडा सिटी और हुंडई वरना तीसरे नंबर पर आती हैं, इन दोनों के माइलेज का दावा 17.4 किमी प्रति लीटर का है, जबकि सबसे आखिर में स्कोडा रैपिड (15.4 किमी प्रति लीटर) आती है। फॉक्सवेगन की वेंटो 18.19 किमी प्रति लीटर के माइलेज के साथ दूसरे पायदान पर है। माइलेज के मामले में पहले नंबर पर मारूति की सियाज है, कंपनी का दावा है कि इस का माइलेज 20.73 किमी प्रति लीटर का है।  

    डीज़ल इंजन

    नई सिटी के डीज़ल वर्जन में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर का आई-डीटेक इंजन मिलेगा, इसकी पावर 100 पीएस से ज्यादा है। पावर के मामले में यह मारूति सियाज़ से आगे है, लेकिन माइलेज के मामले में मारूति की सियाज़ 26.21 किमी प्रति लीटर के माइलेज के साथ सबसे आगे है। होंडा सिटी 25.6 किमी प्रति लीटर माइलेज के साथ दूसरे, हुंडई वरना (24.8 किमी प्रति लीटर) तीसरे, फॉक्सवेगन वेंटो (22.27 किमी प्रति लीटर) चौथे और स्कोडा रैपिड (21.14 किमी प्रति लीटर) पांचवे नंबर पर आती है।

    तो ये थी सभी कारों के माइलेज की जानकारी, कौन सी कार लें यह फैसला आपकी पसंद, बजट और जरूरतों पर निर्भर करता है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    scbogra
    Feb 15, 2017, 11:50:10 AM

    there is no challenge to city in terms of motor quality however the same can not be said about the sellers&their staff at various ouilets especially in north delhi as they simply challenge you to try &buy other options which is exactly what Idid &bought a Ciaz

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है