• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइराइडर स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड Vs हुंडई क्रेटा-किआ सेल्टोस डीजल ऑटोमैटिक: प्राइस कंपेरिजन

    टोयोटा ने हाइराइडर स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स की प्राइस से पर्दा उठा दिया है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट्स को सबसे ज्यादा बुकिंग के आंकड़े मिले है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 12, 2022 13:19 ist
    info icon
    published onSep 12, 2022 13:19 IST
    last updated onSep 12, 2022 13:19 IST
    247 Views
    • Write a कमेंट

    Hyryder vs Creta and Seltos

    टोयोटा ने हाइराइडर स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स की प्राइस से पर्दा उठा दिया है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट्स को सबसे ज्यादा बुकिंग के आंकड़े मिले है। हमनें यहां टोयोटा हाइराइडर स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स की प्राइस को हुंडई क्रेटा डीजल और किआ सेल्टोस के डीजल माॅडल की कीमतों से कंपेयर किया है जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार से हैः

    टोयोटा हाइराइडर हाइब्रिड 

    हुंडई क्रेटा डीजल 

    किआ सेल्टोस डीजल

    एस -  15.11 लाख रुपये

    एसएक्स -  15.43 लाख रुपये

    एचटीएक्स -  15.59 लाख रुपये

     

    एसएक्स(ऑप्शनल) -  16.68 लाख रुपये

    एचटीएक्स+/ एचटीएक्स ऑटोमैटिक -  16.59 लाख रुपये

    जी -  17.49 लाख रुपये

    एसएक्स (ऑप्शनल) ऑटोमैटिक -  18.09 लाख रुपये

    जीटीएक्स+ ऑटोमैटिक -  18.35 लाख रुपये

    वी  -  18.99 लाख रुपये

     

     

    Seltos diesel engine

    हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस में एक जैसा 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्र्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। जहां मैनुअल वेरिएंट का माइलेज फिगर 21 किलोमीटर प्रति लीटर है। 

    हाइराइडर की बात करें तो इसमें स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के तहत 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 28 किलोमीटर प्रति लीटर है। इनका कंबाइंड पावर आउटपुट 116 पीएस और वहीं इलेक्ट्रिक मोटर 141 एनएम का टाॅर्क जनरेट करती है। इस पावरट्रेन के साथ केवल ई सीवीटी गियरबाॅक्स दिया गया है जो एक तरह से ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स जैसे ही काम करता है। 

    टोयोटा हाइराइडर का एंट्री लेवल एस वेरिएंट किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा के डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट से करीब 1.5 लाख रुपये सस्ता है। हालांकि ये क्रेटा सेल्टोस के डीजल ऑटोमैटिक जितनी फीचर लोडेड कार नहीं है। मगर ये ड्राइव करने में आसान है और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी ज्यादा अच्छी है। टोयोटा हाइराइडर के टाॅप वेरिएंट वी की प्राइस को देखें तो ये क्रेटा और सेल्टोस के टाॅप लाइन डीजल ऑटोमैटिक करीब 1 लाख रुपये महंगी है। इसके टाॅप वेरिएंट में अच्छे खासे फीचर्स दिए गए हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है