• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन ने शुरू किया नया कैंपेन, हर कार की खरीद पर प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी 10,000 रुपये का फंड

    भारत में कोरोना वायरस की मदद के लिए अब तक कई कार कंपनियां आगे आ चुकी है। अब फोक्सवैगन इंडिया ने एक नए कैंपेन के जरिए लोगों को भी सहयोग के लिए आगे आने का मौका दिया है। कंपनी के अनुसार अब जो भी ग्राहक फोक्सवैगन की कार खरीदेगा, कंपनी हर कार की खरीद पर 10,000 रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी। COVID-19 के बचाव कार्यों में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य की सराहना के लिए कंपनी की यह नई पहल है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 15, 2020 19:56 ist
    info icon
    published onApr 15, 2020 19:56 IST
    last updated onApr 15, 2020 19:56 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen logo

    भारत में कोरोना वायरस की मदद के लिए अब तक कई कार कंपनियां आगे आ चुकी है। अब फोक्सवैगन इंडिया ने एक नए कैंपेन के जरिए लोगों को भी सहयोग के लिए आगे आने का मौका दिया है। कंपनी के अनुसार अब जो भी ग्राहक फोक्सवैगन की कार खरीदेगा, कंपनी हर कार की खरीद पर 10,000 रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी। COVID-19 के बचाव कार्यों में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य की सराहना के लिए कंपनी की यह नई पहल है। 

    कंपनी के अनुसार वह 30 जून तक खरीदी जाने वाली हर कार पर यह राशि पीएम केयर्स फंड में देगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोक्सवैगन इससे पहले अपनी तरफ से भी पीएम फेयर्स फंड में सहायता राशि देने की घोषणा कर चुकी है। वहीं अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी वारंटी और सर्विस पीरियड में भी राहत दे चुकी है।

    इन सब के अलावा कंपनी ने मुफ्त कार सर्विसेज देने का भी एलान किया है। इसके अंतर्गत व्हीकल प्रोटेक्शन प्लान, नई कार खरीदने पर अतिरिक्त लाभ, रीडीम किये जाने वाले वाउचर्स, अतिरिक्त वारंटी लेने पर नकद लाभ और दो साल तक की अवधि के लिए सर्विस पैकेज शामिल हैं। बता दें कि व्हीकल प्रोटेक्शन प्लान के तहत ग्राहकों को 10-पॉइंट चेकअप, एसी डिसइंफेक्टेंट, जर्मक्लीन ट्रीटमेंट और एसी पोलन फिल्टर जैसी सर्विसेज़ मिल सकेंगी।  

    यह भी पढ़ें : मंदी से जूझती ऑटो इंडस्ट्री ने सरकार के सामने लगाई गुहार, कहा जीएसटी में की जाए कटौती

    फोक्सवैगन ग्रुप अपने कर्मचारियों को निरंतर स्वच्छता, सैनिटाइज़ेशन, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइज़र्स का सही से उपयोग करने के विषयों पर ट्रेनिंग भी प्रदान कर रहा है। 

    कोरोनावायरस के कारण बिज़नेस पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कंपनी अपने डीलर-पार्टनर को आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चरल सहायता भी दे रही है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए रिमोट सर्विस (वोक्सवैगन असिस्टेंस और मोबाइल सर्विस यूनिट्स) को और बेहतर बनाने की भी कोशिश कर रही है।

    यह भी पढ़ें : कोरोना से लड़ने के लिए हुंडई ने दी 5 करोड़ की सहायता राशि

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    A
    abhishek jalan
    Apr 28, 2020, 2:08:22 PM

    test a b c

    और देखें...
    जवाब
    Write a Reply
    2
    A
    abhishek jalan
    May 6, 2020, 1:11:18 PM

    ggggggggggg

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है