• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा-फोक्सवैगन इंडिया ने 1 करोड़ रुपये सहायता राशि देने का किया ऐलान, अस्पताल में बैड और जरूरतमंदो के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी करेगी कंपनी

    कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए स्कोडा-फोक्सवैगन इंडिया ने 1 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देने के साथ-साथ कोविड-19 बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए 1100 बैड देने की भी पेशकश की है। कंपनी द्वारा दी जाने वाली इस राशि से मरीजों व मेडिकल स्टाफ के लिए जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 03, 2020 11:55 ist
    info icon
    published onApr 03, 2020 11:18 IST
    last updated onApr 03, 2020 11:55 IST
    4.6K Views
    • Write a कमेंट

    • 1 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देने के साथ 11,00 बैड मुहैया कराएगी स्कोडा-फोक्सवैगन 
    • पुणे के सासून जनरल हॉस्पिटल में दिए जाएंगे बैड 
    • पुणे, औरंगाबाद और मुंबई के तीन अस्पतालों में 35,000 सैनिटाइजर्स भी डोनेट करेगा ग्रुप
    • अपने चाकन प्लांट में स्कोडा-फोक्सवैगन तैयार कर रही फेस मास्क और री-यूज़ेबल फेस शील्ड
    • औरंगाबाद के चैरिटेबल फाउंडेशन में लॉकडाउन पीरियड के दौरान जरूरतमंदों को 50,000 फूड पैकेट भी बांट रहा ग्रुप

    कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए स्कोडा-फोक्सवैगन इंडिया हर प्रकार से मदद करने के लिए आगे आई है। देश के इस जाने माने ग्रुप ने 1 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देने के साथ-साथ कोविड-19 बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए 1100 बैड देने की भी पेशकश की है। ये 1100 बैड पुणे के सासून जनरल हॉस्पिटल को दिए जाएंगे। स्कोडा-फोक्सवैगन ने कहा है कि इस वित्तीय योगदान का मकसद मुख्य रूप से महत्वपूर्ण देखभाल उपकरण और आवश्यक चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों की सोर्सिंग के लिए है। 

    यह भी पढ़ें: कार ईएमआई मोराटोरियम के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

    इस यूरोपियन ऑटोमैकर ने भारत में स्थित अपने चाकन प्लांट में हैल्थकेयर से जुड़े कर्मचारियों के लिए रीयूज़ेबल फेस शील्ड तैयार करने का भी ऐलान किया है। मास्क के साथ पहनी जाने वाली ये फेस शील्ड हल्की होगी, जिसे फॉगिंग को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ट्रांसपेरेंट शीट का उपयोग 6 से 8 घंटे किया जा सकता है जिसे सैनिटाइज़ करने के बाद दोबारा काम में भी लिया जा सकता है। स्कोडा-फोक्सवैगन इंडोर और आउटडोर इस्तेमाल के लिए फेस मास्क भी तैयार कर रही है। यह आईसीयू और कोविड-19 ओपीडी में इस्तेमाल करने लायक होंगे। 

    यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग की तैयारी: मर्सिडीज तैयार करेगी 1500 बैड का आइसोलेशन वार्ड

    इसके अलावा कंपनी पुणे के सासून जनरल हॉस्पिटल,औरंगाबाद के सरकारी अस्पताल और मुंबई के कस्तूरबा गांधी हॉस्पिटल के कर्मचारियों के लिए 35,000 सैनिटाइज़र भी डोनेट कर रही है। साथ ही स्कोडा-फोक्सवैगन इंडिया ने अन्नमित्र फाउंडेशन को लॉकडाउन पीरियड के दौरान औरंगाबाद शहर के जरूरतमंदो के ​बीच 50,000 फूड पैकेट बांटने की घोषणा भी की है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग : आपातकालीन और जरूरी सेवाओं में लगी गाड़ियों को सर्विस प्रोवाइड कराएगी गो-मैकेनिक


    यह भी पढ़ें: कोरोना से लड़ने के लिए मदद को आगे आई टाटा ट्रस्ट और टाटा संस, दिया अब तक सबसे बड़ा फंड

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है