• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ब्रेजा 2022 का कौनसा वेरिएंट है वैल्यू फॉर मनी,जानिए यहां

    मारुति नई ब्रेजा एसयूवी को लॉन्च कर चुकी है। इस कार के डिजाइन को बड़ा अपडेट देकर इसमें नए फीचर्स और अपडेटेड पावरट्रेन दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 11, 2022 11:05 ist
    info icon
    published onJul 11, 2022 11:05 IST
    last updated onJul 11, 2022 11:05 IST
    305 Views
    • Write a कमेंट

    maruti brezza

    मारुति नई ब्रेजा एसयूवी को लॉन्च कर चुकी है। इस कार के डिजाइन को बड़ा अपडेट देकर इसमें नए फीचर्स और अपडेटेड पावरट्रेन दिया गया है। नई ब्रेजा एसयूवी की कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 13.80 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। इसमें पहले की तरह 4 वेरिएंट्स: एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई, और जेडएक्सआई+ की चॉइस दी गई है। इसकी वेरिएंट वाइज प्रा​इसिंग इस प्रकार से है:

    वेरिएंट 

    मैनुअल 

    ऑटोमेटिक 

    एलएक्सआई 

    7.99 लाख रुपए 

    -

    वीएक्सआई 

    9.47 लाख रुपए 

      10.97 लाख रुपए 

    जेडएक्सआई 

    10.87 लाख रुपए 

    12.37 लाख रुपए 

    जेडएक्सआई ड्यूल टोन 

    11.03 लाख रुपए 

    12.53 लाख रुपए 

    जेडएक्सआई+

    12.30  लाख रुपए 

    13.80 लाख रुपए 

    जेडएक्सआई+ ड्यूल टोन 

    12.46 लाख रुपए 

    13.96 लाख रुपए 

    ब्रेजा में मारुति के 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का लेटेस्ट वर्जन दिया गया है। इसका इंजन स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार से है:

    इंजन  

    माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल  

    पावर 

    103 पीएस 

    टॉर्क 

    137 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी 

    माइलेज 

    19.18 किमी/लीटर (एमटी) / 20.15 किमी/लीटर (एटी)

    maruti brezza

    इंजन के अपडेट हो जाने से नई ब्रेजा अब पहले से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो गई है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिय गया है। इसके अलावा इसमें पैडल शिफ्टर्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    हमनें नई ब्रेजा 2022 के हर वेरिएंट का विस्तार से एनालिसिस किया है। ज्यादा जानकारी के लिए अपनी पसंद के वेरिएंट के बारे में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

    एलएक्सआई

    जरूरत के बेसिक फीचर्स दिए गए हैं इसमें मगर,कुछ एक्सट्रा फीचर्स की महसूस होती है जरूरत। टाइट बजट के चलते लिया जा सकता है इसे। एसेसरीज का दिया गया है ऑप्शन

    वीएक्सआई

    कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स दिए गए हैं इसमें,इसी वेरिएंट से मिलना शुरू होता है ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन। फिर भी एक कंप्लीट पैकेज नहीं कहा जा सकता है इसे।

    जेडएक्सआई

    इस वेरिएंट पर गौर करने की सलाह देंगे हम,कई प्रैक्टिकल फीचर्स से लैस काफी वैल्यू फॉर मनी पैकेज है ये। 

    जेडएक्सआई +

    सभी तरह के टेक बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं इसमें मगर काफी ज्यादा है इसकी कीमत 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ब्रेजा 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है