• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 21.49 लाख रुपये

    टाटा हैरियर ईवी कंपनी के मौजूदा लाइनअप की इकलौती कार है जिसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 03, 2025 17:18 ist
    info icon
    published onJun 03, 2025 17:18 IST
    last updated onJun 03, 2025 17:18 IST
    485 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier EV launched in India

    • हैरियर ईवी तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फीयरलेस और एम्पावर्ड में उपलब्ध है। यह गाड़ी स्टेल्थ एडिशन में भी आती है। 

    • एक्सटीरियर पर इसमें एलईडी हेडलाइट, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स, 19-इंच अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई हैं। 

    • केबिन में व्हाइट और ग्रे कलर थीम, सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री और डुअल-डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। 

    • इस गाड़ी में 14.5-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं। 

    • इसमें कई ईवी-स्पेसिफिक फीचर जैसे वी2एल, वी2वी, क्रॉल मोड और ट्रांसपेरेंट बोनट मोड भी दिया गया है।  

    • सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • इसमें 65केडब्ल्यूएच और 75केडब्ल्यूएच बैटरी पैक ऑप्शन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है। 

    • टाटा हैरियर ईवी में बैटरी पैक के साथ लाइफटाइम अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दी जा रही है। 

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 और पुणे में आयोजित टाटा ईवी डे में शोकेस करने के बाद अब टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी की कीमत 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की बुकिंग 2 जुलाई 2025 से शुरू होगी। इसमें डुअल-मोटर सेटअप के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) ड्राइवट्रेन का ऑप्शन दिया गया है, जिससे यह कंपनी के लाइनअप में इस ड्राइवट्रेन ऑप्शन के साथ आने वाली इकलौती कार बन गई है। यह गाड़ी तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड में उपलब्ध है। हैरियर ईवी स्टेल्थ एडिशन में भी उपलब्ध है जिसमें मैट ब्लैक एक्सटीरियर शेड दिया गया है।   

    एक्सटीरियर 

    Tata Harrier EV front

    टाटा हैरियर ईवी का एक्सटीरियर लेआउट काफी हद तक रेगुलर हैरियर से मिलता जुलता है, लेकिन रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसमें कई हल्के फुल्के बदलाव जरूर किए गए हैं। इसमें रेगुलर हैरियर एसयूवी वाली कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स और एलईडी हेडलाइट दी गई है। इस इलेक्ट्रिक कार में आगे की तरफ ब्लेंक-ऑफ ग्रिल और फ्रंट बंपर पर सिल्वर वर्टिकल स्लेट्स दिए गए हैं। इसमें फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट भी दी गई है जो इसे दमदार लुक दे रही है।

    Tata Harrier EV side profile

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें एरोडायनेमिक कवर के साथ नए डिजाइन के 19-इंच अलॉय व्हील्स और फ्रंट डोर पर '.ईवी' बैजिंग दी गई हैं। इसमें ब्लैक आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स) और डोर व व्हील आर्क पर रग्ड ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। 

    Tata Harrier EV

    इसकी रियर डिजाइन भी रेगुलर हैरियर जैसी है। पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट, रूफ माउंटेड स्पॉइलर,  रियर वाइपर और वॉशर दिया गया है। इसमें इकलौता अंतर रियर स्किड प्लेट डिजाइन का है जिस पर इसमें फ्रंट की तरह वर्टिकल स्लेट्स मिलते हैं।  

    टाटा हैरियर ईवी 'स्टेल्थ एडिशन' में भी उपलब्ध है, जिसमें मैट ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर शेड दिया गया है जो इस एसयूवी कार को काफी आकर्षक लुक दे रहा है।  

    2025 टाटा हैरियर ईवी पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है :- 

    स्टेल्थ ब्लैक (केवल स्टेल्थ एडिशन के साथ उपलब्ध) 

    नैनीताल नॉक्टर्न (केवल एम्पावर्ड वेरिएंट के साथ उपलब्ध)  

    एम्पावर्ड ऑक्साइड (केवल एम्पावर्ड वेरिएंट के साथ उपलब्ध)  

