• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति की सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली कार है बलेनो

    मारूति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो ने बिक्री के अच्छे आंकड़ों के साथ-साथ कंपनी को सफलता की नई ऊंचाईयां भी दी हैं। बलेनो इस समय कंपनी की सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली कार बन गई है। इसे हाल ही में जापान के मार्केट में लॉन्च किया गया है। जापान के अलावा दूसरे कई देशों में भी बलेनो लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।

    सुमित
    सुमित
    Published On मार्च 31, 2016 17:57 ist
    info icon
    published onMar 31, 2016 17:57 IST
    last updated onMar 31, 2016 17:57 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति ने फरवरी महीने में बलेनो की 3400 यूनिट निर्यात कीं। कंपनी की ही दूसरी कारों की तुलना में यह आंकड़ा काफी ज्यादा है। इसी अंतराल में ऑल्टो-800 की 1,645, और स्विफ्ट की 1,425 यूनिट एक्सपोर्ट की गईं। जापान को 1800 बलेनो कारें एक्सपोर्ट हुई हैं। इसके अलावा जर्मनी, इटली, बेल्जियम, पोलैंड, स्लोवेनिया और स्पेन में भी बलेनो को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। मारूति की योजना 100 से ज्यादा देशों में बलेनो को निर्यात किया जाएगा। इसमें चिली, पैराग्वे, कोलम्बिया, फ्रांस, नीदरलैंड और डेनमार्क जैसे देशों का लक्ष्य रखा गया है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मारूति बलेनो को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा गया है। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है, जबकि डीज़ल वर्जन में 1.3 लीटर का इंजन दिया गया है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं ऑटोमैटिक सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है। कंपनी बलेनो के पावरफुल वर्जन बलेनो आरएस को भी लाने वाली है। बलेनो आरएस में 1.0लीटर बूस्टरजेट इंजन मिलेगा, जो 109 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। पावरफुल बलेनो फॉक्सवेगन की पोलो जीटी टीएसआई को कड़ी टक्कर देगी।

    कंपनी के लिए बड़ी सफलता साबित हुई बलेनो ने लॉन्चिंग के छह महीने के अंदर ही एक लाख से ज्यादा बुकिंग हासिल की है।

    यह भी पढ़ें : मारूति बलेनो को मिलीं एक लाख से ज्यादा बुकिंग
     

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है