• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    एचटीएक्स कैरेंस क्लाविस ईवी का एकामत्र वेरिएंट है जिसमें दोनों बैटरी पैक का विकल्प मिलता है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 29, 2025 19:04 ist
    info icon
    published onJul 29, 2025 19:04 IST
    last updated onJul 29, 2025 19:04 IST
    235 Views
    • Write a कमेंट

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह तीन वेरिएंट: एचटीके प्लस, एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में उपलब्ध है। कैरेंस क्लाविस ईवी लाइनअप में एचटीएक्स एकमात्र वेरिएंट है जिसमें दोनों बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है। यहां हम कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स की फोटो गैलरी से जानेंगे इस वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है:

    आगे का डिजाइन

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के मिड एचटीएक्स वेरिएंट का डिजाइन दूसरे वेरिएंट की तरह ही साफ-सुथरा है, जिसमें एक बंद ग्रिल और एक पतली एलईडी लाइट बार है जो एंगुलर एलईडी डीआरएल से आपस में कनेक्टेड है। 3-पोड एलईडी हेडलैंप्स को ट्राएंगुलर हाउसिंग में रखा गया है। इसका बंपर ब्लैक क्लेडिंग और सिल्वर एक्सेंट के साथ काफी दमदार दिखता है, और नीचे की तरफ रेग्क्टांगुलर पिक्सल स्टाइल एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं।

    साइड

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स में एयरो कवर के साथ 16-इंच ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि बड़े बैटरी पैक वाले एचटीएक्स एक्सटेंडेड रेंज में बड़े 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं, दोनों वेरिएंट के डिजाइन में केवल यही एक बाहरी अंतर है। डोर हैंडल और आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम) बॉडी कलर में है, जबकि दरवाजों के ऊपर एक सिल्वर इनसर्ट के साथ ब्लैक क्लेडिंग दी गई है।

    पीछे का डिजाइन

    कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स में पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई तक फैली एलईडी लाइट बार दी गई है जो दोनों तरफ दिए गए टेल लैंप्स को आपस में कनेक्ट करती है। बंपर पर भारी ब्लैक क्लेडिंग और सिल्वर एक्सेंट दिया गया है जो आगे और साइड के डिजाइन से मेल खाता है और इसे दमदार लुक देता है।

    केबिन

    कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स के केबिन में ड्यूल-टोन ट्रिटन नेवी और बैज थीम दी गई है जो इसे अंदर से प्रीमियम फील देती है। वहीं लोअर एचटीके प्लस वेरिएंट में ब्लैक और बैज केबिन थीम दी गई है। डैशबोर्ड पर पतली होरिजोंटल डिजाइन के साथ दो डिस्प्ले सेटअप दिया गया है, जिसमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है। स्क्रीन के नीचे एक पतली एम्बिएंट लाइट स्ट्रिप दी गई है जो डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक फैली है और डोर पैनल तक जाती है।

    सेंट्रल एसी वेंट्स को स्क्रीन के नीचे काफी अच्छे से लगाया गया है और एसी व इंफोटेनमेंट कंट्रोल के लिए पेनल नीचे दिया गया है, जो एक यूनिट में इंटीग्रेट है और एक बटन से इसे बदला जा सकता है।

    इसमें फ्लैट-बॉटम, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिस पर लेदर चढ़ा है और ये ड्यूल-टोन नेवी ब्लू और बैज थीम में है। सेंटर कंसोल डैशबोर्ड में काफी अच्छे से मिला हुआ है और इसमें छोटे स्टोरेज स्पेस, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और कप होल्डर दिए गए हैं।

    इस वेरिएंट से आपको कैरेंस क्लाविस ईवी में एक पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है, और दूसरी पंक्ति की सीट पर बेहतर कंफर्ट के लिए फोल्डेबल सेंटर आर्मरेस्ट और सनशेड भी दिए गए हैं।

    फीचर और सेफ्टी

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स वेरिएंट की फीचर लिस्ट में 12.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, दूसरी पंक्ति के पैसेंजर के लिए सनशेड, एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग और क्रूज कंट्रोल शामिल है।

    8-स्पीकर प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम, आगे वेंटिलेटेड सीटें, 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) टेक्नोलॉजी जैसे फीचर टॉप मॉडल एचटीएक्स प्लस में दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए एचटीएक्स वेरिएंट में छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के साथ ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स वेरिएंट स्टैंडर्ड रेंज और एक्सटेंडेड रेंज दोनों विकल्प में आता है, यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी:

     

    एचटीएक्स स्टैंडर्ड रेंज

    एचटीएक्स एक्सटेंडेड रेंज

    बैटरी पैक

    42 केडब्ल्यूएच

    51.4 केडब्ल्यूएच

    पावर

    135 पीएस

    171 पीएस

    टॉर्क

    255 एनएम

    255 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज

    404 किलोमीटर

    490 किलोमीटर

    प्राइस और कंपेरिजन

    किआ कैरेंस ईवी एचटीएक्स वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है:

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    एचटीएक्स

    20.49 लाख रुपये

    एचटीएक्स एक्सटेंडेड रेंज

    22.49 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का मुकाबला बीवाईडी ईमैक्स7 से है। इसे मारुति सुजुकी  इनविक्टो और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के इलेक्ट्रिक विकल्प के रूप में भी चुना आ सकता है।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया कैरेंस क्लाविस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है