ऑडी क्यू5
ऑडी क्यू5 कीमत एन्ड& वेरिएंट
Q5 के 2 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹63.75L से, सभी में 2.0L TFSI पेट्रोल (265 PS / 370 Nm) के साथ quattro all-wheel drive, 0-100 सिर्फ 6.1 seconds में। Premium Plus (₹63.75L) में मिलते हैं 8 airbags (rear side bags समेत), LED headlights, two-part panoramic glass sunroof, leather/leatherette upholstery, standard पर 31.24cm Audi Virtual Cockpit Plus, 3-zone climate, 30-colour contour ambient lighting और Audi Drive Select। Technology (₹69.86L) सबसे ऊपर है, इसमें 25.65cm touch display पर MMI Navigation Plus, Bang & Olufsen 3D sound (19 speakers / 755W), 360° cameras वाला Park Assist, damper control वाला suspension, driver memory वाली power front seats, sensor boot-lid वाली comfort key, Phone Box wireless charging और R19 alloys मिलते हैं। ज़्यादातर बायर्स Premium Plus (₹63.75L) पर आते हैं, यहीं entry price पर quattro, panoramic roof और Virtual Cockpit मिल जाता है, और Technology के B&O, 360° cameras तथा damper-controlled suspension के लिए ~₹6.11L extra देने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
टॉप सेलिंग क्यू5 प्रीमियम प्लस(बेस मॉडल)1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 13.47 किमी/लीटर | ₹63.75 लाख* | ||
| क्यू5 टेक्नोलॉजी(टॉप मॉडल)1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 13.47 किमी/लीटर | ₹69.86 लाख* |
ऑडी क्यू5 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1984 सीसी |
| पावर | 245.59 बीएचपी |
| टॉर्क | 370 एनएम |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| टॉप स्पीड | 240 किलोमीटर प्रति घंटे |
| ड्राइव टाइप | एडब्ल्यूडी |
क्यू5 2026: लेटेस्ट updates
-
10 नवंबर 2025: ऑडी ने क्यू5 कॉम्पेक्ट एसयूवी का नया लिमिटेड सिग्नेचर लाइन एडिशन भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 69.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
-
22 सितंबर 2025: जीएसटी 2.0 लागू होने के साथ ऑडी क्यू5 की कीमत अब 63.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये से भी ज्यादा कम हो गई है।
-
05 अगस्त 2025: क्यू5 एसयूवी समेत सभी ऑडी कार पर अब 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 15 साल का रोडसाइड असिस्टेंस मिल रहा है।
क्यू5 expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- अपनी ओर आकर्षित करता है इसका स्पोर्टी डिजाइन
- स्पेशियस और प्रैक्टिकल है इसका केबिन जो फैमिली को लग्जरी फील देने में है सक्षम
- फीचर्स की कोई कमी मौजूद नहीं
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध
- केबिन में हार्ड प्लास्टिक का किया गया है काफी इस्तेमाल
- एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स की कमी
ऑडी क्यू5 रिव्यू
ओवरव्यू

भारत में 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू हो जाने के बाद ऑडी ने अपनी क्यू5 एसयूवी को बंद कर दिया था। अब कंपनी ने इसे माइल्ड फेसलिफ्ट अपडेट देकर एक बार फिर से बाजार में उतार दिया है। इस लग्जरी एसयूवी कार के सेकंड जनरेशन मॉडल को पहली बार अपडेट दिया गया है। क्यू5 एसयूवी अपने बड़े साइज को लेकर पहले से ही काफी पॉपुलर है। ऐसे में फेसलिफ्ट अपडेट मिल जाने के बाद क्या कुछ बदलाव हुए हैं इसमें, जानिए इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:
एक्सटीरियर

