• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ई-ट्रॉन को मिला फेसलिफ्ट अपडेट, नाम में भी हुआ बदलाव

    फेसलिफ्ट ई-ट्रॉन के टॉप मॉडल में बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जिसकी डब्ल्यूटीपी सर्टिफाइड रेंज 600 किलोमीटर है।

    रोहित
    रोहित
    Published On नवंबर 09, 2022 16:26 ist
    info icon
    published onNov 09, 2022 16:23 IST
    last updated onNov 09, 2022 16:26 IST
    520 Views
    • Write a कमेंट

    2023 Audi Q8 e-tron

    • फेसलिफ्ट ईवी के नाम में ‘क्यू8’ शब्द जोड़ा गया है।
    • एक्सटीरियर अपडेट में नई एलईडी डीआरएल स्ट्रिप, नई ग्रिल और बी पिलर पर ऑडी बैजिंग दी गई है।
    • केबिन में ट्रिपल डिस्प्ले, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और कुछ रिसाइकिल मेटेरियल का इस्तेमाल हुआ है।
    • इसे दो बैटरी साइज और तीन वेरिएंट्सः 50, 55 और एसक्यू8एस में पेश किया गया है।
    • इसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 491 किलोमीटर से 600 किलोमीटर है।
    • भारत में इसे 2023 में पेश किया जा सकता है और इसकी प्राइस 1.1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    ऑडी ने 2018 में ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ इलेक्ट्रिक कार बेचना शुरू की थी जबकि भारत में इसे 2021 में पेश् किया गया। इसका एक स्पोर्टबैक वर्जन भी उपलब्ध है जिसे कूपे-एसयूवी स्टाइल दिया गया है। अब कंपनी ने इसका अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मिड-लाइफ फेसलिफ्ट वर्जन उतारा है और इसका नाम बदलकर क्यू8 ई-ट्रॉन कर दिया है।

    पावरट्रेन और रेंज

    2023 Audi Q8 e-tron

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन को तीन वेरिएंटः ई-ट्रॉन 50, ई-ट्रॉन 55 और ई-ट्रॉन 5 में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसके बैटरी पैक को साइज भी बढ़ा दिया है और इसके सभी वेरिएंट्स की रेंज भी बढ़ गई है।

    ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैंः

     

    क्यू8 ट्रॉन 50

    क्यू8 ट्रॉन 55

    एसक्यू8 ई-ट्रॉन

    मोटर और ड्राइवट्रेन

    ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव

    ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव

    ट्रिपल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव

    पावर

    339पीएस*

    408पीएस*

    503पीएस*

    टॉर्क

    664एनएम ( 540एनएम)

    664एनएम

    973एनएम

    बैटरी केपेसिटी

    89केडब्ल्यूएच

    106केडब्ल्यूएच

    106केडब्ल्यूएच

    डब्ल्यूएलटीपी रेंज

    509 किलोमीटर

    600 किलोमीटर

    513 किलोमीटर

    *बूस्ट मोड में

    स्पोर्टी डिजाइन

    2023 Audi Q8 e-tron

    ऑडी ने इसमें कुुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं। इसमें अपडेट ग्रिल के साथ एलईडी स्ट्रिप दी है जो दोनों एलईडी हेडलाइटों से कनेक्टेड है। कंपनी ने इसके फेक एयर वेंट्स को भी री-डिजाइन किया है। साइड प्रोफाइल में इसमें बी पिलर पर ऑडी बैजिंग दी गई है। पीछे की तरफ इसमें पहले की तरह कनेक्टेड एलईडी टेललाइटें दी गई हैं।

    स्टाइलिश और फीचर लोडेड केबिन

    2023 Audi Q8 e-tron

    ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन एसयूवी का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम है लेकिन इस बार कंपनी ने केबिन में रिसाइकिल प्लास्टिक मैटेरियल का इस्तेमाल किया है। हाइलाइट फीचर्स में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है जिसमें 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट यूनिट और 8.6 इंच टचस्क्रीन शामिल है।

    क्यू8 ई-ट्रोन में फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (ऑप्शनल), पेनोरमिक ग्लास रूफ, मसाज फंक्शन के साथ पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और मल्टीपल ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: ऑडी क्यू5 स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत 67.05 लाख रुपये

    भारत में लॉन्च और प्राइस?

    2023 Audi Q8 e-tron rear

    भारत में फेसलिफ्ट ई-ट्रोन एसयूवी को 2023 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। यहां इसे आयात करके बेचा जाएगा और इसकी प्राइस 1.02 करोड़ रुपये से 1.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। ऑडी क्यू8 ई-ट्रोन का कंपेरिजन मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी, बीएमडब्ल्यू आईएक्स और जगुआर आई-पेस से होगा।

    was this article helpful ?

    रोहित
    Rohit Shah is a Content Writer with the CarDekho Group and an automotive journalist with nearly seven years of experience covering the automotive industry. He holds a Bachelor\'s degree in Business Management (International Business) and a Post Graduate Diploma in Business Management. Over the course of his career, Rohit has authored more than 2,500 articles for CarDekho, covering topics ranging from new car launches to the latest developments in the Indian and global automotive industries. His interest in cars began in childhood when he started collecting scale models, and he unwinds by taking a car out for a spin. When he\'s not talking or writing about cars, you can find him watching new movies and series or learning new languages.और देखें

    ऑडी ई-ट्रॉन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है