• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 में दिए जाने वाले इंटीग्रेटेड अमेजन एलेक्सा फीचर से उठा पर्दा

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इंडिया की पहली कार होगी जिसमें अमेजन एलेक्सा का फीचर दिया जाएगा जो वॉइस इनेबल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का काम करेगा।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 12, 2021 18:02 ist
    info icon
    published onAug 12, 2021 18:02 IST
    last updated onAug 12, 2021 18:02 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    • एक्सयूवी700 के इंफोटेनमेंट सिस्टम में वॉइस इनेबल्ड फंक्शनैलिटी के साथ आएगा अमेजन एलेक्सा का फीचर
    • व्हीकल कंट्रोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए एलेक्सा डिवाइसेज की तरह ही मिलेंगे वॉइस कमांड्स इसमें 
    • नेटवर्क कवरेज एरिया से बाहर होने पर ये ऑफलाइन भी करेगा काम 
    • एलेक्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम में ओवर दी एयर अपडेट्स भी मिलेंगे
    • 14 अगस्त को पूरी तरह उठेगा इस एसयूवी से पर्दा 

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इंडिया की पहली कार होगी जिसमें अमेजन एलेक्सा का फीचर दिया जाएगा जो वॉइस इनेबल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का काम करेगा। इससे यूजर को व्हीकल फंक्शन के लिए एलेक्सा डिजिटल असिस्टेंट मिलेगा और अमेजन की एंटरटेनमेंट सर्विस का एक्सेस  भी मिलेगा। 

    एक्सयूवी700 में दिए जाने वाले एलेक्सा एआई सिस्टम में यूजर को वैसा ही एक्सपीरियंस मिलेगा जैसा की एलेक्सा के होम डिवाइसेज से मिलता है। इस सिस्टम को ओवर द एयर अपडेट्स मिलेंगे। 

    Mahindra XUV700

    इसमें नेविगेशन के साथ पार्किंग स्पॉट ढूंढने जैसे फंक्शंस मौजूद होंगे। इस सिस्टम के जरिए दूर से ही सनरूफ,विंडोज़ को खोलने बंद करने,कार को लॉक अनलॉक करने और एसी को सेट करने की सुविधा भी मिलेगी। 

    एक्सयूवी700 में मिलने वाला अमेजन एलेक्सा नेटवर्क के गायब होने पर ऑफलाइन भी काम करेगा। इससे आप कमांड देते हुए सनरूफ और विंडोज़ को कंट्रोल कर सकेंगे। वहीं केबिन के टेंपरेचर को चेंज भी कर सकेंगे। एक्सयूवी700 अड्रीनोएक्स यूआई पावर्ड 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। 

    महिंद्रा एक्सयूवी700 को एलेक्सा होम डिवासेज से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। इसका इंटरफेस फ्यूूल लेवल और टायर प्रेशर की जानकारी देगा और ये कार को लॉक अनलॉक करने का कमांड भी देगा। 

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ विजय नकरा ने कहा कि 'एक्सयूवी700 में कंस्टमर्स को मिलने वाला अमेजन के इस प्रोडक्ट जैसा एक्सपीरियंस और कहीं नहीं मिलेगा'। 

    मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी700 सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स वाली कार होगी। एक्सयूवी700 से 14 अगस्त के दिन पर्दा उठेगा और इसके बाद इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। मार्केट में इस कार का मुकाबला  टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्कजार से होगा।

    यह भी पढ़ें : भारत के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को एक्सयूवी700 गिफ्ट करेंगे आनंद महिंद्रा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    animesh raj srivatsav
    Aug 14, 2021, 4:53:24 PM

    On road price of all variants of xuv 700 in kolkata, my email id is animesh.rjsrv@gmail.com

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है