• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो टेस्टिंग के दौरान फिर आई नज़र, जल्द होगी लॉन्च

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में नया महिंद्रा लोगो, एलईडी हेडलैंप्स, फॉग लैंप्स को कवर करती सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स दी जाएंगी।  इस एसयूवी कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8 इंच टचस्क्रीन, सोनी 3डी साउंड सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा मिलेगा।  इसमें महिंद्रा के 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा।  भारत में इसकी कीमत 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 27, 2021 16:21 ist
    info icon
    published onOct 27, 2021 14:18 IST
    last updated onOct 27, 2021 16:21 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio 2022

    • 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में नया महिंद्रा लोगो, एलईडी हेडलैंप्स और फॉग लैंप्स को कवर करती सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स दी जाएंगी। 

    • इस एसयूवी कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8 इंच टचस्क्रीन, सोनी 3डी साउंड सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा मिलेगा। 

    • इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ मिल सकते हैं। 

    • भारत में इसकी कीमत 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इस गाड़ी की फ्रंट प्रोफाइल देखने को मिली है, हालांकि यह कार इस बार भी कवर से ढकी हुई ही नज़र आई है। भारत में इस अपकमिंग एसयूवी को 2022 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जाएगा।

    तस्वीरों पर गौर करें तो नई स्कॉर्पियो में स्लेटेड ग्रिल के साथ नया महिंद्रा लोगो, एक प्रोजेक्टर यूनिट के साथ ड्यूल बैरल हेडलैंप्स और फॉग लैंप्स को कवर करती सी-शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें (डीआरएल्स) दी गई हैं।  

    कैमरे में कैद हुए इस मॉडल को मोटे बंपर, स्किड प्लेट और बॉडी क्लैडिंग के साथ देखा जा सकता है। इस एसयूवी कार का स्टांस बॉक्सी है और इसमें रेक्ड रूफ दी गई है। यह गाड़ी अब भी टॉल-बॉय अपीयरेंस के साथ आती है। हमें लगता है कि यह कार पहले से कहीं ज्यादा बैलेंस्ड और प्रीमियम दिखने वाली होगी। 

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो कार 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में आएगी। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एक्सयूवी700 वाली 8-इंच यूनिट हो सकती है), ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सोनी रूफ माउंटेड स्पीकर दिए गए हैं।  

    यह भी पढ़ें : 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो फिर टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, एलईडी टेललैंप्स की दिखी झलक

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन की चॉइस मिल सकती है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। इसमें रियर-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड मिलेगा, जबकि डीजल इंजन के साथ इसमें फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : एमजी की कारें फिर हुईं महंगी, 40,000 रुपये तक बढ़े दाम

    भारत में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो की प्राइस 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। वर्तमान में इस एसयूवी कार की कीमत 12.59 लाख रुपए से 17.14 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, निसान किक्स, किया सेल्टोस और फोक्सवेगन टाइगन से रहेगा। 

    यह भी देखें: महिंद्रा स्कॉर्पियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है