• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के मिड वेरिएंट क्रिएटिव एस पर इन 11 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    इसका क्रिएटिव एस वेरिएंट इसके क्रिएटिव वेरिएंट का एक ऑप्शनल वेरिाएंट है जिसमें सनरूफ के तौर पर एक एडिशनल फीचर मिलता है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 31, 2025 10:09 ist
    info icon
    published onMay 31, 2025 10:09 IST
    last updated onMay 31, 2025 10:09 IST
    223 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट भारत की लेटेस्ट प्रीमियम हैचबैक है जिसे 6.89 लाख रुपये से लेकर 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसे 7 वेरिएंट्स और पेट्रोल,सीएनजी और डीजल के ऑप्शन में उपलब्ध है। ये एकमात्र वेरिएंट है जिसमें तीनों इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इस वेरिएंट की ज्यादा ​डीटेल्स आपको तस्वीरों के साथ मिलेगी आगे:

    फ्रंट 

    2025 Tata Altroz Facelift Creative S
    2025 Tata Altroz Facelift Creative S

    अल्ट्रोज किएटिव एस के फ्रंट में शार्प और स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है जिसके तहत इसमें ट्विन पॉड एलईडी हेडलैंप्स,आईब्रो शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स,एंगुलर स्लिट्स के साथ रिफ्रेश्ड ग्रिल और बंपर पर बोल्ड ब्लैक इंसर्ट्स दिए गए हैं। इसकी फॉगलैंप हाउसिंग बंद है और इसके दोनों ओर एयरो गैप्स दिए गए हैं। 

    साइड 

    2025 Tata Altroz Facelift Creative S

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो अल्ट्रोज क्रिएटिव एस में इल्युमिनेशन के साथ सेगमेंट फर्स्ट फ्लश फिटिंग फ्रंट डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसमें रियर डोर हैंडल्स सी पिलर में इंटीग्रेटेड है,वहीं आउटसाइड रियरव्यू मिरर को ब्लैक फिनिशिंग दी गई है जिनपर टर्न इंडिकेटर्स लगे हैं। इस हैचबैक में 16 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए है जिनमें ड्युअल टोन  स्टाइलाइज्ड कवर्स लगे हैं। 

    रियर

    2025 Tata Altroz Facelift Creative S

    इस प्रीमियम हैचबैक के रियर में एलईडी टेललैंप्स के साथ रियर वायपर,वॉशर और डिफॉगर जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं। इसके बंपर पर इसी तरह के ब्लैक इंसर्ट भी दिए गए हैं। हालांकि, इस कार के केवल टॉप वेरिएंट में कनेक्टेड लाइट  बार दी गई है जबकि इसमें टेललैंप्स के बीच में फॉक्स रेड स्ट्रिप दी गई है। 

    इंटीरियर

    2025 Tata Altroz Facelift Creative S
    2025 Tata Altroz Facelift Creative S

    नई अल्ट्रोज किएटिव एस के इंटीरियर में आपको नई बैज और ब्लैक ड्युअल टोन केबिन थीम नजर आएगी। ये थीम डैशबोर्ड और नए 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील तक एक्सटेंड हो रही है जिसमें इल्युमिनेटेड टाटा लोगो भी लगा है। इसमें सिंगल पैनल सनरूफ भी दी गई है। 

    2025 Tata Altroz Facelift Creative S
    2025 Tata Altroz Facelift Creative S

    इसके डैशबोर्ड के सेंटर में सेंट्रल एसी वेंट्स के ठीक उपर 10.25 इंच की फ्री स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट भी दिया गया है। इसके नीचे ही टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी मिलता है जिसमें टेंपरेचर मैनेज करने के लिए टॉगल स्विच और फैन स्पीड फंक्शंस दिए गए हैं। 

    रियर पैसेंजर्स के कंफर्ट के लिए इस टाटा कार में सेंटर आर्मरेस्ट,रियर एसी वेंट्स और टाइप सी यूएसबी चार्जर दिए गए हैं। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    2025 Tata Altroz Facelift Creative S

    क्रिएटिव वेरिएंट का ऑप्शनल वेरिएंट होने के नाते क्रिएटिव एस वेरिएंट में इसे समान ही फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 

    10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैप कास्टिंग और इंटीग्रेटेड ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर के साथ सेगमेंट में पहली बार 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कूल्ड ग्लवबॉक्स, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर, मल्टी-ड्राइव मोड, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री, पैडल शिफ्टर्स और ड्राइवर की तरफ वन-टच अप/डाउन विंडो शामिल है। इसमें क्रिएटिव वेरिएंट के मुकाबले एकमात्र फीचर अपडेट सनरूफ है।

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज दिए गए हैं। इसके अलावा, इसके टॉप वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) भी दिया गया है।

    पावरट्रेन

    टाटा अल्ट्रोज 2025 मॉडल के क्रिएटिव एस वेरिएंट में सभी तरह के पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल+सीएनजी

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    88 पीएस

    73.5 पीएस

    90 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    103 एनएम

    200 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी^ / 6-स्पीड डीसीटी*

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    ^एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन, डीसीटी - ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन

    कीमत एवं कंपेरिजन

    2025 Tata Altroz Facelift Creative S

    2025 टाटा अल्ट्रोज कार के क्रिएटिव एस वेेरिएंट की कीमत 9.05 लाख रुपये से लेकर 10.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई आई20, टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो कार से है।

    यह भी देखें: टाटा अल्ट्रोज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है