• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बिक्री के मामले में मारूति बलेनो से पिछड़ी हुंडई आई-20

    प्रीमियम हैचबेक सेगमेंट में मारूति की नई बलेनो, नए सरताज़ के तौर पर उभरी है। लंबे वक्त से यहां हुंडई की आई-20 का दबदबा कायम था। अब बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के तौर पर उभरी है। दिसंबर-2015 में मारूति बलेनो की 10,572 यूनिटें बिकीं, जबकि हुंडई ने इसी दौरान 10,379 आई-20 बेचीं।

    सुमित
    सुमित
    Published On जनवरी 25, 2016 13:26 ist
    info icon
    published onJan 25, 2016 13:26 IST
    last updated onJan 25, 2016 13:26 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno

    अब मारूति की योजना पहले से ज्यादा पावरफुल बलेनो आरएस लाने की है। इसे आगामी ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही विटारा ब्रेज़ा और इग्निस कॉन्सेप्ट को भी पेश किया जाएगा।

    मारूति बलेनो को तीन महीने पहले अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। नए और आकर्षक डिज़ायन, कई नए फीचर्स वाले केबिन के दम पर बलेनो ने काफी तारीफ बटोरी। यह पेट्रोल व डीज़ल दोनों इंजनों में उपलब्ध है। डीज़ल वेरिएंट में 1.3लीटर इंजन दिया गया है। जो 74बीएचपी की पावर देता है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2लीटर इंजन दिया गया है। जो 83बीएचपी की पावर देता है।  कई लोगों को बलेनो की कम पावर ने निराश भी किया। इस मामले में ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया पर ध्यान देते हुए अब कंपनी पावरफुल इंजन वाली बलेनो आरएस लाने वाली है। इसमें लगा नया इंजन 110बीएचपी की पावर व 170एनएम का टॉर्क देगा।

    Maruti Baleno

    बलेनो ने बिक्री के मामले में फिलहाल हुंडई आई-20 को जरूर पीछे कर दिया हो, लेकिन यह तय है कि बेहतरीन डिज़ायन और परफॉर्मेंस के लिए मशहूर आई-20 जल्द ही वापसी करेगी और अपना मुकाम दोबारा हासिल कर लेगी।

    यह भी पढ़ें इस साल आ सकता है मारूति बलेनो में बूस्टरजेट इंजन, आॅटो एक्सपो में होगी शो-केस

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है