• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 रेनो ट्राइबर के एक्सटीरियर में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    नई रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट कार अपडेटेड ग्रिल, ऑल-एलईडी लाइटिंग, स्टाइलिश व्हील कवर और तीन नए एक्सटीरियर कलर के साथ पहले से ज्यादा मॉडर्न लगती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 25, 2025 12:43 ist
    info icon
    published onJul 25, 2025 12:43 IST
    last updated onJul 25, 2025 12:43 IST
    372 Views
    • Write a कमेंट

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस गाड़ी की कीमत 6.30 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। इसमें कई सारे नए डिजाइन अपडेट दिए गए हैं जिसमें नई ग्रिल, अपडेटेड लाइटिंग एलिमेंट और नए डिजाइन के व्हील्स शामिल हैं। यह गाड़ी तीन नए कलर ऑप्शन : अंबर टेराकोटा, शैडो ग्रे और जांस्कर ब्लू में आती है। 2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट कार की एक्सटीरियर डिजाइन पर डालेंगे एक नजर :- 

    आगे की डिजाइन 

    2025 Renault Triber Facelift

    आगे की तरफ इसमें रेनो का नया 2डी लोगो दिया गया है, यह भारत में रेनो की पहली कार है जिसमें यह फीचर दिया गया है। इसमें फ्रंट ग्रिल पर वर्टिकल स्लेट्स के साथ ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है। 

    2025 Renault Triber Facelift

    इसमें आइब्रो स्टाइल एलईडी डीआरएल्स के साथ स्लीक एलईडी हेडलाइट दी गई है।

    2025 Renault Triber Facelift

    इसमें फॉग लैंप्स को ब्लैक बंपर के लोअर कॉर्नर पर पोजिशन किया गया है और इस पर सिल्वर सराउंड दिया गया है। इसके पास में चौड़े एयर डैम दिए गए हैं। 

    साइड 

    2025 Renault Triber Facelift

    नई रेनो ट्राइबर कार में रूफ रेल्स, डोर हैंडल्स और आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स) पर ब्लैक आउट एलिमेंट दिए गए हैं। 

    इस गाड़ी में 23,000 रुपये अतिरिक्त प्राइस पर आइस कूल व्हाइट, शैडो ग्रे और अंबर टेराकोटा कलर ऑप्शन के साथ ब्लैक रूफ दी गई है। इसमें व्हील आर्क पर पतली ब्लैक क्लैडिंग और दरवाजे पर चौड़ा ब्लैक डेकल दिया गया है। 

    2025 Renault Triber Facelift

    राइडिंग के लिए इसमें 15-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं, लेकिन यह अब डुअल-टोन स्टाइलिश कवर के साथ आते हैं और पहले से ज्यादा प्रीमियम लगते हैं। 

    पीछे की डिजाइन 

    2025 Renault Triber Facelift

    पीछे की तरफ इसमें आगे के जैसे नया 2डी रेनो लोगो दिया गया है। इसमें टेलगेट के सेंटर पर चौड़ा 'ट्राइबर' बैज दिया गया है जिस पर ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश मिलती है। 

    इसमें रैपअराउंड एलईडी टेललाइट दी गई है जिसे ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप से कनेक्ट किया गया है।

    इसमें पीछे वाले बंपर पर ब्लैक क्लैडिंग और नीचे की तरफ सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है जिससे यह अब ज्यादा बोल्ड नजर आता है। 

    इंजन ऑप्शन 

    नई रेनो ट्राइबर में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं :-  

    इंजन 

    1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन  

    ट्रांसमिशन *

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी 

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) 

    पावर

    72 पीएस

    टॉर्क

    96 एनएम

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन 

    कीमत और मुकाबला 

    2025 Renault Triber Facelift

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट की कीमत 6.30 लाख रुपये से 9.17 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, लेकिन यह एमपीवी कार मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है