• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई ऑडी क्यू4

    ऑडी कारों की रेंज में इसे क्यू3 और क्यू5 के बीच पोजिशन किया जाएगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On दिसंबर 19, 2018 19:32 ist
    info icon
    published onDec 19, 2018 19:31 IST
    last updated onDec 19, 2018 19:32 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Audi Q4

    ऑडी क्यू4 एसयूवी को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह भारत में कंपनी की बिल्कुल नई पेशकश होगी, इसे 2020 तक लॉन्च किया जाएगा। ऑडी कारों की रेंज में इसे क्यू3 और क्यू5 के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स2 से होगा। इसकी कीमत 50 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है।

    Audi Q4

    कैमरे में कैद हुई कार को अच्छे से कवर किया हुआ है, हालांकि इसके बाद भी कार के डिजायन को आसानी से समझा जा सकता है। क्यू4 का डिजायन बी-पिलर तक दूसरी जनरेशन की क्यू3 से मिलता-जुलता है, इसके बाद का डिजायन नया है। इस में स्लोपिंग रूफलाइन और हैवी रेक्ड रियर विंडशिल्ड दी गई है, जो इस में नयापन लाती है।

    2019 Audi Q3

    ऑडी क्यू4 को एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर क्यू3 भी बनी है। इसके आगे वाले हिस्से में क्यू3 और पीछे वाले हिस्से में क्यू8 की झलक दिखाई देती है। इस में एल शेप वाले टेललैंप्स लगे हैं, इन्हें टेलगेट के ऊपर पोजिशन किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह क्यू3 से ज्यादा लंबी है।

    2019 Audi Q3

    केबिन से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका केबिन क्यू3 से मिलता-जुलता हो सकता है। इस में ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ी टचस्क्रीन यूनिट और कनेक्टेड एसी वेंट जैसे कई काम के फीचर आएंगे।

    Audi Q4

    ऑडी क्यू4 में क्यू3 वाले इंजन दिए जा सकते हैं। दूसरी जनरेशन की क्यू3 में 1.5 लीटर पेट्रोल, 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प रखा गया है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन की पावर 150 पीएस है। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ आता है। एक की पावर 190 पीएस और दूसरे की पावर 230 पीएस है। डीज़ल इंजन की पावर 190 पीएस है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    Audi Q4

    यह भी पढें : नई ऑडी क्यू3 से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    ऑडी क्यू4 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है