• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहली नज़र में कैसा अहसास देती है नई होंडा अमेज़, जानिये यहां

    2018 होंडा अमेज़ को नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 16, 2018 16:48 ist
    info icon
    published onFeb 16, 2018 16:48 IST
    last updated onFeb 16, 2018 16:48 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Honda Amaze

    होंडा ने हाल ही में दूसरी जनरेशन की अमेज़ सेडान से पर्दा उठाया है। इसका डिजायन होंडा सिटी और सिविक से प्रेरित है। इस में कुछ फीचर दसवीं जनरेशन की होंडा अकॉर्ड से लिए गए हैं। क्या खासियतें समाई हैं नई होंडा अमेज़ में और ये पहली नज़र में कितना प्रभावित करती है, इसके बारे में जानेंगे यहां...

    2018 Honda Amaze and Accord

    हाइलाइटर

    2018 Honda Amaze

    • नई होंडा अमेज़ को मार्च 2018 तक लॉन्च किया जाएगा।
    • नई अमेज़ को ब्रियो और बीआर-वी वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है।
    • रेग्यूलर मॉडल वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन मिलेंगे। होंडा की यह पहली कार होगी जिसके डीज़ल वेरिएंट में सीवीटी गियरबॉक्स आएगा।

    2018 Honda Amaze

    • ड्यूल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं।

    2018 Honda Amaze

    डिजायन

    2018 Honda Amaze

    नई अमेज़ का डिजायन पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार है। इस में मैश ग्रिल दी गई है। ग्रिल में क्रोम पट्टी लगी है, जो दोनों ओर लगे हैडलैंप्स में जाकर मिलती है।

    2018 Honda Amaze

    2018 Honda Amaze

    बोनट का डिजायन भी पहले से ज्यादा आकर्षक है।

    2018 Honda Amaze

    साइड में कर्व लाइनें दी गई है, जो आगे वाले हिस्से से लेकर पीछे तक जाती हैं।

    2018 Honda Amaze

    स्प्लिट लाइनों का लुक मौजूदा मॉडल से ज्यादा साफ-सुथरा है।

    Honda Amaze

    नई अमेज़ में 175/65 आर15 टायर दिए गए हैं, वहीं मारूति डिजायर में 185/65 आर15 साइज के टायर दिए गए हैं।

    2018 Honda Amaze

    नई अमेज़ में सिटी और जैज़ वाले डोर हैंडल दिए गए हैं। बाहरी शीशों का डिजायन मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है।

    2018 Honda Amaze

    पीछे वाले हिस्से का डिजायन अकॉर्ड से प्रेरित है। टेललैंप्स को को सी आकार में रखा गया है।

    2018 Honda Amaze

    2018 Honda Amaze

    टॉप वेरिएंट वीएक्स में लिप स्पॉइलर दिया गया है।

    2018 Honda Amaze

    नई अमेज़ में शार्क-फिन एंटेना दिया गया है।

    2018 Honda Amaze

    2018 Honda Amaze

    2018 होंडा अमेज़ में ड्यूल-टोन केबिन दिया गया है। केबिन को बैज़ कलर में रखा गया है, इस में पियानो ब्लैक और सिल्वर कलर के हाइलाइटर दिए गए हैं।

    2018 Honda Amaze

    2018 Honda Amaze

    स्टीयरिंग व्हील का डिजायन सिविक से मिलता-जुलता है। इस में पहली बार क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है।

    2018 Honda Amaze

    नई अमेज़ में होंडा सिटी और डब्ल्यूआर-वी वाला 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है।

    2018 Honda Amaze

    नई अमेज़ की फ्रंट सीट पहले के मुकाबले ज्यादा कंफर्टेबल है। इस में ब्लोस्टरिंग और एडजस्टेबल हैडरेस्ट दिया गया है।

    2018 Honda Amaze

    2018 Honda Amaze

    सीटों को कंफर्टेबल बनाने के लिए कंपनी ने इस में कई अहम सुधार किए गए हैं।

    2018 Honda Amaze

    2018 Honda Amaze

    सेगमेंट की अधिकांश कारों में एडजस्टेबल हैडरेस्ट दिया गया है, वहीं नई अमेज़ में इंटीग्रेटेड हैडरेस्ट दिया गया है।

    2018 Honda Amaze

    नई अमेज़ के व्हीलबेस को बढ़ाया गया है, इस वजह से इस में पीछे की तरफ पहले से भी ज्यादा स्पेस मिलेगा।

    2018 Honda Amaze

    इसके एनवीएच लेवल में सुधार हुआ है। डबल डोर बैडिंग की वजह से बाहर का शोर-शराबा केबिन में सुनाई नहीं देगा।

    2018 Honda Amaze

    ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पैसिव की-लैस एंट्री, पुश बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप, रियर पार्किंग सेंसर और रियरव्यू कैमरा भी इस में मिलेगा।

    2018 Honda Amaze

    नई अमेज़ में होंडा ने फ्रंट विंडो डेमिस्टर वेंट्स को शामिल किया है। होंडा सिटी, जैज़ और डब्ल्यूआर-वी की फीचर लिस्ट से यह फीचर गायब है।

    2018 Honda Amaze

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Honda Amaze 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है