• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर में होंडा सिटी, जैज, अमेज और डब्लूआर-वी पर पाएं 63,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    यदि आप होंडा कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। नवंबर में कंपनी अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस महीने होंडा डब्ल्यूआर-वी कार पर सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है, जबकि चौथी जनरेशन की होंडा सिटी कार पर केवल लॉयल्टी बोनस ही मिल रहा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 02, 2022 15:59 ist
    info icon
    published onNov 02, 2022 15:56 IST
    last updated onNov 02, 2022 15:59 IST
    466 Views
    • Write a कमेंट

    ग्राहक होंडा की कई कार पर फ्री एसेसरीज़ भी प्राप्त कर सकते हैं।

    Honda Cars

    • डब्लूआर-वी पर अधिकतम 63,144 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • पांचवी जनरेशन होंडा सिटी कार पर इस महीने 59,292 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • होंडा अमेज पर 19,896 रुपये तक की छूट मिल रही है।
    • होंडा जैज पर 25,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • चौथी जनरेशन की होंडा सिटी पर केवल 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।
    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स नवंबर 2022 के आखिर तक कार खरीदने पर मान्य हैं।

    यदि आप होंडा कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। नवंबर में कंपनी अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस महीने होंडा डब्ल्यूआर-वी कार पर सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है, जबकि चौथी जनरेशन की होंडा सिटी कार पर केवल लॉयल्टी बोनस ही मिल रहा है। यह ऑफर्स होंडा कारों के केवल पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ ही मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें : न्यू होंडा एसयूवी का टीजर हुआ जारी, नवंबर में प्रोडक्शन मॉडल से उठेगा पर्दा

    यहां देखें नवंबर 2022 में होंडा की किस कार पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट:-

    होंडा डब्लूआर-वी

    Honda WR-V

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक 

    फ्री एसेसरीज़ 

    36,144 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

      7,000  रुपये 

    लॉयल्टी बोनस 

      5,000 रुपये 

    कार एक्सचेंज डिस्काउंट 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    63,144 रुपये तक 

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स डब्लूआर-वी कार के केवल पेट्रोल मॉडल्स पर ही मान्य हैं।
    • डब्लूआर-वी खरीने वाले ग्राहक इस महीने नकद डिस्काउंट या फिर मुफ्त एक्सेसरीज़ में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं। नवंबर में इस कार के साथ मिलने वाले फायदों की कुल राशि की गणना इन दोनों ऑफर्स में से बड़ी राशि को ध्यान में रखकर की गई है।
    • भारत में होंडा की इस क्रॉसओवर कार की प्राइस 9.11 लाख रुपये से 12.31  लाख रुपये के बीच है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी भविष्य में इस गाड़ी की बिक्री बंद कर सकती है।

    पांचवी जनरेशन होंडा सिटी

     Fifth-gen Honda City

    ऑफर्स 

    राशि 

     

    मैनुअल 

    सीवीटी 

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक 

    -

    फ्री एसेसरीज़ 

    32,292 रुपये तक 

    -

    एक्सचेंज बोनस 

    7,000 रुपये

      7,000  रुपये

    लॉयल्टी बोनस 

    5,000 रुपये

    5,000  रुपये

    कार एक्सचेंज डिस्काउंट 

    10,000 रुपये

    20,000  रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये

    5,000  रुपये

    कुल लाभ 

    59,292 रुपये तक

    37,000 रुपये तक

    • ग्राहक इस गाड़ी के मैनुअल वेरिएंट्स के साथ नकद डिस्काउंट या फ्री एसेसरीज़ में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं।
    • होंडा कार एक्सचेंज बोनस सीवीटी वेरिएंट्स के लिए 20,000 रुपये है, जबकि मैनुअल वेरिएंट्स के लिए यह 10,000 रुपये तक सीमित है।
    • भारत में पांचवी जनरेशन होंडा सिटी के पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइस 11.57 लाख रुपये से 15.32 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें : होंडा सिटी को भारत में 25 साल हुए पूरे

    होंडा जैज

    Honda Jazz

    ऑफर्स 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

      7,000 रुपये 

    लॉयल्टी बोनस 

    5,000  रुपये 

    कार एक्सचेंज डिस्काउंट 

    10,000  रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000  रुपये 

    कुल लाभ 

    25,000  रुपये तक 

    • यह एक पेट्रोल कार है, ऐसे में यह सभी ऑफर्स इस गाड़ी पर मान्य हैं।
    • होंडा की इस प्रीमियम हैचबैक कार के साथ नकद डिस्काउंट या फिर फ्री एसेसरीज़ नहीं दी जा रही है, बल्कि इस कार के साथ लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
    • भारत में होंडा जैज की प्राइस 8.01 लाख रुपये से शुरू होकर 10.32 लाख रुपये तक जाती है।

    होंडा अमेज

    Honda Amaze

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

      10,000 रुपये तक 

    फ्री एसेसरीज़ 

    11,896 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    5,000 रुपये  

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000  रुपये  

    कुल लाभ 

    19,896 रुपये तक 

    • होंडा की इस सबकॉम्पेक्ट सेडान कार के साथ नकद डिस्काउंट या फ्री एसेसरीज़ में से ग्राहक कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं। इस गाड़ी के साथ एक्सचेंज बोनस नहीं मिल रहा है।
    • भारत में होंडा अमेज कार की प्राइस 6.63 लाख रुपये से 11.5  लाख रुपये के बीच है।

    चौथी जनरेशन होंडा सिटी

    Honda City fourth gen

    ऑफर्स 

    राशि 

    लॉयल्टी बोनस 

    5,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    5,000 रुपये तक 

    • चौथी जनरेशन होंडा सिटी के साथ इस महीने केवल लॉयल्टी बोनस ही दिया जा रहा है।
    • भारत में इस सेडान कार की प्राइस 9.5 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक जाती है। 

    यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स राज्य और चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर्स की सही जानकारी के लिए नज़दीकी होंडा शोरूम पर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है