• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्स गुरखा के कई माॅडल्स हो सकते हैं बाजार में पेश, इसबार 13 सीटर वर्जन टेस्टिंग के दौरान आया नजर

    2022 के शुरुआत से ही अपकमिंग फ़ोर्स गुरखा 5-डोर वर्जन की नई-नई तस्वीरें हम देख रहे हैं, उम्मीद है कि इस गाड़ी को जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। अब फ़ोर्स ट्रैक्स क्रूज़र पर बेस्ड गुरखा 13-सीटर वर्जन की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिससे संकेत मिले हैं कि कंपनी इस एसयूवी के लाइनअप को बढ़ाने पर काम कर रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 08, 2022 19:14 ist
    info icon
    published onAug 08, 2022 19:14 IST
    last updated onAug 08, 2022 19:14 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    • अपकमिंग 5-डोर गुरखा की तरह इसके नए मॉडल में भी 18-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं।
    • फोर्स इस लंबे 5-डोर वर्जन के लिए ट्रैक्स क्रूज़र (सीटिंग केपेबल मॉडल) वाले बॉडी पैनल्स का इस्तेमाल करेगी। 
    • इसमें सेकंड रो और रियर सीटिंग एरिया पर क्रमशः बेंच सीटें और साइड-फेसिंग बेंच सीटें दी गई हैं।
    • इस ऑफ-रोडर कार में मौजूदा गुरखा वाला 2.6-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है।
    • इसकी लॉन्चिंग फ़िलहाल कन्फर्म नहीं है, लेकिन रेगुलर 5-डोर मॉडल का भारत आना जरूर तय है।  

    2022 के शुरुआत से ही अपकमिंग फ़ोर्स गुरखा 5-डोर वर्जन की नई-नई तस्वीरें हम देख रहे हैं, उम्मीद है कि इस गाड़ी को जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। अब फ़ोर्स ट्रैक्स क्रूज़र पर बेस्ड गुरखा 13-सीटर वर्जन की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिससे संकेत मिले हैं कि कंपनी इस एसयूवी के लाइनअप को बढ़ाने पर काम कर रही है।

    नई तस्वीरों में क्या हुआ है खुलासा?

    सामने आई तस्वीरों में 5-डोर गुरखा का एक्सटेंडेड वर्जन दिखाई दिया गया है जिसमें इस एसयूवी कार के अपकमिंग 5-डोर वर्जन की तरह ही 18-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हुए नज़र आए हैं।  कंपनी ट्रैक्स क्रूज़र को कमर्शियल तौर पर पहले से ही बेचती आ रही है और गुरखा एक्सटेंडेड वर्जन के लिए इसके बॉडी पैनल्स का इस्तेमाल भी करेगी। इस स्पॉट हुए मॉडल में रूफ रेल्स, रियर लैडर और स्नोर्कल के साथ रूफ-माउंटेड ऑफ-रोड लाइट्स नज़र आई है।

    चूंकि यह 5-डोर गुरखा (लॉन्च होने वाली) का एक्सटेंडेड वर्जन है, ऐसे में इस मॉडल में ट्रैक्स क्रूज़र की तरह ही 13 लोगों के बैठने की जगह मिल सकेगी। इसमें सेकंड रो पर मिलने वाली कैप्टेन सीटों को बेंच सीटों से रिप्लेस किया गया है, जबकि रियर एरिया पर दो साइड-फेसिंग बेंच सीटें दी गई हैं।

    पावरट्रेन

      

    5-डोर गुरखा में 3-डोर मॉडल वाला 2.6-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी इसे इसमें ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ पेश कर सकती है। इस अपकमिंग कार में लो-रेंज गियरबॉक्स, मैनुअल फ्रंट और रियर लॉकिंग डिफ्रेंशियल के साथ 4x4 स्टैंडर्ड दिया जा सकता है। यही पावरट्रेन 5-डोर गुरखा के एक्सटेंडेड वर्जन में भी मिल सकता है।

    दूसरी ऑफ-रोड एसयूवी कारें जिनके एक्सटेंडेड वर्जन उतारे जाएंगे 

    Suzuki Jimny

    फ़ोर्स इकलौती कंपनी नहीं है जो 2-डोर ऑफ-रोडर कार का एक्सटेंडेड वर्जन उतारने की प्लानिंग कर रही है। लैंड रोवर ने हाल ही में डिफेंडर 130 से पर्दा उठाया है जो थ्री-रो एसयूवी कार का 5-डोर अवतार वर्जन है। जीप भी रैंगलर एसयूवी को दो वर्जन 3-डोर और 5-डोर में पेश करती है। सुजुकी भी मौजूदा 3-डोर जिम्नी का 5-डोर भारतीय वर्जन तैयार कर रही है। वहीं, महिंद्रा भी कन्फर्म कर चुकी है कि थार 5-डोर वर्जन पर फिलहाल काम चल रहा है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फोर्स गुरखा पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्स गुरखा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है