• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा सफारी के कौनसे वेरिएंट में मिलते हैं कैसे फीचर, जानिए यहां

    प्रकाशित: अगस्त 06, 2025 03:18 pm । सोनू

    156 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Tata Safari Variant-wise Features Explained

    टाटा मोटर्स ने सफारी एसयूवी की वेरिएंट लाइनअप को अपडेट किया है और इसे ग्राहकों के लिए ज्यादा सरल कर दिया है। यह एसयूवी कार अब पांच वेरिएंट: स्मार्ट, प्योर एक्स, एडवेंचर एक्स प्लस, अकंप्लिश्ड एक्स और अकंप्लिश्ड एक्स प्लस में उपलब्ध है। इसकी फीचर लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि वेरिएंट अनुसार फीचर का विभाजन पूरी तरह से बदल गया है। यहां हम जानेंगे 2025 टाटा सफारी के कौनसे वेरिएंट में किस तरह से फीचर दिए गए हैं:

    स्मार्ट

    Tata Safari gets 6 airbags (as standard)

    एक्सटीरियर

    केबिन

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    • प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स

    • एलईडी डीआरएल

    • एलईडी टर्न इंडिकेटर्स

    • एलईडी टेल लाइट्स

    • 17-इंच अलॉय व्हील्स

    • फ़ैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री

    • स्टीयरिंग व्हील पर चमकीला टाटा लोगो

    • सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग दूसरी पंक्ति की सीटें

    • 50:50 स्प्लिट फोल्डिंग तीसरी पंक्ति की सीटें

    • आगे की सीट पर बैठे यात्रियों के लिए छाता होल्डर

    • 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए समर्पित वेंट के साथ ऑटो एसी

    • सभी पावर विंडो

    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट

    • आगे की सीट के यात्रियों के लिए टाइप-ए और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट


    • -

    • 6 एयरबैग

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)

    • सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक

    • ट्रैक्शन कंट्रोल

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • सभी यात्रियों के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    • रोल ओवर मिटिगेशन

    • कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल

    • ब्रेक डिस्क वाइपिंग

    बेस वेरिएंट होने के कारण, स्मार्ट वेरिएंट के एक्सटीरियर डिजाइन में प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल और एलईडी टेल लाइट जैसे कई आधुनिक डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें 17-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं जो एसयूवी के प्रीमियम लुक को और बढ़ाते हैं। केबिन में फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटो एसी दी गई है। इस वेरिएंट में इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्पीकर सेटअप का अभाव है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, पीछे पार्किंग सेंसर और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    प्योर एक्स (डार्क एडिशन में भी उपलब्ध)

    इसमें स्मार्ट वेरिएंट वाले फीचर के अलावा ये अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं:

    Tata Safari panoramic sunroof

    एक्सटीरियर

    केबिन

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    • ऑटोमैटिक हेडलाइट्स

    • शार्कफिन एंटीना

    • 18-इंच अलॉय व्हील्स (केवल #डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • #डार्क बैज (केवल #डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • पूरी तरह से काला इंटीरियर (केवल #डार्क संस्करण के साथ उपलब्ध)

    • इंटीग्रेटेड स्टोरेज स्पेस के साथ आगे सेंटर आर्मरेस्ट

    • लेदरेट चढ़ा स्टीयरिंग व्हील

    • 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • क्रूज़ कंट्रोल

    • पैडल शिफ्टर्स (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट में)

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • ऑटो फोल्ड फ़ंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाले ओआरवीएम

    • स्टार्ट/स्टॉप बटन

    • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी

    • 4 स्पीकर साउंड सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 360-डिग्री कैमरा

    • पीछे वाइपर

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    बेस मॉडल स्मार्ट से ऊपर वाले प्योर एक्स वेरिएंट में जरूरी फीचर 10.25-इंच टचस्क्रीन और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें बड़ी 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक पैनोरमिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और पावर्ड ओआरवीएम जैसे फीचर भी दिए गए हैं। ऑटोमैटिक वेरिएंट में पेडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा और पीछे वाइपर जैसे कुछ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। यह डार्क एडिशन में भी उपलब्ध है, जिसमें एक्सक्लूसिव बैजिंग, बड़े अलॉय व्हील और ऑल-ब्लैक केबिन थीम मिलती है।

