• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिसंबर 2018 सेल्स : इन यूटिलिटी कारों की रही सबसे ज्यादा डिमांड

    दिसंबर 2018 में हुंडई क्रेटा को छोड़ सभी कारों की सेल्स में वृद्धि दर्ज हुई 

    जगदेव
    जगदेव
    Published On जनवरी 09, 2019 16:21 ist
    info icon
    published onJan 09, 2019 16:20 IST
    last updated onJan 09, 2019 16:21 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    जनवरी 2019 में यूटिलिटी मार्केट में दो नयी कारें निसान किक्स और टाटा हैरियर कदम रखेगी। किक्स का मुकाबला हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से होगा। हैरियर एक बड़ी मिडसाइज एसयूवी होगी, इसका मुकाबला जीप कंपास से होगा। इसकी शुरुआती कीमत क्रेटा के टॉप वेरिएंट के आस-पास हो सकती है। 


    दिसंबर 2018 में हुंडई क्रेटा की मांग में कमी आई। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्राहक किक्स और हैरियर के लॉन्च का इंतज़ार कर रहे हैं। साथ ही उत्पादन में आई अस्थाई रुकावट जैसी अन्य संभावनाओं को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता हैं। 

    दिसंबर 2018 में यूटिलिटी सेगमेंट में किस कार का कैसा रहा हाल, इसके बारे में जानेंगे यहां:-

     

    दिसंबर 2018

    नवंबर 2018

    मासिक वृद्धि

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 महीने)

    हुंडई क्रेटा 

    7631

    9677

    -21.14

    62.56

    61.57

    0.99

    10138

    मारूति सुजुकी एस-क्रॉस

    3270

    2325

    40.64

    26.8

    25.95

    0.85

    3023

    रेनो डस्टर 

    1296

    613

    111.41

    10.62

    12.47

    -1.85

    746

    होंडा बीआर-वी 

    442

    292

    51.36

    3.62

    8.02

    -4.4

    443

    रेनो कैप्चर 

    88

    67

    31.34

    0.72

    2.06

    -1.34

    257

    कुल 

    12197

    12615

    -3.31

           
    • दिसंबर महीने में भी कारों की मांग नवम्बर महीने की तरह ही रही। सभी कारों की सेल्स के हिसाब से रैंकिंग भी पिछले महीने के जैसी ही रही। हुंडई क्रेटा की मांग में 21.14 % की गिरावट के बावजूद भी सेगमेंट में यह शीर्ष पर रही। वहीं, अन्य कारों की सेल्स में नवंबर 2018 के मुकाबले वृद्धि दर्ज की गयी। 

    • 2012 में अपनी लॉन्च के बाद से डस्टर का अब तक कोई भी अपडेटेड वर्ज़न लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भी ग्राहकों में इसकी मांग बरकार है। डस्टर के पिछले छः महीनों के सेल्स रिकॉर्ड पर नज़र डाली जाए तो, हर महीने डस्टर की औसतन बिक्री 700 यूनिट से अधिक रही है। 2019 में मिड-साइज और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में क्रमशः निसान किक्स, टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर, किया एसपी कांसेप्ट बेस्ड एसयूवी, होंडा एचआर-वी और जीप रेनेगेड जैसी कारें लॉन्च होनी है। ऐसे में यदि रेनो नई डस्टर को लॉन्च नहीं करता है तो कंपनी सेगमेंट में अपनी पकड़ खो सकती है। 

    • टाटा हैरियर और निसान किक्स के अलावा इस साल किया मोटर्स की एसपी कांसेप्ट-बेस्ड एसयूवी भी लॉन्च होनी है। इसका भी सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। इसे अगस्त से सितम्बर 2019 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। यह भी क्रेटा की तरह एक फीचर-लोडेड कार होगी। साथ ही कंपनी इसकी कीमत को भी आकर्षक बनाने की कोशिश करेगी। चूँकि हुंडई क्रेटा यूटिलिटी सेगमेंट में सबसे पॉपुलर कारों में से एक है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि किया एसयूवी भी भारत में अच्छा प्रदर्श कर पाएगी।

    यह भी पढ़ें : 

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई क्रेटा 2015-2020

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है