• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप कंपास ने अगस्त माह में दर्ज की 19% की उछाल, जानें टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर समेत अन्य कारों का कैसा रहा हाल

    एमजी हेक्टर का सेगमेंट में मौजूदा मार्केट लगभग 45% है। अन्य कारों की बिक्री में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On सितंबर 16, 2019 16:03 ist
    info icon
    published onSep 16, 2019 16:03 IST
    last updated onSep 16, 2019 16:03 IST
    535 Views
    • Write a कमेंट

     

    मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में पिछले कुछ महीनो में काफी उतार चढ़ाव देखे जा रहे थे लेकिन एमजी हेक्टर की लॉन्च के बाद इस सेगमेंट की कुल बिक्री में लगातार वृद्धि दर्ज हुई है। जुलाई 2019 की तुलना में जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन की अगस्त में बिक्री बढ़ी है। हालांकि, टाटा हैरियर के लिए अगस्त महीना बिक्री के लिहाज़ से अच्छा साबित नहीं हुआ। 

    आईये सेल्स रिपोर्ट से जानें अगस्त 2019 में किस मिड-साइज एसयूवी कार की रही कितनी डिमांड:-    

    अगस्त 2019

    जुलाई 2019

    मासिक वृद्धि (%)

    मौजूदा मार्केट शेयर(%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर में वृद्धि (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    हुंडई ट्यूसॉन

    58

    47

    23.4

    1.31

    2.74

    -1.43

    92

    जीप कंपास

    605

    509

    18.86

    13.68

    30.6

    -16.92

    1038

    महिंद्रा एक्सयूवी500

    968

    1116

    -13.26

    21.9

    48.81

    -26.91

    1445

    टाटा हैरियर

    635

    740

    -14.18

    14.36

    0

    14.36

    1625

    टाटा हैक्सा

    136

    164

    -17.07

    3.07

    17.82

    -14.75

    275

    एमजी हेक्टर

    2018

    1508

    0

    0

    0

    0

    251

    कुल

    4420

    4084

    8.22

    54.32

     

    एमजी हेक्टर: अपने लॉन्च के साथ ही एमजी हेक्टर मिड-साइज एसयूवी में सबसे पॉपुलर कारों में से एक बन गई। ग्राहकों को हेक्टर इस कदर पसंद आई कि कंपनी को भारी डिमांड के चलते इसकी बुकिंग अस्थाई समय के लिए बंद करनी पड़ी। वर्तमान में एमजी हेक्टर का मौजूदा सेगमेंट शेयर लगभग 45% है।

     जीप कंपास: अगस्त महीने में जीप कंपास की बिक्री में 19% का उछाल दर्ज हुआ। सेगमेंट में जीप कंपास का मौजूदा मार्केट शेयर 13% है।

    महिंद्रा एक्सयूवी500: सेगमेंट में सबसे पुरानी गाड़ी होने के बावजूद भी महिंद्रा एक्सयूवी500 की डिमांड बरक़रार है। अगस्त महीने में एक्सयूवी500 दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही। हालांकि, जुलाई की तुलना में इसकी सेल्स लगभग 13% कम रही। हेक्टर और हैरियर की लॉन्च से इसकी ओवरआल सेल्स पर जरूर फर्क पड़ा है जिसका सीधा असर इसकी औसत बिक्री आंकड़े से देखा जा सकता है।

    टाटा हैरियर और टाटा हैक्साअगस्त महीने में टाटा की इन दोनों गाड़ियों की कुल बिक्री भी 1000 यूनिट का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।

    यह भी पढ़ें: पिछले हफ्ते क्या कुछ रहा ऑटो सेक्टर में ख़ास, पढ़ें टॉप 5 कार न्यूज़

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है