• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिवः सिट्रोएन सी5 एयरक्राॅस फेसलिफ्ट माॅडल की ये होगी प्राइसिंग

    सिट्रोएन भारत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी सी5 एयरक्राॅस  का फेसलिफ्ट माॅडल सितंबर 2022 में लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 12, 2022 15:46 ist
    info icon
    published onAug 12, 2022 15:46 IST
    last updated onAug 12, 2022 15:46 IST
    7.1K Views
    • Write a कमेंट

    2022 Citroen C5 Aircross

    जैसा कि पहले भी हमनें एक रिपोर्ट के जरिए बताया था, सिट्रोएन भारत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी सी5 एयरक्राॅस  का फेसलिफ्ट माॅडल सितंबर 2022 में लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है। हमारे एक करीबी सूत्र ने हमें ये जानकारी दी है कि इस मिड साइज एसयूवी के फेसलिफ्ट माॅडल की शुरूआती प्राइस 37 लाख रुपये और टाॅप माॅडल की प्राइस 40 लाख रुपये रखी जा सकती है। इसके फेसलिफ्ट माॅडल का ग्लोबल डेब्यू जनवरी 2022 में हुआ था। 

    ज्यादा प्राइसिंग के बदले ज्यादा फीचर्स 

    2022 Citroen C5 Aircross cabin

    2022 सिट्रोएन सी5 एयरक्राॅस में नई एलईडी लाइटिंग, नए डिजाइन के अलाॅय व्हील्स और ग्रिल पर ग्लाॅस ब्लैक फिनिशिंग नजर आएगी। इसके अलावा सी5 एयरक्रॅास 2022 के केबिन को भी मौजूदा माॅडल में मिल रही 8 इंच की यूनिट से रिप्लेस कर 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम देकर अपडेट दिया जाएगा। साथ ही इसमें अपडेटेड सेंटर कंसोल भी मौजूद होगा। नई सी5 एयरक्राॅस में अलग तरह से पोजिशन किए गए ज्यादा माॅर्डन सेंट्रल एसी वेंट्स और ज्यादा माॅर्डन गियर लिवर और ट्रेक्शन कंट्रोल मोड नाॅब नजर आएंगे। 

    इसके अलावा इस नई कार में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम,हीटेड और मसाज फंक्शनिंग वाली फ्रंट सीट्स और 360 डिग्री कैमरा का फीचर भी दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ेंः एक्सक्लूसिव : सिट्रोएन सी3 इलेक्ट्रिक से दिसंबर 2022 तक उठेगा पर्दा

    इंजन स्पेसिफिकेशन में नहीं मिलेगा कोई अपडेशन

    नई सिट्रोएन सी5 एयरक्राॅस फेसलिफ्ट के अपडेटेड माॅडल में पहले की तरह केवल डीजल इंजन का ही प्शन मिलेगा। इसमें मौजूदा माॅडल वाली 2 लीटर डीजल यूनिट ही दी जाएगी जो 177 पीएस की पावर और 400 एनएम का टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स दिया जाएगा। 

    पहले के मुकाबले 5 से 6 लाख रुपये ज्यादा मंहगी होगी ये कार

    2022 Citroen C5 Aircross rear

    सी5 एयरक्राॅस के मौजूदा माॅडल की प्राइस 32 से 34 लाख रुपये के बीच है। अपडेट्स मिलने के बाद इसकी शुरूआती कीमत में 5 से 6 लाख रुपये का फर्क आ जाएगा जो ज्यादा होगा। इसका मुकाबला न्यू जनरेशन ट्यूसाॅन एसयूवी से होगा और पहले की तरह ये फोक्सवैगन टिग्वान और जीप कंपास को भी कड़ी टक्कर देगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है