• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी का लोगो हुआ अपडेट, नई '4 रिंग्स' के साथ बदली ब्रांड की पहचान

    इस लोगो को कई बार माइल्ड अपडेट्स मिलते रहे हैं, मगर इसके कोर​​ डिजाइन में कभी बदलाव नहीं हुए।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 16, 2022 12:08 ist
    info icon
    published onNov 16, 2022 12:08 IST
    last updated onNov 16, 2022 12:08 IST
    293 Views
    • Write a कमेंट

    काफी स्लीक है कंपनी के अपडेटेड लोगो का डिजाइन जिसे दिया गया है फ्रैश ड्युअल टोन शेड

    Audi New Logo

    1932 से, एक साथ जुड़ी हुई चार रिंगों ने ऑडी यूनियन एजी में चार कारमेकर्स के मिलन का संकेत दिया। चूंकि अब ऑडी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपना फ्यूचर देख रही है, ऐसे में कंपनी ने चार-रिंग वाले इंटरलॉकिंग एंब्लम को अपडेट किया है जो नई ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी में नजर आया है। 

    Audi New Logo On Q8 e-tron
    हालांकि, ये अभी भी 3 डायमेंशनल एंब्लम ही है मगर अब इसमें स्लीक हाई कॉन्ट्रास्ट फिनिश के साथ 2 डायमेंंशनल अपीयरेंस देखने को भी मिल रही है। इस लोगो को ब्लैक बॉडी एनक्लोजिंग में व्हाइट रिंग्स के साथ फ्रैश ड्युअल टोन लुक भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: ऑडी ई-ट्रॉन को मिला फेसलिफ्ट अपडेट, नाम में भी हुआ बदलाव

    कंपनी के अनुसार, नया लोगो डिजिटलीकरण को दर्शा रहा है और ऑडी के फ्यूचर डिजाइन से भी पर्दा उठा रहा है। ऑडी का मानना है कि उनका ये नया लोगो फैशनेबल से ज्यादा फ्यूचरस्टिक है। ये नई बैजिंग कंपनी की कारों के एक्सटीरियर के साथ साथ इंटीरियर में भी दिखाई देगी जिनमें इंस्ट्रूमेंटेशन और टचस्क्रीन की स्क्रीन्स शामिल हैं। जल्द ही ऑडी की दूसरी कारों में भी ये लोगो नजर आएगा। 

    यह भी पढ़ें: ऑडी क्यू5 स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत 67.05 लाख रुपये

    भारत में ऑडी की ओर से 2023 में ई-ट्रॉन एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल क्यू8 ई-ट्रॉन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस कार के साथ ऑडी की नई ब्रांड आइडेंटिटी का डेब्यू भी होगा। 

    Audi Q8 e-tron

    फोक्सवैगन, स्कोडा, रेनो आदि के बाद ऑडी उन लेटेस्ट ब्रांड्स मेंं से एक है जिसने डिजिटल फ्यूचर के लिए अपना लोगो अपडेट किया है।

    2023 में भारत में लॉन्च होने वाली ऑडी की अपकमिंग कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है