• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी फोटो गैलरी: जानिए नई इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ मिलता है खास

    हैरियर ईवी तीन वेरिएंट, चार रंग और एक स्पेशल स्टील्थ एडिशन के साथ एक एक्सक्लूसिव स्टील्थ ब्लैक कलर में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 03, 2025 19:50 ist
    info icon
    published onJun 03, 2025 19:50 IST
    last updated onJun 03, 2025 19:50 IST
    333 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी लॉन्च हो चुकी है और इसकी कीमत 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह टाटा की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार है, जिसे आईसीई पावर्ड हैरियर की तुलना में कुछ अतिरिक्त फीचर और दो बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया गया है, और इसकी फुल चार्ज में रेंज 627 किलोमीटर तक बताई गई है। इसका डिजाइन कुछ बदलाव को छोड़कर आईसीई वर्जन जैसा ही है। यहां हम टाटा हैरियर ईवी की फोटो गैलरी से जानेंगे इसमें क्या कुछ खास मिलता है।

    आगे का डिजाइन

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी में कनेक्टेड एलईडी डीआरएल दी गई है जो इसके बोनट की पूरी चौड़ाई तक फैली है, और इसमें वेलकम व गुडबाय एनिमेशन भी दिए गए हैं जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं। इसमें होरिजोंटल लाइन के साथ एक ब्लैंक-ऑफ ग्रिल और बीच में टाटा लोगो दिया गया है।

    एलईडी हेडलाइट को ट्राएंगल जैसी हाउसिंग में पोजिशन किया गया है जिसके बगल में एक एयर इनटेक चैनल दिया गया है। बंपर के नीचे वर्टिकल स्लेट के साथ एक चौड़ा एयर इनटेक और एक सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

    साइड

    2025 Tata Harrier EV
    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी साइड से आईसीई पावर्ड हैरियर जैसी है। राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील के साथ एयरोडायनामिक कवर और ब्लैक कलर आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) दिए गए हैं। दरवाजों के नीचे वाले हिस्से में एक ब्लैक बॉडी क्लेडिंग दी गई है जो व्हील आर्क तक फैली हुई है। आगे वाले दरवाजों पर एक ‘.ईवी’ बैजिंग दी गई है। सी पिलर पर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की तरह सिल्वर इनसर्ट दिया गया है।

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार 4 एक्सटीरियर कलर: नैनीताल नॉक्टर्न, प्योर ग्रे, प्रीस्टिन व्हाइट और एम्पावर्ड ऑक्साइड में उपलब्ध है। इसके अलावा इसका एक स्पेशल स्टील्थ एडिशन भी पेश किया गया है जो एक एक्सक्लूसिव मैट स्टील्ट ब्लैक कलर में मिलता है।

    पीछे का डिजाइन

    Tata Harrier EV rear

    हैरियर ईवी में पीछे एक इंटीग्रेटेड स्टॉप लैंप के साथ रूफ माउंटेड स्पॉइलर और वेलकम व गुडबाय एनिमेशन के साथ कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट दी गई है। इसमें बंपर पर एक मोटी सिल्वर स्किड प्लेट भी दी गई है।

    Tata Harrier EV frunk (front storage space)

    टाटा हैरियर ईवी का बूट स्पेस 502 लीटर है और रियर-व्हील-ड्राइव वर्जन में 67 लीटर का फ्रंक, जबकि ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन में छोटा 37 लीटर फ्रंक भी मिलता है।

    Tata Harrier EV rer camera feed on IRVM

    ओवरहैड शार्क फिन एंटीना में डिजिटल इंटीरियर रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) के लिए कैमरा इंटीग्रेट किया गया है, जो आपको पीछे का सही से व्यू दिखाने के लिए एक्सटर्नल कैमरा का इस्तेमाल करता है।