इसको पहली बार देखने में ऐसा लगता है कि ऑडी ने इसे एक कॉर्पोरेट डिजाइन देने के बजाए स्पोर्टी लुक दे दिया है। इसके फ्रंट को एक फ्रैश लुक दिया गया है जहां नई फ्रंट ग्रिल दी गई है जिनमें वर्टिकल स्लेट्स लगे हैं। यहां से ये कार इससे बड़ी क्यू8 से भी मिलती जुलती लग रही है। इसके अलावा इसमें बोल्ड बंपर और नए हेडलैंप्स भी दिए गए हैं जहां आकर्षक लुक वाले डेटाइम रनिंग लैंप्स भी दिए गए हैं।
इसके अलावा नई क्यू5 में अब 18 इंच के बजाए 19 इंच के नए अलॉय व्हील्स का सेट दे दिया गया है। वहीं इसके टेललैंप्स का डिजाइन काफी आक्रामक लग रहा है।

ऑडी क्यू5 2021 मॉडल में 5 कलर्स: व्हाइट, मायथोस ब्लैक, नवारा ब्लू, मैनहैटन ग्रे और फ्लोरेट सिल्वर की चॉइस दी गई है। ये कार नवारा ब्लू कलर में काफी ज्यादा आकर्षक नजर आती है।
कुल मिलाकर फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के बाद क्यू5 पहले से बैलेंस्ड नजर आ रही है जो किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींचने का दम रखती है।
इंटीरियर

ये कोई नई बात नहीं है कि ऑडी क्यू5 का केबिन पहले से ही अच्छी तरह से ऑर्गेनाइज्ड है जहां हर चीज को काफी परफेक्ट तरीके से पोजिशन किया गया है और इसकी फिट एवं फिनिशिंग क्वालिटी भी काफी बेहतर है। हालांकि इसमें कंपनी को ज्यादा सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल करना चाहिए था क्योंकि काफी जगहों पर इसमें हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि बीएमडब्ल्यू एक्स3 और मर्सिडीज बेंज जीएलसी के मुकाबले इसके केबिन का लेआउट ज्यादा मॉडर्न नजर आता है।
हार्ड प्लास्टिक की बात छोड़ दें तो क्यू5 में शानदार कुशनिंग के साथ लेदरेट+लेदरेट अपहोल्स्ट्री वाली सपोर्टिव सीटें दी गई है। यदि आप इसकी फ्रंट सीट पर बैठते हैं तो यहां आपको पैर फैलाने के लिए काफी जगह मिल जाएगी और लंबे सफर के दौरान आपको बिल्कुल भी थकान नहीं होगी। वहीं जिन्हें कार में पीछे बैठकर शान से बैठने की आदत है उनको भी कुछ इसी तरह का कंफर्ट मिलेगा। यहां सीटों पर अच्छी कुशनिंग,अच्छा लेगरूम स्पेस और अंडर थाई सपोर्ट मिलता है। यहां पर रियर एसी वेंट्स भी दिए गए हैं, वहीं सीट के बीच में पॉप आउट कप होल्डर भी दिया गया है। ये एसयूवी कार 4 जनों की फैमिली के हिसाब से काफी शानदार है, हालांकि इसमें लंबे लोगों को लेगरूम स्पेस मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इसके अलावा इसमें यदि आप रियर सीट पर एक एक्सट्रा पैसेंजर बैठा लेते हैं तो बाकी के दो पैसेंजर ज्यादा कंफर्ट होकर नहीं बैठ सकते है।
फीचर्स

अब बात करते हैं फीचर्स में हुए बदलावों की तो इस कार में एक नया 10.1 इंच इंफाटेनमेंट सिस्टम दे दिया गया है जो कि एक टचस्क्रीन यूनिट है। ये इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी स्मूदली काम करता है और इसका इंटरफेस भी काफी अच्छा है। इसमें मीडिया, कनेक्टिविटी, कार सेटिंग्स और नेविगेशन को आराम से एसेस किया जा सकता है। साथ ही इसमें एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले कनेक्टविटी का फीचर भी दिया गया है, मगर ये वायरलेस नहीं है। हालांकि इसमें वायरलेस चार्जर का फीचर जरूर दिया गया है।
क्यू5 में अब बैंग एंड ओल्युफसन कंपनी का 19 स्पीकर्स वाला म्यूजिक सिस्टम भी दिया गया है। भले ही आप इस म्यूजिक सिस्टम में जगजीत सिंह की गजलें सुनें या फिर बादशाह के रैप सॉन्ग आपको टॉप नॉच क्वालिटी का साउंड सुनने को मिलेगा। ये स्पीकर्स कार के डोर, डैशबोर्ड और यहां तक कि पिलर्स तक पर इंटीग्रेट किए गए हैं जिससे केबिन में एक प्रीमियम सराउंड साउंड गूंजता है। इसका क्रेडिट केबिन इंसुलेशन को भी दिया जा सकता है जहां आपको भारी ट्रैफिक में भी कम साउंड पर म्यूजिक काफी अच्छे से सुनाई देगा।

