• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 एमजी विंडसर ईवी प्रो भारत में 6 मई को होगी लॉन्च, टीजर से कंफर्म हुए इसमें मिलने वाले 6 नए अपडेट

    एमजी मोटर इंडिया ने विंडसर ईवी प्रो का नया टीजर वीडियो जारी किया है| भारत में इसे 6 मई को लॉन्च किया जाएगा। विंडसर ईवी के नए टॉप वेरिएंट में छह नए अपडेट दिए जाएंगे। हाल ही में विंडसर ईवी प्रो को व्हीकल-2-लोड टेक्नोलॉजी के साथ देखा गया था| 2025 एमजी विंडसर ईवी प्रो में क्या कुछ मिलेगा खास जानेंगे इसके बारे में आगे:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 02, 2025 18:37 ist
    info icon
    published onMay 02, 2025 18:37 IST
    last updated onMay 02, 2025 18:37 IST
    803 Views
    • Write a कमेंट

    • एमजी विंडसर प्रो का नया टीजर जारी हुआ है।

    • इसमें अंतरराष्ट्रीय मॉडल वाला बड़ा 50.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जा सकता है।

    • इस गाड़ी में नई केबिन थीम के साथ नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।

    • सेफ्टी के लिए इसमें वी2एल टेक्नोलॉजी और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    • इस इलेक्ट्रिक कार में पावर्ड टेलगेट और पावर्ड को-ड्राइवर सीट दी जा सकती है।

    एमजी मोटर इंडिया ने विंडसर ईवी प्रो का नया टीजर वीडियो जारी किया है| भारत में इसे 6 मई को लॉन्च किया जाएगा। विंडसर ईवी के नए टॉप वेरिएंट में छह नए अपडेट दिए जाएंगे। हाल ही में विंडसर ईवी प्रो को व्हीकल-2-लोड टेक्नोलॉजी के साथ देखा गया था| 2025 एमजी विंडसर ईवी प्रो में क्या कुछ मिलेगा खास जानेंगे इसके बारे में आगे:

    टीजर में क्या कुछ नजर आया?

    जारी हुए नए टीजर में फ्रंट एडीएएस रडार सेफ्टी फीचर को हाइलाइट किया गया है जिससे इसमें इस सेफ्टी फीचर का मिलना कंफर्म हो गया है।

    अनुमान है कि इसमें इंडोनेशियन मॉडल वुलिंग क्लाउड ईवी वाला बड़ा 50.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जा सकता है।

    एमजी विंडसर ईवी प्रो में दूसरे वेरिएंट के मुकाबले नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। अब देखना यह होगा कि इसमें दूसरे स्टाइलिंग अपडेट दिए जाते हैं या नहीं।

    नए टीजर में कार के टेलगेट पर फोकस किया गया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें पावर्ड टेलगेट दिया जा सकता है। यह फीचर मौजूदा मॉडल में नहीं मिलता है।

    इस टीजर में डैशबोर्ड पर दिए गए नए अपडेट भी नजर आए हैं, केबिन के अंदर इसमें ब्राउन एक्सेंट के साथ नई ड्यूल-टोन ब्लैक और कॉपर इंटीरियर थीम दी जा सकती है।

    MG Windsor EV V2L spied

    इससे पहले जारी हुई तस्वीरों के जरिए इसमें व्हीकल-2-लोड फीचर का मिलना भी कंफर्म हो गया है।

    फीचर व सेफ्टी

    MG Windor EV dashboard

    एमजी विंडसर प्रो में व्हीकल-2-लोड टेक्नोलॉजी के अलावा 4-वे पावर एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट और पावर्ड टेलगेट दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूदा विंडसर ईवी वाले फीचर 15.6-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और 9 स्पीकर वाला इनफिनिटी ऑडियो सिस्टम मिलने जारी रह सकते हैं। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 135 डिग्री रेक्लाइनिंग रियर सीट, फिक्सड ग्लास रूफ और 256 कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे कंफर्ट फीचर भी मिलेंगे।

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    इंजन ऑप्शन

    वर्तमान में एमजी विंडसर ईवी में स्मॉल 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। वहीं, विंडसर ईवी प्रो में बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा जिसके स्पेसिफिकेशन अंतरराष्ट्रीय मॉडल के जैसे हो सकते हैं:

    पैरामीटर 

    अनुमानित स्पेसिफिकेशन 

    बैटरी पैक 

    50.6 केडब्ल्यूएच 

    मोटर 

    1

    पावर 

    136 पीएस 

    टॉर्क 

    200 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज 

    460 किलोमीटर (सीएलटीसी)

    प्राइस व कंपेरिजन

    MG Windsor EV front

    एमजी विंडसर ईवी प्रो इस इलेक्ट्रिक कार का टॉप वेरिएंट हो सकता है जिसकी कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है। यहां देखें एमजी विंडसर ईवी की मौजूदा कीमतें:

    बैटरी रेंटल फी के साथ ( 3.9 प्रति किलोमीटर)

    10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये

    व्हीकल एज ए व्होल

    14 लाख रुपये से16 लाख रुपये

    *कीमत एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।

    एमजी विंडसर प्रो का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी विंडसर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है