    केबिन

    Tata Harrier EV interior

    टाटा हैरियर ईवी के केबिन में आपको नेक्सन ईवी और कर्व ईवी की तरह ड्यूल-टोन व्हाइट और ग्रे केबिन थीम मिलती है। लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन आईसीई वर्जन जैसा है और इल्लुमिनेटेड टाटा लोगो के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    इसमें लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो इसे अपमार्केट फील देती है। इसकी आगे वाली दोनों सीट के साथ पावर एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन फंक्शन दिया गया है, जबकि ड्राइवर सीट में एक मैमोरी फंक्शन भी मिलता है। को-पैसेंजर सीट में एक बोस मोड दिया गया है जिससे पीछे वाले पैसेंजर को अच्छा लेगरूम और कंफर्ट मिलता है।

    पीछे वाले पैसेंजर के बेहतर कंफर्ट लिए इसमें कपहोल्डर के साथ एक सेंटर आर्मरेस्ट, विंग-टाइप हेडरेस्ट और रियर एसी वेंट्स भी दिए गए हैं।

    फीचर और सेफ्टी

    Tata Harrier EV interior

    हैरियर ईवी में नए फीचर के तौर पर एक 14.5-इंच क्यूएलईडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इन-कार ईवी चार्जिंग पेमेंट सपोर्ट करता है, यह फीचर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में भी दिया गया है। हैरियर ईवी में एक डिजिटल की और समन मोड के साथ एक्सक्लूसिव ऑटो-पार्क असिस्ट फंक्शन भी मिलता है।

    हैरियर ईवी की फीचर लिस्ट में एक 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ इंटीग्रेटेड मैप, रियर वेंट्स के साथ ड्यूल-जोन ऑटो एसी, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, एक वायरलेस फोन चार्जर, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 10-स्पीकर जेबीएल प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, और कुछ ईवी-स्पेसिफिक टेक्नोलॉजी जैसे व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) और व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी) फंक्शनैलिटी शामिल है। केबिन में खुलेपन वाला फील देने के लिए एक पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है।

    2025 Tata Harrier EV

    इसमें बेहतर ऑफ रोडिंग क्षमता के लिए छह टेरेन मोड और ऑफ रोड असिस्ट समेत कई फीचर दिए गए हैं, जिनके बारे में आप विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए हैरियर ईवी में 7 एयरबैग (6 एयरबैग स्टैंडर्ड), ट्रांसपरेंट बोनट व्यू के साथ 360 डिग्री कैमरा, एक ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    बैटरी पैक और रेंज

    हैरियर ईवी में दो बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव और रियर-व्हील-ड्राइव का विकल्प दिया गया है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    बैटरी पैक

    65 केडब्ल्यूएच

    75 केडब्ल्यूएच

    फुल चार्ज में रेंज

    627 किलोमीटर तक

    ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव / ऑल-व्हील-ड्राइव

    पावर

    238 पीएस (पीछे वाली मोटर), 158 पीएस (आगे वाली मोटर)

    टॉर्क

    504 एनएम तक

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    2 2 तक

    एसेलरेशन  (0-100 किलोमीटर प्रति घंटा)

    6.3 सेकंड (बूस्ट मोड के साथ)

    टाटा हैरियर ईवी 3.3 किलोवॉट और 7.2 किलोवॉट एसी होम चार्जर के अलावा 120 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर सपोर्ट करती है, जिससे इसकी बैटरी महज 25 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। खास बात ये है कि यह 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 250 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। ऑल व्हील ड्राइव हैरियर ईवी में एक बूस्ट मोड भी दिया गया है जो महज 6.3 सेकंड में इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंचा देता है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Tata Harrier EV Stealth Edition front

    टाटा हैरियर ईवी की पूरी लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है, इसकी कीमत 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की बुकिंग 2 जुलाई 2025 से शुरू होगी।

    टाटा हैरियर ईवी का सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई से है। इसके अलावा इसे बीवाईडी एटो 3 के विकल्प के रूप में भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखें: टाटा हैरियर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है