• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    22 जनवरी को लॉन्च होगी निसान किक्स

    हुंडई क्रेटा और मारूति एस-क्रॉस को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 07, 2019 11:45 ist
    info icon
    published onJan 07, 2019 11:45 IST
    last updated onJan 07, 2019 11:45 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Kicks

    निसान की किक्स एसयूवी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कंपनी ने घोषणा की है कि इसे 22 जनवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा। कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कंपनी इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। इसे 25,000 रूपए में बुक किया जा सकता है।

    निसान किक्स को बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर रेनो कैप्चर और डस्टर भी बनी हैं। इस में रेनो एसयूवी वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेंगे। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का एच4के इंजन मिलेगा, जो 106 पीएस की पावर और 142 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का के9के इंजन मिलेगा, इसकी पावर 110 पीएस और टॉर्क 240 एनएम होगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

    Nissan Kicks

    निसान किक्स में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, 17 इंच मशीन फिनिश व्हील, लैदर अपहोल्स्ट्री, 8.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल (स्टैंडर्ड), चार एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर आएंगे।

    कीमत के बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 10 लाख रूपए से 14 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो कैप्चर, मारूति एस-क्रॉस और 2019 किया एसपी बेस एसयूवी से होगा।

    निसान किक्स की लॉन्चिंग के एक दिन बाद यानी 23 जनवरी को टाटा की सबसे चर्चित एसयूवी हैरियर और मारूति की नई वैगन भी भारत में लॉन्च होगी।

    यह भी पढें : 2019 मारूति सुजुकी वैगन-आर से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है