• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 में मारुति इन 4 कारों को कर सकती है लॉन्च

    भारत की सबसे बड़ी कारमेकर मारुति 2025 में दो नई कारों के साथ कुछ कारों के फेसलिफ्ट मॉडल्स को भी लॉन्च करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 24, 2024 10:02 ist
    info icon
    published onDec 24, 2024 10:02 IST
    last updated onDec 24, 2024 10:02 IST
    600 Views
    • Write a कमेंट

    Upcoming Maruti cars in 2025

    नया साल बेहद करीब है और भारत में नई कारों की डिमांड भी बढ़ रही है। भारत में 2025 में मारुति कौनसी कारें कर सकती है लॉन्च? जानिए आगे:

    मारुति ई विटारा 

    Maruti e Vitara front

    संभावित लॉन्च: जनवरी 2025

    संभावित कीमत:  22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    मारुति ई विटारा को सबसे पहले इटली में शोकेस किया गया है तो वहीं हाल ही में कंपनी ने भारत में इसका टीजर जारी किया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में 17 जनवरी ये 22 जनवरी 2025 के बीच आयोजित होने वाले भारत मोबिजिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान शोकेस किया जाएगा। इसके ग्लोबल मॉडल में 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच के बैटरी पैक के आॅप्शंस दिए गए हैं जिसकी दावाकृत रेंज 550 किलोमीटर है। इसके इंडियन मॉडल का स्पेसिफिकेशन भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। 

    Maruti e Vitara dashboard

    फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक वायरलेस फोन चार्जर, एक फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ, 6 एयरबैग, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एक 360-डिग्री कैमरा और लेवल -2 एडीएएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    7-सीटर मारु​ति ग्रैंड विटारा

    Maruti Grand Vitara

    संभावित लॉन्च: जून 2025

    भारत में मारुति ग्रैंड विटारा के 3 रो वर्जन को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है जिससे ये इशारा मिल रहा है कि ये कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में 2025 के दौरान लॉन्च की जा सकती है। ना केवल इसका सीटिंग लेआउट बल्कि हेडलाइटस,टेललाइट्स,बंपर और डैशबोर्ड समेत इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन इसके 5 सीटर वर्जन ग्रैंड विटारा से अलग नजर आया था और ये ई विटारा से भी इंस्पायर्ड लग रहा है। हालांकि,हालांकि इस अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी को लेकर आॅफिशियल कंफर्मेशन आना अभी बाकी है। 

    Maruti Grand Vitara interior

    फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 सीटर वर्जन की तरह 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और एक 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    मारुति बलेनो फेसलिफ्ट

    Maruti Baleno

    संभावित लॉन्च: मार्च  2025

    मारुति बलेनो अभी अपने सेकंड जनरेशन अवतार में उपलब्ध है और इसे आखिरी बार 2022 में फेसलिफ्ट अपडेट मिला था। दो साल के बाद मारुति मार्च 2025 तक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा अगर कुछ खबरों की मानें तो बलेनो में इस बार हाइब्रिड पावरट्रेन सेटअप भी दिया जा सकता है जिसपर कंपनी 2024 की शुरूआत से काम कर रही है। 

    Maruti Baleno interior

    फीचर्स की बात करें तो बलेनो 2025 मॉडल में बड़ी टचस्क्रीन, एक पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक सिंगल-पेन सनरूफ, एक वायरलेस फोन चार्जर, एक टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और छह एयरबैग (स्टैंडर्ड) दिए जा सकते हैं। 

    मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट

    Maruti Brezza

    संभावित लॉन्च: अगस्त  2025

    बलेनो की ही तरह मारुति ब्रेजा को भी 2022 में फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया है जिसके बाद से इसे कोई अपडेट नहीं मिला है। चूंकि अब स्कोडा कायलाक औ किआ सिरोस जैसी नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों ने कॉम्पिटशन बढ़ा दिया है,इसलिए इनका मुकाबला करने के लिए ब्रेजा में ज्यादा फीचर्स देकर इसे अपडेट किया जा सकता है। 

    Maruti Brezza interior

    नई ब्रेजा में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स और 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) दिए जा सकते हैं। मारुति इसमें महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ,टाटा नेक्सन और किआ सिरोस की तरह पैनोरमिक सनरूफ का फीचर भी दे सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है