इसके अलावा नई क्यू5 2021 में थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, ड्राइवर मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट, साथ ही हैंड्स फ्री ऑपरेशन के साथ पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही में ऑडी का वर्चुअल कॉकपिट भी अलग अलग कस्टामाइजेशन ऑप्शंस के साथ इसमें दिया गया है।
सुरक्षा

क्यू5 में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 8 एयरबैग्स, हिल होल्ड, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, हिल-डिसेंट कंट्रोल और एक रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मगर हमारा मानना है कि इस एसयूवी में ऑडी को 360 डिग्री कैमरा, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट,जैसे फीचर्स भी देने चाहिए थे। जबकि ये फीचर बेहद अफोर्डेबल एसयूवी कारों में दिया जा रहा है।
बूट स्पेस

इस कार के बूट एरिया में आप दो फुल साइज के सूटकेस रख सकते हैं। इसके अलावा इसमें डफल बैग भी रखा जा सकता है जिसके बाद भी आपको कुछ छोटा मोटा सामान रखने के लिए जगह मिल जाएगी। इसकी सीटों को आप 40:20:40 के लेआउट में फोल्ड करते हुए और भी ज्यादा लगेज लोड कर सकते हैं। लोडिंग लिप की ऊंचाई भी ठीक ठाक है जिससे आपको सामान रखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
परफॉरमेंस
क्यू5 फेसलिफ्ट में 2 लीटर टर्बो टीएसएफआई पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 249 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क डिलीवर करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 7 स्पीड एस ट्रॉनिक ट्विन क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो कार के सभी पहियों पर पावर पहुंचाता है। इस ऑडी एसयूवी को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में 6.3 सेकंड्स का समय लगता है और ये कार 17.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज रिटर्न देने में सक्षम है।

जब बात इस कार को असल में ड्राइव करने की आती है तो इसे चलाने का वाकई अपना मजा है। इसके इंजन की पावर डिलीवरी काफी स्मूद है और ये शानदार पिकअप लेते हुए काफी तेजी से रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं ओवरटेकिंग के दौरान इंजन को जरा भी जोर नहीं आता है। इसका थ्रॉटल रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा है और बंपर टू बंपर ट्रेफिक में कार आराम से ड्राइव की जा सकती है। इसमें दिए गए 7 स्पीड एस ट्रॉनिक ट्विन क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के शिफ्ट्स काफी स्मूद है। यदि आप इस एसयूवी को ज्यादा जल्दीबाजी में ड्राइव नहीं कर रहे हैं तो इंजन का रिफाइनमेंट लेवल आपको काफी शानदार महसूस होगा और ये कार एक परफेक्ट रूटीन ड्राइविंग के लिहाज से भी पसंद आएगी। वहीं इस कार को लॉन्ग ट्रिप्स पर भी ले जाया जा सकता है जहां परफॉर्मेंस और भी शानदार नजर आएगी।

ऑडी की इस एसयूवी कार में 6 ड्राइव मोड्स: कंफर्ट, डायनैमिक, एफिशिएंसी, इंडिविजुअल, ऑफ रोड और ऑटो दिए गए हैं। इनमें से कंफर्ट मोड किसी भी कंडीशन में सबसे बेस्ट परफॉर्म करता है। हालांकि इन बटनों तक पहुंच आपसे काफी दूर लगेगी और गाड़ी रोकने के बाद ही आपको इनपर स्विच करना होगा।
राइड और हैंडलिंग
राइड और हैंडलिंग
अच्छी सड़कों पर क्यू5 आपको पूरी तरह से कंफर्टेबल रखती है। ये स्पीड ब्रेकर्स और ऊंचे नीचे रास्तों को भी आराम से टैकल कर लेती है। हालांकि रास्ता कुछ ज्यादा ही उछालभरा हो तो फिर आपको ये चीज महसूस होगी। इस एसयूवी का टर्निंग रेडियस तीखे घुमावों को भी आराम से हैंडल कर सकता है, वहीं अडेप्टिव डैंपर्स होने से इसमें बॉडी रोल भी महसूस नहीं होता है। कुल मिलाकर ये एसयूवी कार आपके पूरे कंट्रोल में रहती है और आपको इसे ड्राइव करने में भी मजा आता है।