    अगर आपका बजट सीमित है तो हम आपको यह वेरिएंट लेने की सलाह दंगे। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें: 2025 टाटा हैरियर के किस वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    एडवेंचर एक्स प्लस (डार्क एडिशन में भी उपलब्ध)

    प्योर एक्स वेरिएंट वाले फीचर के अलावा इसमें ये अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं:

    Tata Safari Adventure X Plus variant

    एक्सटीरियर

    केबिन

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    • 18-इंच फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स

    • 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स (केवल #डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • #डार्क बैज (केवल #डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • डुअल-टोन टैन और बेज इंटीरियर थीम

    • ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम (केवल #डार्क संस्करण के साथ उपलब्ध)

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • डोरपैड और डैशबोर्ड पर लेदरेट मैटेरियल

    • इल्युमिनेटेड ग्लवबॉक्स

    • आगे की सीट के पीछे जेब

    • वेलकम रिट्रैक्ट और मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट

    • आगे की पैसेंजर सीट पर मैनुअल बॉस मोड

    • ड्राइवर विंडो पर वन-टच ऑटो अप फंक्शन

    • आगे के पैसेंजर के लिए 45-वाट टाइप-सी और टाइप-ए चार्जिंग पोर्ट

    • 6 स्पीकर साउंड सिस्टम (2 ट्वीटर सहित)

    • लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (केवल ऑटोमैटिक वर्जन के साथ उपलब्ध)

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • ड्राइवर अटेंशन वार्निंग

    • पीछे डिफॉगर

    नए एडवेंचर एक्स प्लस में अलग ड्यूल-टोन केबिन थीम और सीट, दरवाजों व डैशबोर्ड पर कई लेदरट मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बड़े 18-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, वहीं डार्क एडिशन में 19-इंच व्हील उपलब्ध है।

    इसमें अतिरिक्त फीचर के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट, आगे वाली पैसेंजर सीट के लिए मैनुअल बोस मोड और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और पीछे डिफॉगर दिया गया है, वहीं ऑटोमैटिक वर्जन में लेवल 2 एडीएएस भी दिया गया है। डार्क एडिशन में प्योर एक्स डार्क एडिशन वाले अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं।

    सफारी कार का यह वेरिएंट ज्यादातर ग्राहकों को पसंद आ सकता है, क्योंकि इसमें सभी जरूरी कंफर्ट और सफ्टी फीचर दिए हैं।

    अकंप्लिश्ड एक्स (डार्क एडिशन में भी उपलब्ध)

    एडवेंचर एक्स प्लस वेरिएंट वाले फीचर के अलावा ये अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं:

    Tata Safari 12.3-inch touchscreen

    एक्सटीरियर

    केबिन

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    • कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स

    • सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स

    • 19-इंच काले अलॉय व्हील्स (केवल #डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • #डार्क बैज (केवल #डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • सफ़ेद और भूरे रंग की केबिन थीम

    • काली केबिन थीम (केवल #डार्क संस्करण के साथ उपलब्ध)

    • दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए विंग-टाइप हेडरेस्ट

    • एम्बिएंट लाइटिंग

    • दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए सनब्लाइंड

    • आगे के यात्री के लिए चमकीला वेनिटी मिरर

    • इंटीग्रेट कपहोल्डर के साथ दूसरी पंक्ति में सेंटर आर्मरेस्ट

    • आगे की पंक्ति में वेंटिलेटेड सीटें

    • जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट

    • दूसरी और तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए समर्पित वेंट के साथ डुअल-ज़ोन ऑटो एसी

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    • कीलेस एंट्री

    • फ़ॉलो-मी-होम हेडलाइट्स

    • 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम (सबवूफर के साथ)

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम)

    टॉप मॉडल से नीचे वाले अकंप्लिश्ड एक्स में नए एडवेंचर वेरिएंट की तुलना में कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट, नई व्हाइट और ब्राउन केबिन थीम, दूसरी पंक्ति की सीट पर बैठे पैसेंजर के लिए सनब्लाइंड और विंग-टाइप हेडरेस्ट दिए गए हैं, जो केबिन कंफर्ट और बेहतर करते हैं। इसमें एक वायरलेस फोन चार्जर और कीलेस एंट्री भी मिलती है। ध्यान रहे, इस वेरिएंट में टाटा कर्व की तरह बड़ी 12.3-इंच टचस्क्रीन और 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें कुछ सेफ्टी अपडेट किए गए हैं जिनमें टीपीएमएस और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम शामिल है। डार्क एडिशन में अंतर वही हैं जो अन्य वेरिएंट के स्पेशल एडिशन में हैं। 

