• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस फेस्टिव सीजन घर लाएं होंडा कार और पाएं 39,298 रुपये तक का डिस्काउंट

    अगर आप इस फेस्टिव सीजन पर होंडा कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर में होंडा सिटी, जैज, अमेज और डब्लूआर-वी पर डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है जिसके चलते ग्राहक इन पर भारी बचत कर सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 05, 2022 09:28 ist
    info icon
    published onOct 05, 2022 09:26 IST
    last updated onOct 05, 2022 09:28 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    यह डिस्काउंट ऑफर केवल होंडा कार के पेट्रोल मॉडल पर मान्य है।

    Honda Cars Offers

    • होंडा डब्लूआर-वी पर सबसे ज्यादा 39,298 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • पांचवी जनरेशन सिटी पर 37,896 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • सिटी हाइब्रिड पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • होंडा अमेज पर कुल 8,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • चौथी जनरेशन सिटी पर केवल 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।
    • होंडा जैज पर 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर अक्टूबर 2022 के आखिर तक मान्य है।

    अगर आप इस फेस्टिव सीजन पर होंडा कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर में होंडा सिटी, जैज, अमेज और डब्लूआर-वी पर डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है जिसके चलते ग्राहक इन पर भारी बचत कर सकते हैं। 

    यहां देखिए मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफर्स:

    पांचवी जनरेशन सिटी

    Honda City fifth gen

    ऑफर्स

    राशि

    मैनुअल

    सीवीटी

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक 

    -

    फ्री एसेसरीज

    10,896 रुपये तक

    -

    एक्सचेंज बोनस

    7,000 रुपये तक

    7,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    कुल बचत

    37,896 रुपये तक

    37,000 रुपये तक

    • कस्टमर्स नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज (मैनुअल वेरिएंट) में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।
    • सीवीटी (ऑटोमेटिक) वेरिएंट्स नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज नहीं मिल रही है।
    • होंडा सिटी कार की कीमत 11.57 लाख से 15.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    होंडा डब्लूआर-वी

    Honda WR-V

    ऑफर्स

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    12,298 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    7,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल बचत

    39,298 रुपये तक

    • डब्लूआर-वी (Honda WR-V) के सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर यह ऑफर मान्य है।
    • पांचवी जनरेशन सिटी की तरह यहां भी ग्राहक नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।
    • इस होंडा कार की प्राइस 9.11 लाख रुपये से 12.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    होंडा अमेज

    Honda Amaze

    ऑफर्स

    राशि

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल बचत

    8,000 रुपये तक

    • होंडा अमेज (Honda Amaze) पर केवल लॉयल्टी ओर एक्सचेंज बोनस मिल रहा है और ये ऑफर इसके सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर मान्य है।
    • इस सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार की प्राइस 6.63 लाख से 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    होंडा जैज

    Honda Jazz

    ऑफर्स

    राशि

    एक्सचेंज बोनस

    7,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल बचत

    25,000 रुपये तक

    • होंडा जैज (Honda Jazz) पर नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज नहीं दी जा रही है।
    • जैज की कीमत 8.01 लाख रुपये से 10.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    चौथी जनरेशन होंडा सिटी

    Honda City forth gen

    ऑफर्स

    राशि

    लॉयल्टी बोनस 

    5,000 रुपये

    कुल बचत

    5,000 रुपये

    • होंडा सिटी (Honda City) के चौथे जनरेशन मॉडल के सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर ये ऑफर मान्य है।
    • चौथी जनरेशन होंडा सिटी की प्राइस 9.50 लाख रुपये से शुरू होती है जो 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह कार डिस्काउंट ऑफर राज्य वाइज अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको नजदीकी होंडा कार डीलरशिप पर सपंर्क करने की सलाह देते हैं।

    was this article helpful ?

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है