• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या मारुति ​ब्रेजा का बेस वेरिएंट एलएक्सआई लेना है फायदे का सौदा,जानिए यहां

    नई मारुति ब्रेजा के बेस वेरिएंट एलएक्सआई वेरिएंट की कीमत में पिछले मॉडल के मुकाबले 15,000 रुपये का इजाफा हो गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 11, 2022 13:32 ist
    info icon
    published onJul 11, 2022 13:32 IST
    last updated onJul 11, 2022 13:32 IST
    387 Views
    • Write a कमेंट

    maruti brezza lxi

    नई मारुति ब्रेजा के बेस वेरिएंट एलएक्सआई वेरिएंट की कीमत में पिछले मॉडल के मुकाबले 15,000 रुपये का इजाफा हो गया है। ये पिछले मॉडल विटारा ब्रेजा से कहीं ज्यादा फीचर लोडेड है मगर इसमें अब भी थोड़े और फीचर्स की जरूरत महसूस होती है। तो क्या नई ब्रेजा का ये बेस वेरिएंट है एक फायदे का सौदा? जानिए इस बारे में आगे:

    वेरिएंट

    मैनुअल

    ऑटोमैटिक

    एलएक्सआई

    7.99 लाख रुपये

    -

    वीएक्सआई

    9.47 लाख रुपये

    10.97 लाख रुपये

    कीमत में अंतर

    1.48 लाख रुपये

    -

    एलएक्सआई वेरिएंट की खूबियां 

    ब्रेजा के इस बेस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम्स, रियर एसी वेंट्स, कीलेस एंट्री, ईएसपी, हिल-होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और डुअल फ्रंट एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स आपकी रोजाना की जरूरत को पूरा करने में सक्षम हैं और आप बजट की कमी के चलते इस वेरिएंट को खरीदने पर गौर कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें आफ्टरमार्केट एसेसरीज भी लगवा सकते हैं। 

    maruti brezza lxi

    यहां देखिए इस गाड़ी के बेस वेरिएंट में कौन-कौनसे फीचर्स दिए गए हैं :-

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कम्फर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

    • व्हील कवर के साथ स्टील व्हील्स 

    • बाय-हैलोजन हेडलैम्प्स

    • रूफ स्पॉइलर

    • एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप

    • शार्क फिन एंटीना

    • बॉडी क्लैडिंग

    • फ्रंट और रियर स्किड प्लेट

    • सिंगल-टोन इंटीरियर थीम

    • फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम

    • ड्राइवर साइड विंडो के लिए ऑटो अप/डाउन फंक्शन

    • रियर एसी वेंट्स

    • कीलैस एंट्री

    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट एडजस्टमेंट 

    -
    • ईएसपी

    • हिल-होल्ड असिस्ट

    • ड्यूल फ्रंट एयरबैग

    • आईएसओफिक्स

    वीएक्सआई वेरिएंट पर अपग्रेड करने पर मिलने वाले एडिशनल फीचर्स

     

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर हेडरेस्ट

    • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    • पावर फोल्डिंग ओआरवीएम

     

    • 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन सिस्टम
    • एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले 
    • 4 स्पीकर
    • रियर डिफॉगर


    ब्रेजा एलएक्सआई को स्किप क्यों करें?

    कुछ फीचर्स को स्टैंडर्ड पेश करने के बावजूद मारुति ने इस वेरिएंट में कुछ और काम के फीचर्स नहीं दिए हैं। आपको केवल 1.5 लाख रुपये खर्च करने पर इससे अगले वेरिएंट वीएक्सआई में  ऑटोमैटिक एसी, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर डिफॉगर जैसे फैक्ट्री फिटेड फीचर्स मिल जाएंगे। इसी वेरिएंट से इस कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलना शुरू होता है। हालांकि एलएक्सआई और वीएक्सआई में आपको कोई विजुअल एक्सटीरियर डिफरेंस नजर नहीं आएगा। 

    maruti brezza lxi

     हमनें नई ब्रेजा 2022 के हर वेरिएंट का विस्तार से एनालिसिस किया है। ज्यादा जानकारी के लिए अपनी पसंद के वेरिएंट के बारे में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

    एलएक्सआई

    जरूरत के बेसिक फीचर्स दिए गए हैं इसमें मगर,कुछ एक्सट्रा फीचर्स की महसूस होती है जरूरत। टाइट बजट के चलते लिया जा सकता है इसे। एसेसरीज का दिया गया है ऑप्शन

    वीएक्सआई

    कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स दिए गए हैं इसमें,इसी वेरिएंट से मिलना शुरू होता है ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन। फिर भी एक कंप्लीट पैकेज नहीं कहा जा सकता है इसे।

    जेडएक्सआई

    इस वेरिएंट पर गौर करने की सलाह देंगे हम,कई प्रैक्टिकल फीचर्स से लैस काफी वैल्यू फॉर मनी पैकेज है ये। 

    जेडएक्सआई +

    सभी तरह के टेक बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं इसमें मगर काफी ज्यादा है इसकी कीमत 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ब्रेजा 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है