• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा अल्ट्रोज क्रिएटिव फोटो गैलरी: जानिए प्रीमियम हैचबैक कार के इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास

    क्रिएटिव वेरिएंट को अल्ट्रोज के लाइनअप में प्योर एस के ऊपर पोजिशन किया गया है और इसमें कई मॉडर्न फीचर दिए गए हैं, लेकिन सनरूफ का अभाव है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 29, 2025 18:00 ist
    info icon
    published onMay 29, 2025 18:00 IST
    last updated onMay 29, 2025 18:00 IST
    217 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में टाटा मोटर्स ने 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। इसे अपडेट डिजाइन और कुछ अतिरिक्त फीचर के साथ पेश किया गया है। यह प्रीमियम हैचबैक कार सात वेरिएंट: स्मार्ट, प्योर, प्योर एस, क्रिएटिव, क्रिएटिव एस, अकंप्लिश्ड एस और अकंप्लिश्ड प्लस एस में उपलब्ध है। यहां हम तस्वीरों के जरिए जानेंगे नई अल्ट्रोज कार के क्रिएटिव वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है:

    आगे का डिजाइन

    2025 Tata Altroz Facelift Creative

    अल्ट्रोज क्रिएटिव में ट्विन-पोड एलईडी हेडलैंप्स और इस वेरिएंट से आइब्रो जैसी एलईडी डीआरएल भी मिलती है। हालांकि इस वेरिएंट में एलईडी फॉग लैंप्स नहीं दिए गए हैं। इसमें एंगुलर स्लिट्स के साथ अपडेट ग्रिल, बंपर पर ब्लैक इनसर्ट और क्लोज्ड-ऑफ फॉग लैंप्स हाउसिंग के पास एयरो गैप भी दिए गए हैं।

    साइड प्रोफाइल

    2025 Tata Altroz Facelift Creative

    साइड में इसमें इल्लुमिनेशन के साथ फ्लश-टाइप फ्रंट डोर हैंडल, सी-पिलर माउंटेड रियर डोर हैंडल और ब्लैक आउटसाइड रियर-व्यू मिरर (ओआरवीएम) के साथ इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं।

    इस हैचबैक कार में स्टाइलिश ड्यूल-टोन कवर के साथ 16-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं जिनका डिजाइन टॉप मॉडल में दिए गए अलॉय व्हील जैसा है।

    पीछे का डिजाइन

    2025 Tata Altroz Facelift Creative

    पीछे का डिजाइन स्पोर्टी है जिसमें बंपर पर बोल्ड ब्लैक इनसर्ट, एलईडी टेल लाइट और रियर वाइपर, वाशर और डिफॉगर शामिल है। इसमें टेलगेट पर बीच में एक फॉक्स रेड स्ट्रिप दी गई है जो टेललैंप्स को आपस में कनेक्ट करती है, जबकि टॉप मॉडल में इसकी जगह एक इल्लुमिनेटेड लाइट बार दी गई है।

    केबिन

    2025 Tata Altroz Facelift Creative
    2025 Tata Altroz Facelift Creative

    2025 टाटा अल्ट्रोज क्रिएटिव के केबिन में नई बैज और ब्लैक ड्यूल-टोन थीम दी गई है। इसके डैशबोर्ड और इल्लुमिनेटेड टाटा लोगो के साथ नए 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर यह थीम है, जिसमें ब्लैक फिनिश के साथ बैज इनसर्ट दी गई है।

    इस वेरिएंट से इसमें फ्रीस्टेंडिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके नीचे सेंट्रल एसी वेंट्स दिए गए हैं, उसके बाद टच-बेस्ड एसी कंट्रोल पेनल दिया गया है, जिसमें फैन स्पीड और टेंपरेचर सेटिंग को एडजस्ट करने के लिए टॉगल स्विच दिए गए हैं।

    2025 Tata Altroz Facelift Creative
    2025 Tata Altroz Facelift Creative

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें आगे और पीछे वाले दोनों पैसेंजर के लिए सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है, जबकि पीछे वाले सेंटर आर्मरेस्ट में इंटीग्रेटेड कपहोल्डर भी दिए गए हैं। पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें रियर एसी वेंट्स भी दिए गए हैं। इस वेरिएंट में एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलती है जो खासकर रात में केबिन को ज्यादा प्रीमियम फील देता है।

    फीचर और सेफ्टी

    2025 Tata Altroz Facelift Creative

    नई अल्ट्रोज के क्रिएटिव वेरिएंट में कई मॉडर्न फीचर दिए गए हैं जिनमें एक 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, कूल्ड ग्लवबॉक्स, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री, पेडल शिफ्टर्स, और ड्राइवर साइड विंडो के लिए वन-टच अप/डाउन फंक्शन शामिल है। इनके अलावा ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर और मल्टी-ड्राइव मोड जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    टॉप मॉडल में सिंगल-पैन सनरूफ, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सेगमेंट फर्स्ट 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर के साथ मैप कास्टिंग और इंटीग्रेटेड ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    सुरक्षा के लिए क्रिएटिव वेरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) फीचर केवल टॉप मॉडल्स में दिया गया है।

    इंजन

    2025 टाटा अल्ट्रोज के इंजन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल+सीएनजी

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    88 पीएस

    73.5 पीएस

    90 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    103 एनएम

    200 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी^ / 6-स्पीड डीसीटी*

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    ^एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन, डीसीटी - ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन

    क्रिएटिव वेरिएंट केवल नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन में उपलब्ध है। इस वेरिएंट में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और नया एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि डीसीटी का विकल्प नहीं दिया गया है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    2025 Tata Altroz Facelift Creative

    2025 टाटा अल्ट्रोज की कीमत 6.89 लाख रुपये से 11.49 लाख रुपये के बीच है, जबकि क्रिएटिव वेरिएंट की प्राइस इस प्रकार है:

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    क्रिएटिव पेट्रोल एमटी

    8.69 लाख रुपये

    क्रिएटिव पेट्रोल एएमटी

    9.29 लाख रुपये

    क्रिएटिव पेट्रोल सीएनजी एमटी

    9.79 लाख रुपये

    इसका मुकाबला हुंडई आई20, टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो कार से है।

    यह भी देखें: टाटा अल्ट्रोज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है