• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्स वन एसयूवी को बंद कर सकती है फोर्स मोटर्स

    भारत में भले ही एसयूवी कारों को लोग पसंद कर रहे हों लेकिन पुणे की फोर्स मोटर्स इससे सहमत नहीं दिखती। कंपनी जल्द ही अपनी एसयूवी फोर्स वन का प्रोडक्शन और बिक्री बंद कर सकती है। पांच साल पहले फोर्स ने फोर्स वन एसयूवी को उतारा था। 

    अक्षित
    अक्षित
    Published On मार्च 18, 2016 16:51 ist
    info icon
    published onMar 18, 2016 16:51 IST
    last updated onMar 18, 2016 16:51 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में भले ही एसयूवी कारों को लोग पसंद कर रहे हों लेकिन पुणे की फोर्स मोटर्स इससे सहमत नहीं दिखती। कंपनी जल्द ही अपनी एसयूवी फोर्स वन का प्रोडक्शन और बिक्री बंद कर सकती है। पांच साल पहले फोर्स ने फोर्स वन एसयूवी को उतारा था।  

    महिन्द्रा स्कॉर्पियो और टाटा सफारी की टक्कर में उतारी गई यह कार बाजार में पकड़ बनाने और छाप छोड़ने में नाकाम रही है। नवंबर 2011 से जनवरी 2016 तक इसकी केवल 3,008 यूनिट ही बिकीं। फोर्स वन को कंपनी के मध्य प्रदेश में स्थित पीतमपुर प्लांट में बनाया जाता है। अगले कुछ महीनो में इस प्लांट को बंद किया जा सकता है। 

    साल 2011 में आई फोर्स वन को साल 2013 में अपडेट भी किया गया था। कंपनी ने इसके नए बेस वेरिएंट ईएक्स को भारत स्टेज़-3 उत्सर्जन मानकों के साथ पेश किया था और दूसरे वेरिएंट्स में एबीएस और ईबीडी को जोड़ा गया था। यह अपडेट भी इस कार के सितारे चमकाने में नाकाम ही रहे। 
    हालांकि कंपनी के इस फैसले का असर चैंपियन ऑफरोडर फोर्स गुरखा पर नहीं पड़ेगा। गुरखा का प्रोडक्शन जारी रहेगा। कंपनी की योजना गुरखा का नया वर्जन लाने की है। जल्द ही नई गुरखा को पेश किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है