    अकंप्लिश्ड एक्स प्लस (डार्क और स्टील्थ एडिशन में भी उपलब्ध)

    अकंप्लिश्ड एक्स वेरिएंट वाले फीचर की तुलना में ये अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं:

    Tata Safari Accomplished X Plus

    एक्सटीरियर

    केबिन

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    • कॉर्नरिंग फ़ंक्शन के साथ आगे एलईडी फ़ॉग लैंप

    • 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील

    • पीछे फ़ॉग लैंप

    • वेलकम और गुडबाय लाइट सीक्वेंस

    • 19-इंच अलॉय व्हील (केवल #डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • #डार्क बैज (केवल #डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • मैट स्टील्थ ब्लैक एक्सटीरियर रंग (केवल स्टील्थ एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • स्टील्थ मासकोट (केवल स्टील्थ एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • 19-इंच मैट ब्लैक अलॉय व्हील (केवल स्टील्थ एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • काली इंटीरियर थीम (केवल #डार्क संस्करण के साथ उपलब्ध)

    • ग्रे इंटीरियर थीम (केवल स्टील्थ संस्करण के साथ उपलब्ध)

    • रंगीन डिस्प्ले के साथ रोटरी टेरेन मोड डायल

    • आगे सेंटर आर्मरेस्ट में कूल्ड स्टोरेज स्पेस

    • आगे की सीट पर बैठने वालों के लिए स्लाइडिंग आर्मरेस्ट (केवल स्टील्थ एडिशन के साथ उपलब्ध)

    • इलेक्ट्रिक बॉस मोड के साथ आगे 4 तरह से  पावर एडजस्ट होने वाली पैसेंजर सीट

    • दूसरी पंक्ति में वेंटिलेटेड सीटें (केवल 6-सीटर में उपलब्ध)

    • लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ पैनोरमिक सनरूफ

    • इनबिल्ट नेविगेशन

    • एक्यूआई डिस्प्ले वाला एयर प्यूरीफायर

    • रिमोट एसी ऑन/ऑफ

    • 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम (एक सेंट्रल स्पीकर और सबवूफर के साथ)

    • 7 एयरबैग

    • लेवल-2 एडीएएस

    • आगे पार्किंग सेंसर

    • हिल डिसेंट कंट्रोल

    टॉप मॉडल अकंप्लिश्ड प्लस एक्स में अकंप्लिश्ड एक्स की तुलना में आगे और पीछे फॉग लैंप्स और 19-इंच अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें इलेक्ट्रिक बोस मोड के साथ पावर्ड को-ड्राइवर सीट भी दी गई है। यह वेरिएंट 6 और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है और पहले में न केवल आगे वेंटिलेटेड सीटें दी गई है, बल्कि दूसरी पंक्ति की सीटों पर भी यह फीचर मिलता है। इसमें पैसेंजर सेफ्टी को ज्यादा पुख्ता किया गया है और इसके लिए इसमें 7 एयरबैग, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन में लेवल 2 एडीएएस स्टैंडर्ड, और आगे पार्किंग सेंसर दिया गया है।

    ध्यान रहे, अकंप्लिश्ड एक्स प्लस डार्क एडिशन में पहले वाले वेरिएंट की तरह ही डिजाइन में समान अंतर है, साथ ही यह वेरिएंट स्टील्थ एडिशन में भी उपलब्ध है। इस स्पेशल एडिशन में मैट ब्लैक एक्सटीरियर और केबिन थीम दी गई है, जबकि वही अलॉय व्हील अलग कलर में मिलते हैं।

    इंजन

    सफारी कार में 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    इंजन

    2-लीटर डीजल इंजन

    पावर

    170 पीएस

    टॉर्क

    350 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी*

    *एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    प्राइस और कंपेरिजन

    2025 Tata Safari

    2025 टाटा सफारी की कीमत 15.50 लाख रुपये से 26.69 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई अल्कजार, महिंद्रा एक्सयूवी700, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एमजी हेक्टर प्लस से है।

    आपको 2025 टाटा सफारी का कौनसा वेरिएंट सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    टाटा सफारी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है