हमारी इस शॉर्ट ड्राइव के दौरान हम कम चौड़ी सड़कों, टूटे फूटे रास्तों तक से गुजरे और हमनें ऑफ रोडिंग एक्सपीरियंस लेने के लिए इसे ऑफ रोड मोड पर भी ड्राइव किया। पथरीले और कम ग्रिप वाले सरफेस पर ये कार अपने शानदार थ्रॉटल रिस्पॉन्स के चलते काफी अच्छे से ड्राइव की गई। इस मोड पर हिल डिसेंट कंट्रोल ऑटोमैटिकली एक्टिवेट हो जाता है जिससे किसी चढ़ाई से नीचे उतरते हुए इस एसयूवी का मोमेंटम भी बना रहता है। इसमें 19 इंच के व्हील के साथ भारी भरकम टायर साइडवॉल्स का फीचर भी दिया गया है।
निष्कर्ष

क्यू5 एसयूवी को मिड लाइफ अपडेट मिलने के बावजूद इसमें 'वैल बैलेंस्ड' फील अब भी बरकरार है। ये कार अब पहले से ज्यादा स्पोर्टी हो चुकी है जो आपकी फैमिली के लिए भी काफी प्रेक्टिकल है और फीचर लोडेड है। ड्राइविंग परफॉर्मेंस भी इसकी शानदार है और लॉन्ग ट्रिप्स पर ये काफी अच्छी साबित होती है। यदि आप एक बैलेंस्ड एसयूवी कार लेना चाहते हैं जिसमें लग्जरी फैक्टर्स भी मौजूद हो तो क्यू5 आपके लिए एकदम परफैक्ट साबित होगी।
ऑडी क्यू5 कलर
भारत में ऑडी क्यू5 निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
मैनहट्टन ग्रे मैटेलिक
मिथोस ब्लैक मेटेलिक
ग्लेशियर व्हाइट मैटेलिक
डिस्ट्रिक्ट ग्रीन मेटेलिक
नवर्रा ब्लू मेटेलिक
comparing ऑडी क्यू5 rivals
Rs.63.75 - 69.86 लाख* | Rs.69.90 - 78.20 लाख* | Rs.52.40 लाख* | Rs.77 लाख* | Rs.48.69 लाख* | Rs.51.99 - 55.99 लाख* | Rs.66.20 - 73.55 लाख* | Rs.77 लाख* |
| रेटिंगUser Review (60) | User Review (9) | User Review (28) | User Review (30) | User Review (41) | User Review (1) | User Review (24) | User Review (45) |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | इलेक्ट्रिक | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक |
| इंजन1984 सीसी | 1995 सीसी - 1998 सीसी | लागू नहीं | 1993 सीसी - 1999 सीसी | 2487 सीसी | 1984 सीसी | 1995 सीसी | 1998 सीसी |
| पावर245.59 बीएचपी | 187 - 255 बीएचपी | 204 बीएचपी | 194.44 - 254.79 बीएचपी | 227 बीएचपी | 201.15 बीएचपी | 268.2 बीएचपी | 255 बीएचपी |
| टॉप स्पीड240 किलोमीटर प्रति घंटे | - | 175 किलोमीटर प्रति घंटे | 219 किलोमीटर प्रति घंटे | - | 229 किलोमीटर प्रति घंटे | - | - |
| जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 Star | - | - | - | - | - | - | - |
| बूट स्पेस520 लीटर | - | - | 620 लीटर | - | - | - | - |
| वर्तमान में देख रहे हैं | क्यू5 बनाम एक्स3 | क्यू5 बनाम आईएक्स1 | क्यू5 बनाम जीएलसी | क्यू5 बनाम कैमरी | क्यू5 बनाम क्यू3 | क्यू5 बनाम रैंगलर | क्यू5 बनाम 5 सीरीज |
ऑडी क्यू5 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
explore ऑडी क्यू5 दूसरा hand कारें
ऑडी क्यू5 यूज़र रिव्यू
- सभी (60)
- स्टाइलिंग से जुड़े (9)
- कंफर्ट (28)
- माइलेज (11)
- इंजन (26)
- इंटीरियर (20)
- स्पेस (10)
- कीमत (7)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Jack Of All Trades , Master Of NoneTalking about the Q5, If we compare it with X3 or GLC, It's actually between those two, drives better than GLC anyday but not as sporty as X3. Has a very neutral character. Surprisingly forgiving compared to X3 and GLC in stop and go traffic. Cabin feels dated but quality of materials and touchpoints feel soft.और देखें