    प्योर ग्रे 

    प्रिस्टाइन व्हाइट 

    इंटीरियर 

    Tata Harrier EV interior

    एक्सटीरियर की तरह टाटा हैरियर ईवी का इंटीरियर लेआउट भी रेगुलर हैरियर के जैसा है। केबिन के अंदर इसमें नई व्हाइट और ग्रे कलर थीम दी गई है जो कर्व ईवी और नेक्सन ईवी से मिलती जुलती है। 

    इसमें रेगुलर हैरियर की तरह इल्युमिनेटेड लोगो के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। लेकिन, इसमें बड़ा 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सैमसंग का क्यूएलईडी डिस्प्ले दिया गया है जो डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम को सपोर्ट करता है। 

    हैरियर इलेक्ट्रिक कार में सेंटर कंसोल पर ड्राइव सिलेक्टर स्टॉक, ट्विन कपहोल्डर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के लिए बटन, 6 अलग-अलग टेरेन मोड (नॉर्मल, मड रट्स, रॉक क्रॉल, सैंड, स्नो/ग्रास और कस्टम मोड समेत) से चुनने के लिए रोटरी सिलेक्टर और सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। 

    इसमें सीटों पर ग्रे और व्हाइट लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो दिखने में काफी प्रीमियम लगती है और इस इलेक्ट्रिक कार को अपमार्केट फील देती है।  

    यह भी पढ़ें : जून 2025 में भारत में ये अपकमिंग कारें भारत में हो सकती है लॉन्च, देखिए पूरी लिस्ट

    फीचर व सेफ्टी 

    2025 Tata Harrier EV transparent bonnet mode

    टाटा हैरियर ईवी में डुअल स्क्रीन के अलावा फ्रंट पैसेंजर सीट पर बॉस मोड, ड्राइवर सीट पर मेमोरी फंक्शन, पैनोरमिक सनरूफ, रियर वेंट्स के साथ डुअल-जोन ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, डिजिटल की, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    इस गाड़ी में कई ईवी स्पेसिफिक फीचर भी दिए गए हैं जिनमें वी2एल (व्हीकल-2-लोड चार्जिंग), वी2वी (व्हीकल-2-व्हीकल चार्जिंग सपोर्ट), ऑफ-रोड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा के साथ ट्रांसपेरेंट मोड, बूस्ट मोड, रॉक क्रॉल और मड रट्स मोड शामिल हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग (6 एयरबैग स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो पार्क असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग जैसे फीचर शामिल हैं। इसमें रियर व्यू कैमरा का फीड इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) पर डिस्प्ले होता है जो तेज बारिश और धुंध वाले दिनों में काफी काम का साबित होगा।  

    बैटरी पैक व इलेक्ट्रिक मोटर 

    Tata Harrier EV driving

    टाटा हैरियर ईवी कंपनी के लाइनअप की इकलौती कार है जिसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप का ऑप्शन दिया गया है। यहां देखें इसकी डिटेल्स :- 

    बैटरी पैक 

    65 केडब्ल्यूएच  / 75 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    2  

    पावर 

    238 पीएस (रियर मोटर), 158 पीएस (फ्रंट मोटर) 

    टॉर्क 

    504 एनएम तक 

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2)

    627 किलोमीटर तक 

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी)/ ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी)  

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को 15 मिनट चार्ज करके आप 250 किलोमीटर तक का सफर हासिल कर सकते हैं। हैरियर ईवी बूस्ट मोड के साथ आती है जिससे इसे एडिशनल पावर मिलती है जो ओवरटेकिंग के दौरान काफी काम की साबित होती है। इस मोड पर यह गाड़ी 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड 6.3 सेकंड में पकड़ लेती है।  

    कंपेरिजन  

    टाटा हैरियर ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई से होगा। यह गाड़ी बीवाईडी एटो3 के मुकाबले में भी अच्छा ऑप्शन है।  

    आप टाटा हैरियर ईवी के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।  
     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    manthesh
    Jun 5, 2025, 5:48:44 PM

    Want broucher

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा हैरियर ईवी

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है