2025 टाटा हैरियर ईवी डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू
हैरियर ईवी की बुकिंग 2 जुलाई को शुरू हुई थी और अब तक इसे 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है
- Write a कमेंट

टाटा हैरियर ईवी अब डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। इस टाटा इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। हैरियर ईवी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस क्षमता, एक से एक बढ़कर एक दमदार फीचर और भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के चलते सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। 2 जुलाई को बुकिंग शुरू होने बाद से अब तक इसको 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।
अगर आप इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में दिलचस्पी रखते हैं और जानना चाहते हैं कि इलेक्ट्रिक हैरियर में क्या खास मिलता है, तो यहां आपको इसके बारे में वो सब कुछ जानकारी मिलेगी जिनके बारे में आप जानना चाहते हैं:
डिजाइन
टाटा हैरियर ईवी का डिजाइन काफी हद तक डीजल मॉडल जैसा है, और इसमें रेगुलर हैरियर की तरह कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और एलईडी हेडलाइट जैसे जाने-पहचाने एलिमेंट्स मौजूद हैं। लेकिन इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक अपडेट किए गए हैं जिनमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और आगे वाले बंपर पर खड़ी सिल्वर पट्टियां शामिल है।

साइड में इसमें आपको एयरोडायनामिक कवर के साथ नए 19-इंच अलॉय व्हील और आगे वाले दरवाजों पर हैरियर की बजाय ‘.ईवी’ ब्रांडिंग मिलेगी। इसके अलावा साइड से यह रेगुलर मॉडल जैसी ही है जिसमें ब्लैक ओआरवीएम और दरवाजों व व्हील आर्क पर मोटी बॉडी क्लेडिंग शामिल है।
पीछे से हैरियर इलेक्ट्रिक रेगुलर हैरियर जैसी है। इसमें आपको रेगुलर मॉडल की तरह शार्प कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट और एक स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर मिलता है। इसकी पीछे वाली स्किड प्लेट पर खड़ी पट्टियां दी गई है जो आगे के बंपर डिजाइन से मेल खाती है।

केबिन और फीचर
टाटा हैरियर ईवी के केबिन में कदम रखते ही आपको एक साफ-सुथरा और आधुनिक डैशबोर्ड मिलता है, इसमें टाटा कर्व ईवी और टाटा नेक्सन ईवी की तरह सफेद और ग्रे केबिन थीम दी गई है। यह केबिन को चमकदार और ज्यादा प्रीमियम फील कराती है।
इसमें इल्लुमिनेटेड टाटा लोगो के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। इसका मुख्य आकर्षण नया 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, इसमें सैमसंग क्यूएलईडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है जिससे शार्प विजुअल और स्मूद टच रिस्पॉन्स मिलता है।

सेंटर कंसोल को काफी अच्छे से डिजाइन किया गया है, जिसमें एक ड्राइवर सिलेक्टर स्टॉक, दो कपहोल्डर, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक टॉगल, एक रोटरी टेरेन मोड डायल, और चौड़ा सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। सीटों पर ग्रे लेदरेट अपहोल्स्ट्री चढ़ी है जो केबिन को प्रीमियम लुक देती है।
अन्य प्रमुख फीचर में आगे पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें, पीछे वेंट्स के साथ ड्यूल-जोन ऑटो एसी, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, और आगे वाली पैसेंजर सीट के लिए एक बोस मोड शामिल है। इसमें आपको नई ड्यूल-स्क्रीन लेआउट के अलावा एक वायरलेस फोन चार्जर और डॉल्बी एटमॉस के साथ 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम भी मिलता है।
चूंकि ये एक इलेक्ट्रिक कार है, ऐसे में इसमें व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) और व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी) चार्जिंग जैसे फंक्शन भी मिलते हैं। अन्य प्रमुख हाइलाइट फीचर में ऑफ-रोड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा के साथ एक ट्रांसपरेंट व्यू, बूस्ट मोड और रॉक क्रॉल व मड रट्स जैसे टेरेन स्पेसिफिक ड्राइव मोड शामिल है।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360 डिग्री कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में टाटा हैरियर ईवी को वयस्क पैसेंजर और बच्चों की सुरक्षा के लिए 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली चुकी है।
बैटरी पैक, मोटर और रेंज
टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है, बड़े बैटरी पैक के साथ बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ड्यूल-मोटर और ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है।
| बैटरी पैक |
65 केडब्ल्यूएच |
75 केडब्ल्यूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
1 |
2 |
| फुल चार्ज में रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + पार्ट 2) |
538 किलोमीटर |
627 किलोमीटर (रियर-व्हील-ड्राइव) / 622 km (ऑल-व्हील-ड्राइव) |
| ड्राइव |
रियर-व्हील-ड्राइव |
रियर-व्हील-ड्राइव / ऑल-व्हील-ड्राइव |
| पावर |
238 पीएस |
238 पीएस (रियर-व्हील-ड्राइव) / 394 पीएस (ऑल-व्हील-ड्राइव) |
| टॉर्क |
315 एनएम |
315 एनएम (रियर-व्हील-ड्राइव) / 504 एनएम (ऑल-व्हील-ड्राइव) |

प्राइस और कंपेरिजन
टाटा हैरियर ईवी की कीमत 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम) के बीच है। इलेक्ट्रिक एसयूवी कार सेगमेंट इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो 3 से है।
यह भी देखें: टाटा हैरियर ईवी ऑन रोड प्राइस