- All-Rounder SUV With Power And ComfortThe audi q5 is a great mix of performance, luxury and practicality. the turbocharged engine is responsive. the quattro AWD system ensure excellent handling on the road. the cabin is spacious with comfortable seating and good infotainment system. the boot space is enough for our occasional road trips. the ride quality is smooth but bumps could be felt in the cabin. it is an all rounder SUV that caters to both daily commutes and weekend getaways.और देखें2
- Newest Member In The FamilyWe recently purchased the Audi Q5 and it is a great addition in our lives. It is comfortable, handles well and has good boot space for keeping my golf set. The buttons and panels are well laid out for easy access. It is a well rounded SUV to fit our family needs.और देखें
- Impressive Luxury SUVThe Audi Q5 offers a perfect blend of luxury and performance. Its smooth handling, premium interior, and advanced technology make every drive enjoyable. The spacious cabin and comfortable seats add to the overall driving experience.और देखें
- Incredible Q5We were looking to upgrade from Octavia to a premium car, Audi Q5 caught my eyes and we finalised it after a test drive. The engine is powerful and matted with smooth gearbox. The built quality is excellent. The suspension offers a smooth ride experience, it can tackle bumps with ease. Also, the strong brakes and smart ABS is tuning is on point to keep you safe at all times. I wish the seats could have had better cushioning.और देखें
- अधिक देखें
ऑडी क्यू5 माइलेज
ऑडी क्यू5 केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। ऑडी क्यू5 का माइलेज 13.47 किमी/लीटर है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 13.47 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
ऑडी क्यू5 प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Audi Q5 has top speed of 237 kmph.
A ) The Audi Q5 has mileage of 13.47 kmpl. The Automatic Petrol variant has a mileag...और देखें
A ) The Audi Q5 has boot space of 520 litres.
A ) The Audi Q5 has 1 Petrol Engine on offer of 1984 cc.
A ) The fuel tank capacity of Audi Q5 is 70 Liters.

ऑडी क्यू5 में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग ऑडी कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
ऑडी क्यू3Rs.51.99 - 55.99 लाख*
ऑडी क्यू7Rs.87.17 - 96.15 लाख*
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैकRs.54.25 लाख*
ऑडी ए6Rs.63.74 - 69.89 लाख*
ऑडी ए4Rs.46.88 - 55.83 लाख*
पॉपुलर लग्ज़री कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
रेंज रोवरRs.2.40 - 3.83 करोड़*
बेंटले बेंटायगाRs.5 - 6.75 करोड़*
डिफेंडरRs.1.07 - 2.62 करोड़*
पोर्श 911Rs.2 - 3.80 करोड़*
टोयोटा वेलफायरRs.1.20 - 1.30 करोड़*
जीप रैंगलरRs.66.20 - 73.55 लाख*
मर्सिडीज एस-क्लासRs.2.20 - 2.38 करोड़*
एस्टन मार्टिन डीबीएक्सRs.4.15 करोड़*
मर्सिडीज जीएलईRs.1 - 1.17 करोड़*
रेंज रोवर स्पोर्टRs.1.43 - 2.35 करोड़*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा सिएरा ईवीRs.18.79 - 26.48 लाख*

